समाचार (Muzaffarnagar News)
बूथ स्तर तक होगी कांग्रेसमजबूतः रंजन मित्तल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रंजन मित्तल एडवोकेट ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार शीघ्र ही कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जायेगां। जिसमे सभी फ्रन्टल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी फ्रन्टल अध्यक्षों के अलावा नगर के समस्त वार्डो मे वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं तथा शीघ्र ही उनकी कमैटी भी गठित हो जाएगी। रंजन मित्तल ने बताया कि शहर कांग्रेस कमैटी का गठन हो चुका है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि आने वाले नगरपालिका चुनावो मे पार्टी समस्त वार्डो मे पार्टी सिम्बल पर चुना लडायेगी। उन्होने बताया कि आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया है। जिसमे बताया कि जगह-जगह जनपद मे जो टोल बने हुए है। उनके टैक्स मे सरलीकरण कराया जाए। तथा उसके लिए एक निश्चित दूरी तय की जाए। उन्होने कहा कि नगर मे जो अतिक्रमण की समस्या है। उसके लिए उसका निस्तारण कराया जाए। साथ ही नगर मे अनेक स्थानो पर सरकारी भूमि खाली पडी है। उसमे बडे कॉम्पलैक्स बनाकर सरकारी भवन को उसमे स्थानान्तरित किया जाए। तथा कॉम्पलैक्स के नीचे बेसमेन्ट मे पार्किग व्यवस्था की जाए। नगर पालिका परिषद द्वारा सडकों पर दुकानो के आगे अतिक्रमण किया गया है। उसे हटवाया जाए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाए। टाउनहॉल मे जो नगरपालिका की बिल्डिंग है उसे बहुमंजिल बनाया जाए। प्रेसवार्ता मे बाहर से आए कॉर्डिनेजर दिनेश अवाना, सुधीर कुमार ने बताया कि कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस वार्ड स्तर तक पहुंची है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस जगह जगह सेमिनार व गोष्ठी कर रही है। ताकि लोगो को केन्द्र सरकार की मंशा की जानकारी दी जा सके। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौ.तारिक कुरैशी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, मुकेश शर्मा खतौली, कमल मित्तल, विनोद धीमान, मुर्तजा सलमानी व सलमान सईद आदि मौजूद रहे।
समर्पित युवा की प्रेरणा से हुआ नेत्रदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति की प्रेरणा से आज फिर एक नेत्रदान हुआ जिसके माध्यम से दो दृष्टि बाधित लोगों की जिंदगी बदलने का महा पुण्य प्राप्त होगा। गली नंबर 13 निकट गोलोकधाम गांधी क‚लोनी निवासी चमन लाल अरोड़ा का आज निधन हो गया सूचना प्राप्त होने पर समर्पित युवा अमित पटपटिया सभासद एवं हितेश आनंद ने मृतक के परिवार जनों से मिलकर सांत्वना दी एवं नेत्रदान करने का आवाहन किया मृतक के बच्चों विनीत अरोड़ा नीतू कक्कड़ एवं विकास अरोड़ा ने तुरंत ही इस नेक कार्य के लिए सहमति दे दी। सहमति मिलते ही अमित पटपटिया ने तुरंत मुजफ्फरनगर मेडिकल क‚लेज स्थित नेत्र विभाग में संपर्क किया जहां से कुशल ड‚क्टरों की टीम में आकर मृतक चमन लाल अरोड़ा के दोनों क‚र्निया की जांच की जांच में दोनों क‚र्निया स्वस्थ पाई गई तो बड़ी सावधानी से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। संजीव अरोड़ा ने बताया कि समर्पित युवा समिति के माध्यम से अब तक यह 13वां नेत्रदान है जिसके माध्यम से 26 लोगों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। अमित पटपटिया ने अरोड़ा परिवार को साधुवाद देते हुए परिवार से प्रेरणा लेकर सभी को जीते जी रक्तदान जाते जाते नेत्रदान अभियान से जुड़ कर मानव सेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर समर्पित युवा परिवार से संजीव अरोड़ा, दीपक भाटिया ,शालिनी आनंद, राखी ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।
विकास कार्यो को लेकर ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिनस्थो के साथ आयोजित बैठक मे विकास कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार मे आयोजित बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ेसीएम डैस्क की बैठक मे प्रशासनिक विभागों के अधिकारियो से विकास कार्यो को लेकर ब्रिफिंग की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करें। सीएम डैस्क बोर्ड बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशमुख सहित समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
डंपर अंसतुलित होकर पलटाः एक की मौत, दर्जनों घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डस्ट से भरा डम्फर पलटने से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे मे आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर तिराहा की और से डस्ट से भरा डम्फर आ रहा था। जो नई मन्डी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। दोपहर के वक्त डस्ट से भरा डम्फर पलट जाने से बाईको सहित सडक किनारे गन्ने का रस पी रहे 4 युवक भी घायल हो गए। इस हादसे मे 8 लोग घायल हो गए। बिलासपुर कट के समीप सडक हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर सीओ नई मन्डी रूपाली राय तथा इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी दिनेशचन्द मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान थाना सिखेडा के गांव बेहडा अस्सा निवासी युवक सचिन की मौत हो गई। घायल शामली व मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जनपद में लेटकर कांवड़ लेकर आने वाले भक्त का हुआ प्रवेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में शिवभक्तों का आगमन धीरे धीरे शुरू हो गया है इसी के साथ-साथ कई सौ लीटर गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढने वाले शिवभक्त जहां रोजाना आ रहे है वहीं लेटकर कावंड लाने वाले शिवभक्त भी जनपद में पहुंचा। गंगाजल की ट्र‚ली बनाकर लेटकर लेकर आ रहा कांवड़ 45 दिनों का अपने गृह जनपद गाजियाबाद का गंगाजल चढ़ाने का लक्ष्य है। मुजफ्फरनगर के समाजसेवी युवकों ने भोले को किया फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित ओर स्वागत। अकेला ही लेटी कांवड़ लेकर आ रहा हे कांवड़िया मुजफ्फरनगर के युवकों ने गाते झूमते हुए कांवड़िया का स्वागत किया। समाजसेवी युवा करते है कावंड़ियों को सम्मानित किया। कांवड़ ला रहे भोले ने समाज को मांसाहार से दूर रहने की अपील।
अपने पति की पत्नी ने की थी हत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
उल्लेखनीय है कि 21 जून को फैसल पुत्र यमली खाँ निवासी ककराला थाना भोपा मु0नगर ने थाना कोतवाली नगर पर अपनी भाभी शाहिन द्वारा अपने पति सलमान पुत्र यमली खाँ नि0 उपरोक्त की हत्या करने के सम्बन्ध मे शिकायत दर्ज करायी जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर पर मामला पंजी—त किया गया तथा अभियुक्ता की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्ता को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता शाहिन पत्नी सलमान नि0 खाईखेड़ा थाना ककरोली जिला मु0नगर हाल निवासी चमन मार्किट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 24 वर्ष) जिसके कब्जे से एक स्टील का गिलास, एक पत्ता नशे की गोली का, 01 आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया कि मेरा पति सलमान मुझे काफी परेशान करता था और मुझसे दूसरे लोगो के साथ सम्बन्ध बनवाता था और खुद कोई काम नही करता था और घर पर ही रहता था जिससे परेशान होकर मैने सलमान को नशीली गोली देकर बाद मे दुप्टटे से गला दबाकर हत्या कर दी । अभियुक्ता द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है तथा अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, म.है.का. रक्षा सचान, का. पवन कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश में 27000 स्कूलों को बंद करने के आदेश को वापस लेने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की जनपद इकाई ने जिला अध्यक्ष राम रतन बालियांन व महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में भारी बारिश में ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एक साथ उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर आदेश वापस लेने की मांग की। बता दे कि जिले में साकार के आदेश पर 250 स्कूल बंद हो रहे हैं उनको मर्ज कर अन्य विद्यालय में सामाजिक किया जा रहा है हर ब्लाक मे विद्यालयों का विलय मर्ज किया जा रहा है इस व्यवस्था को तत्काल रोका जाए अन्यथा शिक्षक सड़कों पर उतरेगा इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सिंह को शिक्षकों ने भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की तरफ से ज्ञापन दिया इसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई की स्कूलों को मर्ज करने का आदेश वापस लिया जाए। भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष् मुजफ्फरनगर की इकाई ने आज विद्यालय समय के बाद दोपहर 2रू00 बजे तेज बारिश के बीच सर्कुलर रोड पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर बीएसए को ज्ञापन दिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम रतन बलिया न ने कहा कि यह व्यवस्था न्याय पूर्ण है इससे भविष्य का बच्चों का बर्बाद हो जाएगा स्कूलों का विलय करना आरटीआई अधिनियम के साथ-साथ सामुदायिक रूप से भी गलत है यह बच्चों पर संकट है जो व्यावहारिक नहीं है । महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था का डटकर विरोध होगा और शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे पुरकाजी से शिक्षक नेता महाराज खालिद ने कहा कि कहा कि शिक्षक किसी भी कीमत तक जाएंगे। प्रदेश नेतृत्व से आए मनीष गोयल और अमित तोमर ने कहा कि शिक्षक किसी भी कीमत पर नहीं झुकने वाला है उन्हें यह काला कानून वापस चाहिए जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में करीब 27000 स्कूल बंद कर दूसरे विद्यालय में मर्ज कर दिए जाएंगे अनेक वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन में सर्घष के आह्वान एकता के नारों के बीच इस आदेश की निंदा की और उसको तत्काल वापस लेने के मांग की इस दौरान भारतीय किसान यूनियन शिक्षक पर प्रकोष के वरिष्ठ नेता सुधीर पोरिया, रवि कुमार, मेराज खालिद, अखलाक अहमद, विनेश कुमार, मोहित, पूजा शर्मा, संध्या चौधरी, मंजू चौधरी भोपा, संदीप तोमर पुरकाजी, अमित चरथावल सहित सभी ब्ल‚क अध्यक्ष व अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।
एसपी देहात ने मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, द्वारा थाना रतनपुरी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना रतनपुरी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजी—त अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
कन्या भ्रूण कूडे के ढेर पर मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर कोतवाली क्षेत्र की रूडकी चूंगी के पास कूडे के ढेर मे कन्या भ्रूण मिलने पर आसपास के लोगों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आज सुबह रूडकी चूंगी के समीप उस समय कौतूहल बन गया कि जब कुछ लोगों ने देखा कि कूडे के ढेर मे कन्या भ्रूण पडा हुआ है। इस मामले पर देखते ही देखते दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गएं। नागरिकों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के कहने पर कूडे मे पडे भ्रूण को उक्त स्थान से हटवाया गया। इस दौरान कई लोगों की भीड लगी रही।
जल जीवन मिशन की ली बैठक
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशमुख मुजफ्फरनगर द्वारा आज विकास भवन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक की गई. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं फर्मो को सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं समय अंतर्गत कराने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार, सहायक अभियंता अंकित गुर्जर, शमीम अहमद विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
मुजफ्फरनगर । एसएसपी संजय वर्मा द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसएसपी संजय वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाईध्महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें । जनसुनवाई के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मेत्री रस्तोगी व सीओ खतौली रामाशीष यादव भी मौजूद रहे
निंदा के अलावा बुरे काम से कुछ नहीं मिलताः सुरेंद्र पाल सिंह आर्य
मुजफ्फरनगर। अच्छे काम करने वालों की सब जगह प्रशंसा होती है इसके विपरीत बुरे कार्य करने वालों की सब जगह निंदा होती है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जो बच्चे मेहनत, परिश्रम ,तप और अच्छे कार्य करते हैं उनकी सभी जगह प्रशंसा होती है और उनको जीवन में सफलता प्राप्त होती हैं। इसके विपरीत जो बच्चे आलसी, निकम्मे, चरित्रहीन तथा बुरी आदतों को पाल लेते हैं उनकी सभी जगह निंदा होती हैं और उनका जीवन में पतन होता है। इसलिए सदैव जहां से भी अच्छे कार्य करने का अवसर मिले या अच्छाई ग्रहण करने का मौका मिले उसे कभी भी गवाना नहीं चाहिए और गंदी आदतों को जीवन में कभी भी अपनाना नहीं चाहिए। अच्छी आदतों को पालने में तप करना पड़ता है परंतु उनके साथ जीना बहुत आसान हो जाता है । जबकि गलत आदतों को पालना बहुत आसान है परंतु उनके साथ जीना बहुत कठिन है। उन्होंने बताया कि कल 25 जून 2025 को किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण शिविर का वैदिक मंत्रों से यज्ञ के साथ समापन किया जाएगा। समापन के अवसर पर ऐसे बच्चों को पुरस्—त भी किया जाएगा जिनके अभिभावक अपने बच्चों के फीडबैक में बच्चों के द्वारा छोड़ी गई कोई बुराई या अपनाई गई अच्छी आदतों के बारे में या चरित्र निर्माण योग शिविर में आने से उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन आया हो ऐसा लिखकर भेजेंगे तो ऐसे बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा तथा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। द्वारका सिटी के मुददे को लेकर कालोनीवासियो ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे जानसठ रोड स्थित द्वारका सिटी कालोनी वासियो ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर उन्हे अपनी समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध मे जांच कराने का आश्वासन दिया।
व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो का किया स्वागत,सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।साईं धाम व्यापार संगठन संबद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी,पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त —ष्ण गोपाल मित्तल,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष के पी सिंह व संचालन मोहब्बत त्यागी द्वारा किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष —ष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि व्यापार संगठन बगैर किसी भेदभाव के व्यापारियों की लड़ाई लड़ता है उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अतिक्रमण हटवाने में अपना पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर अतिक्रमण हटवाने आए सिविल लाइन थानाध्यक्ष को सभी व्यापारियों ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन दिया। प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में भीड़ तंत्र सबसे बड़ी शक्ति है आप सभी एकजुटता के साथ रहे आपकी किसी भी समस्या हेतु व्यापार संगठन आपके साथ है। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि साईं धाम के दुकानदारों की दुकानों के आगे रोडवेज बसें जबरदस्ती खड़ी की जाती रही है जिसमें व्यापार संगठन द्वारा काफी समय से संघर्ष किया जा रहा था प्रशासन एवं सिविल लाइन थानाध्यक्ष के अथक प्रयास से वार्ता कर समाधान निकाला गया,यदि पुनः दुकानों के समक्ष बसें खड़ी की गई तो व्यापार संगठन द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा रेलवे रोड व्यापार संगठन की इकाई में केपी सिंह अध्यक्ष,मोहब्बत त्यागी जिला उपाध्यक्ष,योगेंद्र चौधरी जिला मंत्री, मनोनीत किए गए उपस्थित अनेकों व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयो व अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीयो का माल्यार्पण करते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर के पी सिंह, योगेंद्र चौधरी, मोनू चौधरी, मोहब्बत त्यागी, आतिल, साजिद मलिक, मेहताब मलिक, गौरव चौधरी, इम्तियाज, शिवकुमार सिंघल, अनिल सिंगल, राजिंद्र कुमार, विक्की अरोरा, गौरव मित्तल, सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे
सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध चला अभियान
मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन की और से ईओ पालिका के निर्देशन मे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह के निर्देशन मे भगत सिंह रोड पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
बछडा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल
छपार। रोहाना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक बछडा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से आवारा घूम रहा गौवंश घायल हो गया। एक्सीडेन्ट मे बछडे का पैर भी टूट गया। मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस व अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सम्बन्धित अधिकारियो के निर्देश पर घायल गौवश को उपचार के लिए पशु अस्पताल भिजवाया गया।


