फिल्मी चक्कर

Rhea Chakraborty की एक और तस्वीर वायरल, काफी सिंपल लुक में नजर आ रही

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं. कुछ समय पहले ही रिया को जेल से रिहा किया गया है.

वहीं, इन दिनों रिया अपने घर और सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रही हैं. अक्सर रिया की कोई ना कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. ऐसे में उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रवींद्रनाथ टैगोर की मशहूर किताब ‘गीतांजलि’ को पढ़ती हुए दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस रिया इस फोटो में पीले रंग का कुर्ता पहने हुए काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते इस किताब की कुछ लाइनें भी लिखी हैं.

 

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर Rhea Chakraborty की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब तक इस तस्वीर को डेढ़ लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं.

इतना ही नहीं, रिया की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा ‘कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना.’ इसके अलावा बात करें रिया की आने वाली फिल्मों की तो बहुत जल्द वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), इमरान हाशमी की फिल्म ‘चेहरे’ में दिखेंगी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =