बहराइच में ३५० बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक
मामला महसी तहसील इलाके का है। जहां पर अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से किसानों की ३५० बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गयी।
बता दें कि ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई।लेकिन सूचना के पांच घंटे बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। जिससे आग देर शाम तक रह-रह कर जल रही थी। अग्निकांड का आंकलन किसान नहीं कर सके हैं। महसी के नौबस्ता ग्राम में सोमवार को अज्ञात कारणों से किसान के खेत में आग लग गई।
दरअसल आग की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन तेज हवा ने नौबस्ता के बाद अटोडर, तूलापुर,चुरलिया,पुरैना, रानीबाग,जैतापुर,घुरेहरीपुर, बिसवां गांव से लगे खेत को आगोश में ले लिया। आग के विकराल रूप धारण करने की सूचना ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को दी लेकिन सूचना देने के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे।
आपको बताते चले कि जिससे आग नौ गांव में फैल गई। नौ गांव में किसानों की ३५० बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख हो गई। किसानों के मुताबिक लगभग ३० लाख से अधिक फसल का नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी महसी ने बताया की खेतों में लगी आग की सूचना पर तहसील कर्मियों को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है । रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी ।
