Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस विभाग में शोक की लहर, सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने में तैनात एक सिपाही ने आज सुबह अपने घर मे कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही एस एस पी अभिषेक यादव ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला देवपुरम, आदर्श कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थाना सिविल लाइन में तैनात सिपाही अखिल कपासिया ने देशी तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

इस दुखद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एस एस पी अभिषेक यादव ने मृतक सिपाही के परिजनों को सांत्वना दी है। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व में बुढ़ाना कोतवाली में भी मृतक सिपाही अखिल कपासिया तैनात रह चुका है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =