उत्तर प्रदेश

कांधला: मामूली विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

 शामली जनपद के कांधला में मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। जहां पर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले है। जिसमे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से कांधला सीएचसी में भर्ती कराया और इस प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँची। फिलहाल दोनो ओर से पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गाँव इस्लामपुर घसोली का है। जहाँ पर दो पक्ष के लोगो मे संघर्ष हुआ है। बताया जा रहा है बच्चो द्वारा तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ है।

दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले है। जिसमे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है सतेंद्र व जयवीर पक्ष में झगड़ा हुआ था। गाँव चढ़ाव के निकट दोनो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ है। बच्चो को तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर संघर्ष हुआ है।

घायलो के नाम सतेंद्र पुत्र जयवीर सिंह, पूर्ण सिंह,लोकेश ,पूजा व जयवीर, सतवीर, बेदु व राजेश बताया जा रहा है। सभी घायलो को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया है।

जहां पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में कांधला सीएचसी में भर्ती कराया और इस पूरे मामले की जानकारी की। फिलहाल दोनो पक्षो की ओर से कांधला थाना में तहरीर दे दी है और आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 20 =