डा. संजीव बालियान ने किया जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डा.सजीव बालियान ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि हमारे संसाधन अभी सीमित हैं, उन सीमित संसाधनो मे कैसे हम बेहतर कर सकते हैं,उसी पर काम कर रहे हैं।
मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि डाक्टर व स्टाफ बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आक्सीजन की कोई किल्लत नही है।
हर संभव यह कोशिश की जा रही है कि किसी व्यक्ति को कहीं कोई परेशानी ना उठानी पडे। इस दौरान सीएमओ,सीएमएस सहित समस्त स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री @drsanjeevbalyan ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजो को दी जा रही सुविधाओं एवं ईलाज में आ रही समस्याओ पर वार्ता कर हर सम्भव समाधान का भरोसा दिया।साथ मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य वरिष्ठ चिकित्सक रहे। pic.twitter.com/6KAZp46fKU
— News & Features Network (@mzn_news) April 28, 2021

