Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस0 डी0 कॉमर्स के चिराग ने जीता रजत पदक

मुजफ्फरनगर। चौ0चरण सिंह विश्वविद्यालय की अर्न्तमहाविद्यालय पावर लिफटिंग प्रतियोगिता जोकि एम0 एम0 एच0 कॉलेज, गाजियाबाद में सम्पन्न हुई में एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0 कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र चिराग ने पावर लिफटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया है तथा उक्त छात्र का चयन नॉर्थ जोन अर्न्तविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। कॉलेज प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने छात्र को इस उपलब्धी पर बधाई दी व छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों ने भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए नॉर्थ जोन अर्न्तविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी। विभागाध्यक्ष डा. दीपक मलिक, डा0 रावि जैन, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 नावेद अख्तर, डा0 मोहिनी पंवार, शारीरिक शिक्षक अंकित धामा, मानसी अरोरा, मोनिका कटारिया, सौरभ शर्मा, सुकीर्ति, संकेत जैन, कुशलवीर, एकता मित्तल, सपना, रितिका, सोनम, भुवन, मासूमा, सिया, स्वाति, काजल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =