उत्तर प्रदेश

बिजनौर: दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल- आरोपी गिरफ्तार

 युवती से जबरन रेप के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेप की घटना को अंजाम देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता के परिजनों द्वारा जबरन रेप का आरोप लगाते हुए थाने में एक तहरीर दी गई थी। वायरल वीडियो 1 महीने पुराना बताया जा रहा है।

थाना नहटौर क्षेत्र में अभी 1 महीने पहले कुछ लोगों द्वारा युवती को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई थी।

इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि यह दोनों युवक दबंग टाइप के लोग हैं। जंगल में एक युवती को अकेला पाकर पहले तो उसके साथ जबरन बलात्कार किया। बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ही समुदाय के एक युवक और युवती का शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पीड़िता के घरवालों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। यह वीडियो 1 महीने पहले का है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करके 376 व अन्य धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

बिजनौर में एक महीने पहले एक रेप की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस इस केस के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन अभियुक्तों ने युवती को जबरन दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थी। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने इन दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 10 =