Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कृष्णापुरी स्वीट्स के मालिक हिमांशु बालियान का कोरोना के चलते निधन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव से हर कोई चिन्तित नजर आ रहा है। कोरोना के बढते संक्रमण के कारण कई लोगो की मौत हो चुकी है। तथा अनेक लोग अस्पतालो मे तथा होम आइसोलेट हैं।

नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी स्थित पूजा स्वीटस के स्वामी हिमांशु बालियान का कोरोना के चलते सोनीपत के एक प्राईवेट हॉस्पिटल मे आज सुबह निधन हो गया।

बताया जाता है कि हिमाशु मलिक को 3 दिन पहले तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। भाजपा युवा मोर्चा मे प्रदेश मंत्री नितिश मलिक के बहनोई विकास चौधरी का कोरोना बीमारी के चलते मेरठ के एक निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान आज सुबह निधन हो गया।

चर्चा तो यह भी है कि नगर की जाट कालोनी निवासी डा.संजीव पंवार, मोनू राणा, हिमांशु चौधरी,सुधीर एलम की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि जनपदवासियो से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करने,बार-बार हाथों को सैनेटाइज करने तथा अधिक से अधिक समय घर पर ही व्यतीत करने की अपील कर रहे हैं।

ताकि घर पर रहकर कोरोना को हराया जा सके। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के कारण सावधानी की बचाव है। कोरोना से बचाव के लिए जनहित मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गयी जानकारियों/उपायों को अमल मे लाने की जरूरत है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 18 =