News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभारी मंत्री नेकिया स्थलीय निरीक्षण
अधिकारियों को ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री, उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने आज जनपद में पहुंच कर तहसील खतौली के प्राथमिक विद्यालय,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्रीजी ने ग्राम पंचायत रायपुर नगली में कंपोजिट विद्यालय एवं पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। प्रभारी मंत्री ने तहसील खतौली स्थित ग्राम टबीटा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई व संस्था को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।
प्रभारी मंत्री जी ने तहसील खतौली का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने तहसील में सूचना पट को देखा और निर्देश दिए सूचना पट पर सार्वजनिक सूचनाओं को नियमानुसार लगाया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी खतौली को निर्देश दिए की जनसुनवाई रजिस्टर अपडेट रहे, कोई भी शिकायत पेंडिंग में ना रहे,प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए खतौली के पास टूटी सड़क को सही करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिए सभी पत्रावलियां अपडेट रहें तथा सुव्यवस्थित ढंग से रखी जाए। प्रभारी मंत्री ने तहसील खतौली के अंतर्गत नावला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री जी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई। मंत्री जी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 43 मरीज देखा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी दवाइयां मौजूद हैं और मरीजों को बैठने के लिए चेयर हैं, मरीज को भर्ती करने के लिए 6 वैड की व्यवस्था है, पीने की पानी आदि की व्यवस्था है। प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए मरीज के कुशल पूर्वक व्यवहार किया जाए। मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्होंने मरीजों को कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस तरह के कार्य किये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी,तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

शातिर वारंटी को खालापार पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना खालापार पुलिस द्वारा 01 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार किया। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा 01 वारन्टी नदीम पुत्र सलीम कुरैशी नि0 खालापार शहीद चौक को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम (चौकी प्रभारी खालापार), है0का0 मौ0 वकार शामिल रे।

 

पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर किया हवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पूर्व राज्यपाल स्व.महामहिम वीरेन्द्र वर्मा की 17वी पुण्यतिथि पर वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर हवन एंव शांति पाठ का आयोजन हुआ जिसमे वर्मा जी के अनुयाईयो ने पूर्व राज्यपाल को ईमानदार ओर चरित्र वान नेता बताया तथा मंत्री पद पर रहते हुए उनके दारा किये गये अनेक जनकल्याण कार्यो का उल्लेख किया तथा युवा वर्ग से वर्मा जी के सिद्धांतो का अनुसरण करने का आव्हान किया इस अवसर पर जगदीश अरोरा ओर सतेन्द पचौंडा मुख्य यजमान के रूप मे उपस्थित हुए इस अवसर पर मंच अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह पं उमादत शर्मा मास्टर संजीव मलिक यशपाल सिंह विश्वबंधु सुन्दर पाल सिंह राय साहब सत्यबीर सिंह सौमेन्द र् सिंह रमेश कुमार उदयवीर सिंह तेजपाल सिंह सतेन्द सिंह मनोज राठी नरेंद्र मुनी राजीव शर्मा ओमपाल वर्मा अमित शर्मा सुभाष शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक पंडित जय कुमार शर्मा आदि उपस्थित हुए

 

 श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने भा.ज.पा. पदाधिकारियों बिजेंद्र पाल, पुनीत वशिष्ठ, वैभव त्यागी, राजकुमार सिद्धार्थ, अमित सुधा के साथ वरिष्ठ भा.ज.पा .नेता मनोज शर्मा के स्व.पिताजी पंडित राजाराम को गांधी वाटिका भवन में शोकसभा में पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा किया और एम्बुलेंस को भी रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला के पास हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। गांव चंदसीना निवासी युवक विपिन कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से होकर गुजर रहा था। नावला गांव के पास ही तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की और परिजनों को भी सूचित कर दिया। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक विपिन की मौत होने पर परिजनों ने मौके पर ही विलाप शुरू कर दिया था। महिलाओं ने एम्बुलेंस को रोक दिया और वहीं उसके आगे बैठ गई। इसी बीच ग्रामीणों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि थाना क्षेत्र के नावला ईट भट्टे के समीप सुबह हादसा हुआ है, इसमें एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन शव के साथ परिजन प्रदर्शन करने लगे। बाद में कार्यवाही का भरोसा देकर परिजनों को समझाया गया और जाम खुलवाया।

 

चरथावल हादसे में मदरसा छात्र की मौत
चरथावल रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक नाज़िम निवासी गांव खिवाई ज़िला मेरठ की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक नाजिम गांव कुल्हेड़ी स्थित एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। बीती रात वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इसी बीच एक कार चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को ज़िला अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बीते दिन चरथावल क्षेत्र मे सडक हादसे के तहत मेरठ के गांव खिवाई निवासी नाजिम नामक युवक घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। मेरठ मे उपचार के दौरान युवक नाजिम की मौत से उसके परिजनो मे शोक छा गया।

 

एसपी देहात ने दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछितध्वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त एसपी देहात द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

सातवीं बारकब्जा चैंपियन पर कब्जा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला मुजफ्फरनगर योगासन चैंपियनशिप में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर लगातार सातवीं बार ओवरऑल चैंपियन्स ट्रॉफी पर कब्जा जमा कर चैंपियन बना। उक्त जानकारी ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को पंजाबी बारात घर भोपा रोड मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर एवं देहात के लगभग 200 से अधिक योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक मेडल जीतकर चौंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार सातवीं बार चौंपियंस ट्रॉफी जीत कर चौंपियन बने हैं। आज विद्यालय में समस्त छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर होने वाली योगासन प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया । उक्त विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुदेश रानी ने बताया कि यह बच्चे निश्चित रूप से एक दिन अपने माता-पिता ,विद्यालय ,जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर समस्त छात्राएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

बदला मौसम का मिजाज हुई बारिश, दोपहर में खिली धूपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बीती रात से मौसम में अचानक बदलाव आया है। रात 2 बजे से शुरू हुई बारिश और आंधी सुबह तक जारी रही। बारिश के साथ तेज हवाओं ने शहर और देहात की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित किया है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बिजली की चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। स्कूली बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। जिले में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। बारिश का असर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा रहा है। धूल भरी आंधी से कई पेड़ टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित है। वही ंसुबह ग्यारह बजे के बाद मौसम खुल गया और धूप भी निकल गयी ओर जनजीवन सामान्य हो गया।

 

अन्तिम यात्रा वाहन के साथ दिये समाजसेवा को दो बहुमूल्य उपहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा जनसेवा की भावना के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के तीन प्रमुख संस्थानों को महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की गईं। क्लब ने नई मंडी स्थित श्मशान घाट को एक अत्याधुनिक अंतिम यात्रा वाहन, डीएवी इंटर कॉलेज को संपूर्ण कंप्यूटर लैब तथा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज को शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, लायन्स क्लब इंटरनेशनल के गवर्नर लायन ए. के. मित्तल तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी लायन विनय मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सीए मनीष बंसल ने की तथा संचालन लायन अजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लायन पंकज बिजलवान (डब्ब्), लायन विनय सिसोदिया (1ेज टक्ळ), लायन आदित्य गुप्ता (2दक टक्ळ), लायन कुंजबिहारी अग्रवाल (च्क्ळ), लायन अजय अग्रवाल (कैबिनेट सेक्रेटरी), लायन रीना अग्रवाल(ळस्ज् बववतकपदंजवत) , उद्यमी श्री संजीव जैन, रीजन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन, जोन चेयरमैन लायन नरेश शर्मा एवं डॉ. विवेक कुमार, सचिव अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष अनुज मित्तल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष लायन मनीष बंसल ने कहा कि “समाज सेवा केवल दान नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व है।” सचिव अमित मित्तल ने क्लब द्वारा अब तक किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत की। क्लब के मीडिया चेयरमैन व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने आयोजन की जानकारी साझा की। इस मौके पर लायन निखिल मित्तल, लायन आलोक गुप्ता, लायन अमित गर्ग, लायन राजेश मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन महेश जिन्दल, लायन प्रवीण गोयल, लायन दिनेश गर्ग, लायन प्रतिभा बंसल, लायन ममता अग्रवाल,लायन अर्चना जैन, लायन वंदना मित्तल, लायनेड नीतू गोयल, लायनेड अनुराधा मित्तल समेत क्लब के अनेक सदस्य एवं शहर के अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

 

शहीद नागरिकों को दी भावपूर्ण पुष्पांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारतीय मूल के युवक युवतियों सैलानियों की निर्मम हत्या और इस आतंकवादी घटना में दिवंगत हुए शहीदों को आज गुडविल सोसायटी ने कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड निकट मीनाक्षी चौक परिसर में मोमबत्ती जलाकर अपने भावपूर्ण पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल सचिव होती लाल शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी सहित उपस्थित सभी पदाधिकारीयो और सदस्यगणों ने इस अमानवीय घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की, और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की उपस्थित जन समूहो ने मृतकों की आत्मशांति के लिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।सर्वश्री अनिल गोपाल गर्ग आशुतोष शर्मा अवनीश मोहन तायल राजन अग्रवाल बीएम गुप्ता भंवर सिंह बोहरनलाल बृजमोहन कीमती लाल जैन कुलदीप भारद्वाज एल.के मित्तल मनोज जैन मुकेश अरोड़ा पीके गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल राजीव अग्रवाल रामकुमार तायल एसपी अग्रवाल श्री कृष्ण अग्रवाल विनोद डाबर आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

भाकिम संयुक्त मोर्चा की मजबूतीः सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा दामनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक ताकत का लोहा मनवाया। गुरुवार को विभिन्न संगठनों के दर्जनों पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और किसान नेता शाहिद राजा को मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, नगर के कई सभासदों ने भी संगठन में सदस्यता ग्रहण की तो सभासदों को भी अहम जिम्मेदारी दी गईं। चौधरी शाह आलम की जमीनी स्तर पर गरीबों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं के लिए निस्वार्थ संघर्ष की विचारधारा ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है। उनके नेतृत्व में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा तेजी से एक मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है। अन्य संगठनों में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे लोग भी उनकी नीतियों और समर्पण से प्रेरित होकर संयुक्त मोर्चा का दामन थाम रहे हैं, जिससे संगठन का काफिला और सशक्त हो रहा है। इस अवसर पर संगठन की मजबूती को बयां करता एक शेर गूंजा जोश भरे हर दिल में, इरादा हो पक्का, मजबूत संगठन से, जीत का रास्ता हो पक्का। चौधरी शाह आलम ने कहा, ष्हमारा उद्देश्य किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा करना है। संगठन की यह मजबूती हमारी एकता और संकल्प का प्रतीक है।ष् उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी से संगठन के लक्ष्यों को और मजबूत करने का आह्वान किया। नए सदस्यों के शामिल होने और राष्ट्रीय स्तर वह प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के विस्तार और चौधरी शाह आलम के नेतृत्व की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संगठन किसानों और मजदूरों की आवाज को और बुलंद करेगा। मिटिगं के बाद सभी की सहमति से साबिर राणा को राष्ट्रीय महासचिव, शोकत अंसारी को राष्ट्रीय महामंत्री, चौधरी बिलाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, श्याम कश्यप को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, अब्दुल सत्तार को उत्तर प्रदेश सचिव, नौशाद कुरेशी को उत्तर प्रदेश महामंत्री, जेद रिजवी को जिला अध्यक्ष छात्र सभा मुजफ्फरनगर, कवीराज को जिला उपाध्यक्ष, मौ परवेज को जिला संगठन मंत्री, तनवीर अहमद को जिला सचिव, अजीम मंसूरी को जिला महामंत्री, अफजाल रिजवी नगर उपाध्यक्ष, नवाब चौधरी नगर प्रचार मंत्री, शाहवेज आलम नगर उपाध्यक्ष, शाहरूख वार्ड अध्यक्ष 54, नियुक्त किया इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देविंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव इन्तजार राणा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी, जिला प्रभारी मोहम्मद अनस, जिला उपाध्यक्ष कलीम चौधरी, काजी मूसतकीम जिला प्रचार मंत्री, युवा तहसील अध्यक्ष राशिद चौधरी, जीशान सेफी नगर मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी अन्नू कुरैशी सभासद, युवा नेता शाहबाज आलम, रिजवान अहमद नौशाद सलीम आदि मौजूद रहे।

 

बाजार बन्द कर जन आक्रोश यात्रा का किया समर्थन
टाउन हॉल मे व्यापारी संगठनो के आह्वान पर उमडी भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पहलगाम मे हुई आतंकवादी घटना के विरोध में हिन्दू संगठनो द्वारा आहवान पर नगर के टाउन हाल मैदान मे जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका विभिन्न हिन्दू संगठनो के साथ व्यापारिक संगठनो ने भी समर्थन किया। जिसके चलते अधिकतर दुकानदारो ने दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बन्द रख जन आक्रोश यात्रा को समर्थन दिया ।
जन आक्रोश यात्रा को लेकर एक और जहां विभिन्न हिन्दू संगठन व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय रहे। वहीं दूसरी और जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखी गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे तथा विशेष रूप से टाउनहॉल एवं उसके आसपास सभी व्यवस्थाओं को परखा। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ राजू सिंह साहू, सीओ नई मन्डी रूपाली राव चौधरी, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, शहर कोतवाल राजेश घुनावत, इंस्पैक्टर उमेश रोरिया, खालापार कोतवाली इंस्पैक्टर महावीर सिंह चौहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द्र, महिला थाना निरीक्षक श्रीमति अनिता डागर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम के दृष्टिगत भ्रमणशील रहे।
पहलगाम मे हुई आतंकवादी घटना व बंगाल, बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में समस्त हिन्दू संगठनो द्वारा नगर के टाउनहॉल मैदान मे जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। जिस कारण कचहरी रोड, टाउन हॉल रोड, झांसी की रानी, एसडी कॉलेज मार्किट, शिव चौक, भगत सिंह रोड, दाल मंडी, पान मंडी, लोहिया बाजार, लाल सिंह मार्किट, कूकडा मन्डी, नई मन्डी, गांधी कालोनी आदि विभिन्न बाजारों के दुकानदार व्यापारी संगठन के आहवान पर दोपहर करीब साढे तीन बजे अपने प्रतिष्ठान बन्द कर टाउन हॉल मैदान पहुंचे तथा जन आक्रोश रैली को अपना समर्थन दिया।

 

कर्मचारियों का एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पालिका के अधीन काम कर रही निजी कूड़ा उठाने वाली कंपनी एमआई2सी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शुक्रवार को कंपनी में कार्यरत दर्जनों ड्राइवर और सफाई कर्मचारी सिविल लाइन थाना पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर दुर्व्यवहार, शोषण और बिना गलती के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
डंपर चालक रवि ने आरोप लगाया कि डीजल भरवाने के दौरान डंपर की जाली खुली मिलने पर कंपनी अधिकारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। रवि का कहना है कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें अपमानित करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला ने एमआई2सी कंपनी के प्रबंधकों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह कंपनी कर्मचारियों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करती है। न केवल गाली-गलौज और मारपीट की जाती है, बल्कि गरीब और वंचित वर्ग के कर्मचारियों का शोषण किया जाता है। नीरज बिडला ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े एक अधिकारी आशीष राणा, जो हरियाणा के निवासी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने की करोड़ों रुपए कीमत की अपनी निजी 8 बीघा जमीन दान
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) । पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने दो दिन पूर्व कस्बे में इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को करोड़ों रुपए कीमत की अपनी निजी 8 बीघा जमीन दान में देने के कागज सौंपे थे इस बात से खुश होकर पुरकाजी के सभासदों और हिंदू और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने जहीर फारुकी के घर पहुंच कर उनके गले में शोल और मालाऐं डालकर और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया सभी सभासदों और जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि जहीर फारूकी ने पुरकाजी पर लगे 70 साल के कलंक को आज धो दिया है अब हमारे कस्बे में भी इंटर कॉलेज बनेगा हमारे बच्चे यहीं पढ़ा करेंगे पुरकाजी के लिए स जाहिर फारूकी का ये महादान सदियों तक याद किया जाएगा जाहिर फारूकी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने कस्बे और सर्व समाज के लिए अच्छे से अच्छा काम करने के लिए ही राजनीति में आया हूं आप जनता के सहयोग से मुझे अभी बहुत काम अपने कस्बे ओर देहात के लिए करने हैं। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा पुरकाजी के अंदर आजादी के बाद से लेकर आज तक भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज नहीं है दशकों से पुरकाजी की जनता के इन जख्मों पर यहां के बड़े-बड़े नेता चुनाव में इंटर कॉलेज के लिए जमीन देने और कोलिज बनाने का वादा करते थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब नेता भूल जाते थे पुरकाजी कस्बे से विधायक, सांसद, गृह राज्य मंत्री तक रह चुके हैं तथा देश की आजादी के बाद से लेकर 2017 तक एक ही परिवार का पुरकाजी की राजनीति में दबदबा रहा बल्कि आजादी के बाद से यही परिवार 2017 तक चेयरमैन भी रहा है सिर्फ एक योजना कोई और अन्य व्यक्ति पुरकाजी का चेयरमैन बन पाया है लेकिन एक पढ़े लिखे युवा जहीर फारुकी ने आम जनता के कार्यों के लिए सड़कों पर उतरकर इतना संघर्ष किया कि अब पिछली दो योजनाओं से लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पुरकाजी की जनता उसे चेयरमैन चुनती है अपने कार्यकाल में एक से एक विकास कार्य किए है अब जाहिर फारूकी ने पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनाने की मांग को लेकर अपने पास से सरकार को करोड़ों रुपए कीमत की आठ बीघा भूमि दे दी है जहीर फारूकी की इस घोषणा से पुरकाजी के अंदर आम जनता के अंदर खुशी की लहर दौड़ चुकी है पूरे कस्बे एवं देहात में हर जगह फारूकी की तारीफ हो रही है उसी कड़ी में पुरकाजी के सभासद गण और हिंदू मुस्लिम दोनों समाज के जिम्मेदार लोग जाहिर फारूकी के आवास पर पहुंचे और उनके गले में फूल मालाऐं , शॉल डालकर तथा उन्हें बुके देकर उनका सम्मान किया इस मौके पर वार्ड 12 से सभासद आजाद फरीदी ने कहा कि मेरी चार बेटियां थी मैं ही जानता हूं मैं कितना मशक्कत करके उन्हें पढ़ाया है पुरकाजी के अंदर कई कई सो बीघे के बड़े जमींदार भी हैं जो की बड़े-बड़े पदों पर रह चुके हैं करोड़पति अरबपति व्यापारी नेता भी है लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी के इंटर कॉलेज बनवाने के लिए या पुरकाजी के छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए कोई 100 गज जमीन तक नहीं दी है।
नदीम कुरैशी ने कहा कि पुरकाजी को जाहिर फारूकी के रूप में एक सच्चा और काबिल रहबर मिल चुका है जिसने पुरकाजी की अवाम का दिल जीत लिया है मोहम्मद अहसान ने कहा कि 70 साल से पुरकाजी की जनता बेहाल थी लेकिन जहीर फारूकी के कार्यकाल के 7 सालों में पुरकाजी की जनता खुशहाल हो चुकी है दीपक माहेश्वरी ने कहा कि करोड़ों रुपए की भूमि शिक्षा के लिए दान करना सबसे बड़ा दान है पुरकाजी क्षेत्र जाहिर फारूकी का एहसानमंद रहेगा विकसित कुमार तथा सावन मेंबर ने कहा कि आज तक सभी नेता सिर्फ झूठे आश्वासन देते थे लेकिन आज तक किसी ने भी पुरकाजी की आवाम की भलाई के लिए नहीं सोचा था जाहिर फारूकी ने जो कहा वह करके दिखा दिया इसीलिए यहां की जनता जाहिर फारूकी की दीवानी है गौरतलब हो कि जहीर फारूकी अपनी कार्यशैली और नए नए विकास कार्यों से ना केवल पुरकाजी बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रखते हैं बिना किसी राजनीतिक पार्टी के अपने दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस मौके पर विकसित कुमार मेंबर सावन मेंबर रियासत निसार मेंबर शमशेर फरीदी मेंबर शाह आलम गॉड इस्तखार उर्फ लाला मेंबर आरिफ खान मोहम्मद साजिद नदीम अहमद हाफिज जुल्फिकार आजाद फरीदी आलम कुरेशी आदिल फरीदी शाहनवाज फरीदी दीपक माहेश्वरी डॉक्टर महावीर प्रसाद आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =