बीएसए समेत एक्सईएन कोविड हॉस्पिटल में निगरानी में तैनात
मुजफ्फरनगर। कोविड हास्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त करने को डीएम ने मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। बीएसए समेत जल निगम और पीडब्लूडी के एक्सईएन को जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कालेज में कोविड संक्रमित के बेहतर उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी के लिए शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा दिए जाने की प्रक्रिया, भोजन और मरीजों को चिकित्सक विजिट करने के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, दोपहर दो से रात्रि 10 बजे तक जल निगम के एक्सईएन भीम सिंह चाहर, रात्रि 10 बजे से प्रातः छह बजे तक पीडब्लूडी के एक्सईएन धुरेंद्र सिंह तोमर ड्यूटी देंगे।
इसी क्रम में वार्डो की सफाई व्यवस्था, शवों के निस्तारण, कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क तथा आक्सीजन की उपलब्धता के लिए सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बीएसए मायाराम, दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे नलकूप विभाग के एक्सईएन संजय मैत्रेय, रात्रि 10 बजे से प्रातः दह बजे तक पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार पोशवाल को तैनात किया है।
पूरी टीम के कार्यो के पर्यवेक्षण के लिए डिप्टी कलक्ट्रेट अशोक कुमार को तैनात किया गया है। सभी अधिकारी मेडिकल कालेज बेगराजपुर में उपस्थित रहकर चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निगरानी करेंगे। साथ ही प्रतिदिन अपनी आख्या उपलब्ध कराएंगे।

