कोई भी प्रत्याशी किसी भी कीमत पर शराब का सेवन नही करायेगाः बालियान
मुजफ्फरनगर। हरसौली चौकी प्रभारी अजय कुमार बालियान ने अपनी चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले गई गावों में जाकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि किसी भी प्रत्याशी के बहकावे में ना आये जहाँ आपको अपना वोट देना हैं दें अगर कोई आपसे जबरदस्ती करता हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना करें।
आज ग्राम बरवाला व हरसौली में सभी प्रत्याशियों की एक मीटिंग लेकर सभी से आग्रह करते हुए तथा सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने भी शराब या अन्य तरिके से वोटर को प्रलोभन दिया तो उसकी खेर नही वही चौकी इंचार्ज हरसौली अजय बालियान ने सभी को शपथ दिलाई की कोई भी प्रत्याशी किसी भी कीमत पर शराब का सेवन नही करायेगा ओर ना ही बाटेगा
हम सभी प्रत्याशी इस बात की शपथ लेते हैं कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वोटर या व्यक्ति को ना तो शराब बाटेंगे और ना ही बांटने देंगे हम शपथ लेते हैं।
चौकी प्रभारी हरसौली अजय कुमार बालियान ने सभी प्रत्याशियों के हाथ मिलवाये और एक दूसरे के गले भी लगवाया जिससे आपस मे भाई चारा कायम रहें।
हरसौली चौकी प्रभारी अजय बालियान ने सख्त लहज़े में कहा कि यदि कोई अवैध शराब के निष्कासन मे लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा। मीटिंग मे गांव वालों को अवैध शराब ना बनाने की व न पीने की शपथ दिलवाई गई।

