आदेश: यात्री बसों की आवाजाही पर लगी रोक, यूपी में लॉकडाउन
तेजी से लगातार बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच चलने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में आगामी 7 मई तक दोनों राज्यों के बीच यात्री बस वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इस बारे में आदेश जारी किया गया है। आगे आदेश में बताया गया कि संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए यह जरूरी कदम उठाया जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 35,156 नए मामले सामने आए हैं। 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है। पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,25,312 सैंपल की जांच की गई: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद @UPGovt pic.twitter.com/tUwnGHnacv
— News & Features Network (@mzn_news) April 29, 2021
ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी में अब तीन दिन का लॉकडाउन लगेगा। इसके साथ यूपी में साप्ताहिक लॉक डाउन का दायरा बढेगा। अब शुक्रवार रात 8 से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी में लॉकडाउन रहेगा।
प्रदेश में अब तक 1,00,41,134 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है। इसमें से 21,56,203 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है। निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में रजिस्ट्रेशन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद pic.twitter.com/JhsYfTKrbB
— News & Features Network (@mzn_news) April 29, 2021
ताजा आकड़ों की बारे में उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 35,156 नए मामले सामने आए हैं।
जबकि बीते 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन इस दौरान 25,613 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है।