उत्तर प्रदेश

आदेश: यात्री बसों की आवाजाही पर लगी रोक, यूपी में लॉकडाउन

 तेजी से लगातार बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच चलने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में आगामी 7 मई तक दोनों राज्यों के बीच यात्री बस वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

इस बारे में आदेश जारी किया गया है। आगे आदेश में बताया गया कि संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए यह जरूरी कदम उठाया जा रहा है।

ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी में अब तीन दिन का लॉकडाउन लगेगा। इसके साथ यूपी में साप्ताहिक लॉक डाउन का दायरा बढेगा। अब शुक्रवार रात 8 से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी में लॉकडाउन रहेगा।

ताजा आकड़ों की बारे में उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 35,156 नए मामले सामने आए हैं।

जबकि बीते 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन इस दौरान 25,613 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =