Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यात्रा से पहले 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य जांच अवश्य कराए- Muzaffarnagar जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar )शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के आयोजन में महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्स्या इत्यादि के निस्तारण तथा महाकुम्भ 2025 को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा महाकुम्भ-2025 में जाने वाले तीर्थयात्री एवं आमजन के लिए एडवाईजरी जारी की गयी है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि महाकुम्भ मेला 2025 मोबाईल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में रखें। मौसम की पूर्व जानकारी हेतु मौसम विभाग की आईएमडी की वेबसाइट देखें। आपदा की पूर्व चेतावनी हेतु सचेत मोबाईल एप डाउनलोड कर चेक करें।

60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य करायें। चिकित्सक से सलाह लेने के उपरान्त ही महाकुम्भ मेले में जाये। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें एवं अपनी दवा निरंतर समय पर लें। यदि आयुष्मान कार्डधारक है तो कार्ड साथ रखें जिससे कि आकस्मिकता की स्थिति में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र पंहुचने हेतु पैदल चलना पड सकता है इसलिए शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पानी या ओआरएस का घोल पीते रहें। मेला क्षेत्र में अत्याधिक भीड की संभावना होने के दृष्टिगत गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। चप्पल जूते का प्रयोग करें एवं कीचड वाले स्थान पर ना चलें।

सिर दर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, दिल की धडकन का तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व होठों का नीला पडना, थकान होना, सांस फूलना, खांसी होना अथवा अन्य लक्षण होने पर मेले में स्थापित निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से तत्काल सम्पर्क करें। खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। मच्छरों से बचाव रखें।

सरकारी नल, वाटर एटीएम के पानी का उपयोग करें एवं खाने-पीने हेतु उबालने के बाद ही प्रयोग करें। सब्जी फल इत्यादि को अच्छे से धो कर ही सेवन करें। गरम कपडे, कम्बल, रजाई पर्याप्त मात्रा में रखे। हीटर, अलाव इत्यादि का प्रयोग टेंट के अन्दर ना करें, इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कुम्भ मेले में आपात स्थिति में महाकुम्भ हेल्पलाईन-1920, पुलिस हैल्प लाईन-112 व आपदा हैल्प लाईन-1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =