News
खबरें अब तक...

समाचार

बुढ़ाना में आज फिर दो लोगों की हुई मौत
बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे व क्षेत्र में आज फिर 2 लोगों की मौत होने की खबर है। इनकी मौत कैसे हुई इस बात को बताने को ना तो डॉक्टर ही तैयार हैं और ना ही परिजन कुछ बताने को तैयार हैं। बताया जाता है कि 25 वर्षीय नीरज पाल निवासी मौहल्ला कृष्णापुरी बुढ़ाना 3 दिन पहले किसी बीमारी के चलते मुजफ्फरनगर के किसी हास्पिटल में भर्ती हुआ था। आज बुधवार की सुबह उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। दूसरी और बुढ़ाना कस्बे के खतौली मोड़ निवासी एक 60 वर्षीया महिला की भी किसी बीमारी के चलते मौत हो गई। कुल मिलाकर कस्बा बुढ़ाना और आसपास के गांवों में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है।

 

चैयरमेन अंजु अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों को सेनेटराइज़ किया2 Min 13 |
मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में चल रहा है सेनेटजेशन अभियान, लगातार विभिन्न स्थानों को किया जा रहा है सेनेटाईज। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा रिहायशी स्थानों- मेडिकल कॉलेज, आरटीओ कार्यालय, कुकड़ा मंडी, संप्रेक्षण गृह किशोर, हार्ट केयर सेंटर कोविड-१९ हॉस्पिटल, महिला थाना, रिजर्व पुलिस लाइन, सिटी कंट्रोल रूम, कार्यालय पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अतिथि गृह, रेलवे स्टेशन, राजकीय जिला पुस्तकालय, कॉविड १९ टेस्टिंग सेंटर महावीर चौक, जिलाधिकारी कार्यालय, कचहरी परिसर, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी, विकास भवन एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

 

पुलिस ने वांछित को दबौचा
शाहपुर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों साजिद उर्फ काला पुत्र महबूब, सलमान पुत्र अकबा, कपिल पुत्र शकील निवासीगण ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

शहर में जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण, नागरिक परेशान3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गो की शोभा अतिक्रमण ने बिगाड़ दी है। रात को खूब चौड़े दिखाई देने वाले मार्ग दिन में संकरी गलियों में तब्दील हो जाते हैं। कचहरी गेट से झांसी रानी प्रतिमा होते हुए मेरठ रोड तक अतिक्रमण इस कदर फैला हुआ है कि वाहन रेंगते हैं। सड़क के मध्य तक अतिक्रमण है।
कचहरी रोड व्यावसायिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर खाद-बीज व पेस्टीसाइट की दुकानें हैं। साथ ही वाहनों के टायरों की कई दुकानें हैं। साथ ही जिला परिषद मार्केट भी इसी मार्ग है, जहां दवाओं की थोक व फुटकर खरीद होती है। इसके आगे कपड़ों का थोक व फुटकर बाजार है। इस मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या रहती है। कचहरी मार्ग पर प्रकाश चौक से अतिक्रमण शुरू हो जाता है। वैसे तो डिवाडर के दोनों ओर मार्ग की चौड़ाई ४०-४० फीट से कम नहीं है, लेकिन अतिक्रमण के चलते गली नजर आती है। जैसे-जैसे इस मार्ग पर मेरठ रोड व शिव चौक की ओर बढ़ते हैं अतिक्रमण का दानव बढ़ता जाता है। झांसी रानी प्रतिमा के निकट तो वाहन लेकर निकलना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। झांसी रानी प्रतिमा चौराहे पर आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इस मार्ग पर दोनों ओर के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान को आगे तक बढ़ा रखा है। वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं वाहनों के आगे दुकानदारों को सुविधा शुल्क देकर फल-सब्जी वाले ठेले लगाते हैं। इस मार्ग पर जिला परिषद मार्केट और दमकल विभाग का कार्यालय भी है। जिला परिषद मार्केट में आने वाले वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहते हैं। साकेत कालोनी निवासी राजेश कुमार का कहना है कि शहर में जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कचहरी रोड पर दिन में निकलने में काफी परेशानी होती है। चार पहिया वाहन काफी मुश्किल से यहां से निकलता है। आर्यपुरी निवासी देवेंद्र कुमार का कहना है कि अतिक्रमण ने कचहरी रोड की सूरत बिगाड़ दी है। यह मार्ग काफी चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के चलते गली सरीखा दिखाई देता है।

 

सैनिटाइजेशन का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के कारण हालात भयावह होते जा रहे है। मौत का आंकड़ा बढ़ने के कारण लोगों में दहशत पनप रही है। इस संकट की घड़ी में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल डटी खड़ी हैं। उन्होंने तीनों श्मशान घाट और कई वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया।
कार्य योजना के अनुसार नगर के नौ वार्डों तथा नगर के तीनों श्मशान घाट में तीन टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या १३ के गाजावाली, आनंदपुरी, वार्ड संख्या ३१ के मोहल्ला इंदिरा कालोनी, फ्रेंडस कालोनी और वार्ड संख्या ४४ के मोहल्ला महमूद नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या ११, वार्ड नौ, वार्ड २९, वार्ड संख्या १५, वार्ड ३०, वार्ड २६ में भी सैनिटाइजेशन कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

कस्बे को जाम मुक्त बनाना प्रशासन के लिए बना चुनौती
मुजफ्फरनगर। खतौली में जानसठ रोड के साथ तिराहा जाम से कराह रहा है। यहां सड़क किनारे रेहड़ा व पटरी व्यापारियों के कारण मार्ग संकरा हो रहा है, जिस कारण स्थिति बेकाबू रहती है। जाम से निजात दिलाने के कार्ययोजना तैयार बनाई गई, लेकिन उसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। योजना फाइलों में कैद हो गई। नो-वेंडिग जोन को जाममुक्त रखना पालिका व पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
कस्बे को जाम से मुक्त रखने के लिए पालिका प्रशासन ने योजना तैयार की है, जिसके चलते जानसठ तिराहा पर सड़क किनारे खड़े होने वाले फल-सब्जी के रेहड़ा व पटरी व्यापार को यहां से अलग करना था। कस्बे में पांच स्थानों पर रेहड़ा व पटरी आदि कारोबारियों को जगह दी जानी थी, जिससे जाम की समस्या समाप्त की जा सके। पालिका अधिकारियों ने बुढ़ाना रोड पर ट्यूबवेल से आगे, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे रोड, शिवमूर्ति और रोडवेज बस स्टैंड के निकट पटरी व्यापारियों के लिए व्यवस्था की है। यह योजना फाइलों में दम तोड़ गई। महामारी के समय बाजार में भीड़भाड़ को काबू करने के लिए योजना कारगर साबित हो सकती है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। पालिका के क्षेत्रीय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जानसठ तिराहा, बुढ़ाना रोड नो-वेंडिग जोन घोषित हैं। यहां अतिक्रमण के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेहड़ा, पटरी व्यापारियों के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।

 

भाजपा के जिला मंत्री का कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री नगर के मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी प्रवीण शर्मा का कोरोना काल मे निधन हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता के आकस्मिक निधन से जनपद मे शोक छा गया। बताया जाता है कि भाजपा नेता प्रवीण शर्मा को आज सुबह ही उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर भाजपाईयो सहित अन्य दलो के राजनीतिज्ञो ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

डाक विभाग के कर्मचारी की मौत
भोपा। डाक विभाग के कर्मचारी की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। सूत्रो के अनुसार कस्बा मोरना निवासी डाककर्मी करीब 40 वर्षीय नवाजिश पिछले कई दिनो से बुखार से पीडित था। जिसे उसके परिजनो द्वारा उपचार के लिए मेरठ अस्पताल मे भर्ती कराया गया। ग्रामीणो का कहना है कि नवाजिश मीरापुर डाकघर मे तैनात था। नवाजिश की मौत से उसके परिजनो व ग्रामीणो मे शोक गया। गमगीम माहौल के बीच नवाजिश का शव सुपुर्दे खाक किया गया।

 

स्कूल के क्लर्क की मौत
मुजफ्फरनगर। स्कूल के क्लर्क की मौत से साथी शिक्षको मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार झांसी की रानी स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद हाई स्कूल मे क्लर्क के पद पर तैनात अहाता औलिया निवासी संजय शर्मा को उनके परिजनो द्वारा बुखार के कारण उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि बीती देर रात उपचार के दौरान संजय शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनो,मौहल्लावासियो तथा स्कूल के स्टाफकर्मियो मे शोक छा गया।

 

युवा चिकित्सक के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय मे तैनात दन्त चिकित्सक डा.संजय कुमार का कोरोना के चलते मेरठ मे उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद खबर से जिला चिकित्सालय मे तैनात चिकित्सको एवं स्वास्थ्यकर्मियो मे शोक छा गया। बताया जाता है कि डा.संजय कुमार को पिछले दिनो उपचार के लिए मेरठ भेजा गया था। डा.संजय कुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से सभी साथी चिकित्सको मे गहरा शोक है।

 

कोरोना से व्यापारी की मौत
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव से कई लोगो की जान जा चुकी है तथा अनेक लोग विभिन्न अस्पतालो मे उपचाराधीन है। नगर के महावीर चौक स्थित अग्रवाल मार्किट के व्यापारी की कोरोना से मौत की खबर से मार्किट के व्यापारियो मे शोक छा गया।
सूत्रो के अनुसार अग्रवाल मार्किट मे रीगल इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान चलाने वाले दुकान स्वामी तौहिद भाई पिछले कुछ दिनो से कोरोना की चपेट मे थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

कोरोना टेस्ट के लिए लगी लंबी लाईन
तितावी। कोरोना टेस्ट के लिए बघरा सीएचसी पर लोगो की लंबी कतार लगी रही। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कोरोना टेस्ट कराने आई भीड को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढाया। थाना प्रभारी ने लाइन मे लगे सभी लोगो से आग्रह किया कि वे लोग सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें तथा एक दूसरे को छूने से बचें। इस दौरान थाना प्रभारी के साथ चौकी प्रभारी बघरा व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

कपडे के गोदाम में लगी आग, मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। कपडे के गोदाम मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित वेस्ट कपडे के गोदाम मे अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल योगेश शर्मा व सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल की दो यूनिट लेकर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझा दिया। इस दौरान अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।

 

डा. संजीव बालियान ने किया जिला चिकित्सालय निरीक्षण6 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डा.सजीव बालियान ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि हमारे संसाधन अभी सीमित हैं, उन सीमित संसाधनो मे कैसे हम बेहतर कर सकते हैं,उसी पर काम कर रहे हैं। मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि डाक्टर व स्टाफ बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आक्सीजन की कोई किल्लत नही है। हर संभव यह कोशिश की जा रही है कि किसी व्यक्ति को कहीं कोई परेशानी ना उठानी पडे। इस दौरान सीएमओ,सीएमएस सहित समस्त स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

विवाहिता ने पुलिस से लगाई मद्द की गुहार
मुजफ्फरनगर। विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थाना सिविल लाइन पहुंची एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व रेशु विहार मे हुई थी। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के बावजूद उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

‘साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट’ की टीम ने किया कोरोना से मृतक वृद्धा का अंतिम संस्कार7 Min 11 |
क्रांतिकारी शालू सैनी व सरदार बलजीत सिंह की मुहिम की हो रही चौतरफा प्रशंसा
मुजफ्फरनगर। शहर के पान मंडी इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय प्रेमलता जी कोरोना पॉजिटिव थी। जिनका इवान हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उनका उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। प्रेमलता जी के परिवार ने उनका अंतिम संस्कार रीति रिवाज के अनुसार क्रिया विधि से करने की इच्छा जताई। स्व० प्रेमलता जी के पोते आशीष कुमार ने परिजनों के साथ साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की चीफ क्रांतिकारी शालू सैनी से संपर्क कर अपनी इच्छा जाहिर की। जिसके बाद साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट व स्वच्छ भारत मिशन से सरदार बलजीत सिंह ने परिजनों की इच्छा पूरी करने के लिए कदम बढ़ाए और संपूर्ण क्रिया विधि के साथ वृद्धा का अंतिम संस्कार हो पाया।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने दी मुखाग्नि
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की जिला उपाध्यक्ष नीशू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमलता जी के परिवार ने ट्रस्ट से अंतिम क्रिया के लिए सहायता मांगी तो क्रांतिकारी शालू सैनी व हमारी पूरी टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए परिवार की इच्छा पूरी करने को तुरंत हाथ बढ़ाया और नदी रोड़ स्थित शमशान घाट पर मृतका का क्रिया विधि के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शालू सैनी द्वारा प्रेमलता जी की बेटी बनकर किया सिख समुदाय के रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार। जो देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कोरोना पॉजिटिव मृतक का होगा क्रिया विधि से अंतिम संस्कारः क्रांतिकारी शालू सैनी
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की चीफ क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि आज स्व० प्रेमलता जी के दाह संस्कार में हमारे सहयोगी शुभम राणा व आशीष कुमार के सहयोग से क्रिया विधि सकुशल संपन्न हो पाई।
मृतक कोरोना पॉजिटिव मरीज किसी भी धर्म एवं समुदाय का हो अंतिम क्रिया के साथ अंतिम संस्कार होना अति अनिवार्य है। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य मृतकों को क्रिया विधि के साथ अंतिम संस्कार कराने से है। चाहे वह किसी भी धर्म किसी भी समुदाय में आस्था रखते हो, उनके परिवार निसंकोच होकर हम से संवाद करें उनकी इच्छा अनुसार मृतक कोविड-19 मरीज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुहिम में हमारे साथ निशु शर्मा राजू सैनी राजू ढेकेदार भी कदम से कदम मिलाकर साथ बनाये हुए है यदि किसी भी मृतक के परिजनों को सहयोग की जरूरत हो तो तुरन्त सम्पर्क करें 8273189764

 

डाक्टर सोनू कश्यप बुढ़ाना में लाए ऑटोमेटिक ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन, चिंता हुई खत्म
बुढ़ाना। कस्बे के मशहूर एमबीबीएस चिकित्सक सोनू कश्यप आक्सीजन बनाने वाली मशीन लेकर आ गये हैं। अब उन मरीजों के तीमारदारों को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनके मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकता हो रही है। जी हां ये खबर एकदम सच है। मिली जानकारी के अनुसार बुढाना कस्बे में पहली बार और सबसे पहली मशीन जो कि आटोमेटिक आक्सीजन बनाती है। यह मशीन आज बुधवार के दिन कांधला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित सिक्योर लाइफ पॉली क्लीनिक बुढाना में आ चुकी है। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बुढ़ाना के मशहूर एमबीबीएस चिकित्सक सोनू कश्यप ने बताया कि अब बुढ़ाना में ऑक्सीजन सिलेंडर की चिंता खत्म हो गई है। सांस लेने में तकलीफ होने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब अपने मरीजों को तड़पते हुए नहीं देखना पड़ेगा क्योंकि उनके द्वारा आटोमेटिक आक्सीजन बनाने की मशीन आज उनके क्लीनिक पर आ गई है। उन्होंने बताया कि इस मशीन के द्वारा एक बार में सिर्फ दो मरीजों को ही आक्सीजन दी जा सकती है। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लगातार चल रही मारामारी और कालाबाजारी को देखते हुए ये मशीन लाने का निर्णय विगत दिवस लिया था तो आज उन्होंने ये मशीन मंगा भी ली और क्लीनिक पर लगाकर चालू भी कर दी है। जिसमें उनके द्वारा सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे दो मरीजों को उन्होंने ये मशीन लगाई तो कुछ ही देर बाद उनकी हालत में सुधार हो गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए यह निर्णय लेना उनके लिए बहुत ही जरूरी था। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ मरीजों के लिए वे पिछले कुछ दिनों से आक्सीजन सिलेंडर को भरवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इस समय इस पर पूरी कालाबाजारी चल रही है। चारों तरफ मारामारी मची हुई है। उन्होंने बताया कि एक मरीज की ऑक्सीजन कम थी। मशीन लगते ही कुछ देर बाद मरीज को रिलीफ मिल गया। उन्होंने ऐसे मरीजों के तीमारदारों से आग्रह किया है कि वे आक्सीजन के नाम पर लुटे पिटे मत सीधे तौर पर उनसे संपर्क करें। उनका प्रयास है कि कोई भी मरीज आक्सीजन की कमी के चलते दम ना तोेडे।

 

जमियत उलेमा-ए-हिंद गरीब मरीजों को मुफ्त में दे रही है आक्सीजन सिलेंडर9 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के द्वारा मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन दी जा रही है। जिसकी चारो तरफ सराहना की जा रही है और इस कदम को समाज की भलाई के लिए बहुत अच्छा कदम बताया जा रहा है। गौरतलब है कि
ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। इस सिलसिले में जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने इंसानियत का सबूत देते हुये कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पडने पर मुफ्त में ऑक्सीजन दी है। मौलाना मुकर्रम अली ने बताया कि जो गरीब असहाय है और उसको ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो वो सम्पर्क कर फ्री में ऑक्सीजन ले सकता है। उन्होंने सभी लोगो से ऐसे समय में गरीबो की मदद करने की अपील है। ज्ञात रहे कि मौलाना इंसानियत के नाते सिलेंडरों की कीमत खुद दे रहे हैं।

 

 

बीएसए समेत एक्सईएन कोविड हॉस्पिटल में निगरानी में तैनात
मुजफ्फरनगर। कोविड हास्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त करने को डीएम ने मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। बीएसए समेत जल निगम और पीडब्लूडी के एक्सईएन को जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कालेज में कोविड संक्रमित के बेहतर उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी के लिए शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा दिए जाने की प्रक्रिया, भोजन और मरीजों को चिकित्सक विजिट करने के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, दोपहर दो से रात्रि 10 बजे तक जल निगम के एक्सईएन भीम सिंह चाहर, रात्रि 10 बजे से प्रातः छह बजे तक पीडब्लूडी के एक्सईएन धुरेंद्र सिंह तोमर ड्यूटी देंगे। इसी क्रम में वार्डो की सफाई व्यवस्था, शवों के निस्तारण, कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क तथा आक्सीजन की उपलब्धता के लिए सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बीएसए मायाराम, दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे नलकूप विभाग के एक्सईएन संजय मैत्रेय, रात्रि 10 बजे से प्रातः दह बजे तक पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार पोशवाल को तैनात किया है।
पूरी टीम के कार्यो के पर्यवेक्षण के लिए डिप्टी कलक्ट्रेट अशोक कुमार को तैनात किया गया है। सभी अधिकारी मेडिकल कालेज बेगराजपुर में उपस्थित रहकर चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निगरानी करेंगे। साथ ही प्रतिदिन अपनी आख्या उपलब्ध कराएंगे।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =