Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने कोरोना से जागरूक करने के लिए रिक्शा चालकों को बांटे मास्क

मुजफ्फरनगर । डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना से जागरूक करने के लिए रिक्शा चालकों को मास्क बांटे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नई पहल शुरू करते हुए कोरोना से जागरूक करने के लिए महावीर चोक पर देर शाम इ रिक्शा चालको को मास्क वितरित किये और उन्हें बताया कि आप अलग अलग जगहों पर सवारियां बैठाते है ओर उतारते है, जिस कारण कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा रहता है और हम लोग उन्हें कॉन्टेक्ट नही कर पाते

इसीलिए आप सब आज से इस बात का ध्यान जरूर रखे की मास्क लगाए, हाथों को सेनेटाइज करे और सवारियों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे और रिक्शा में सवारियां भी सोशल डिस्टेंस से बैठाए ,हम जल्दी ही आप रिक्शा चालकों को डाटा बेस बनवाकर कोरोना कि वेक्सीन ४५ वर्ष से ऊपर फ्री में लगवाने की व्यवस्था करते है

 

क्योकि आप सभी से कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा है, वही जिलाधिकारी ने बताया कि कल से मंडियों में भी कोरोना से जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा

अब मुजफ्फरनगर में भी कोरोना का नया स्ट्रेन्स आया है जो काफी खतरनाक है इसलिए सभी लोग जागरूक रहे,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कर्मचारियों और अधिकारियों का कोरोना टैस्ट व वेक्सिनेशन कराकर ही ड्यूटी पर भेजा जाएगा

वही आज मुजफ्फरनगर में काफी कोरोना के केस आये है जो चिंताजनक है सभी लोग जागरूक रहे और अपना ध्यान रखे

मास्क वितरण में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एआरटीओ विनीत मिश्रा, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, थाना सिविल लाइन इंचार्ज उम्मेद कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 14 =