उत्तर प्रदेश

गांजा माफिया ने बाप,बेटे व भांजे को लाठी-डंडों से पीटा

कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र मयोहर गांव के वाहन स्वामी को ट्रक ड्राइवर के विवाद में तिल्हापुर मोड़ निवासी गांजा माफिया ने दर्जनों लोगों के साथ धावा बोलकर लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटकर गंभीर रूप से बाप बेटे व भांजे को घायल कर दिया। घायलावस्था में तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

म्योहर निवासी किशोर मणि मिश्र ट्रक मालिक है। 3 दिन पहले तिल्हापुर मोड़ पर ट्रक ड्राइवर से कस्बा निवासी भांग दुकानदार से वाद विवाद हो गया था। इस पर वाहन चालक ने वाहन स्वामी को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंचे किशोर मणि ने किसी तरह से समझा-बुझाकर ट्रक ड्राइवर को भेज दिया। वही कुछ देर बाद किशोर मणि मिश्र अपने बेटे के साथ भांग की दुकान पर पहुंच गए।

दोनों के बीच कहासुनी होने लगी इसी दौरान भांग के दुकानदार ने मोबाइल फोन करके कुछ लोगों को बुला लिया मौके पर पहुंचकर दर्जनों लोगों ने लाठी डंडा और सरिया से वाहन स्वामी और उसके बेटे व भांजे को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोप है कि वाहन स्वामी ने अपनी बचत के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से दो-तीन हवाई फायर भी किया था। आरोप है कि भीड़-भाड़ में किसी ने वाहन स्वामी के कागजात व लाइसेंस, लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =