Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सफाई व पेयजल व्यवस्था रहेगी दुरुस्त

मुजफ्फरनगर। दीवाली नजदीक आते ही पालिका के कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया है। सिटी मजिस्ट्रेट व पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें साफ-सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था पर मंथन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। बिजली-पानी के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि वार्डा से सभासदों की कूड़े की समस्या की अधिक शिकायत है। कई वार्डा में पानी लीकेज सही नहीं हो रहा है, कहीं पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनहित की समस्याओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक समय से कूड़े के वाहनों को डीजल उपलब्ध कराएं, ताकि सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हो सके। पार्का व सड़कों के किनारे जमी मिट्टी को साफ कराया जाएगा। डिवाइडरों के निकट भी सफाई कराई जाएगी। एटूजेड प्रबंधक अहसान अली को भी कूड़ा समय पर उठाने के निर्देश दिए गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =