वैश्विक

बायो बबल के नियम और कड़े: अब हर दो दिन में कोरोना टेस्ट होगा

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बायो बबल के नियम और कड़े कर दिए हैं.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट प्रोसेस को भी कड़ा कर दिया है. खिलाड़ियों का अब हर दो दिन में कोरोना टेस्ट होगा. खिलाड़ियों पहले हर पांच दिन में कोरोना टेस्ट कराना होता था.

बीसीसीआई ने इसके साथ ही खिलाड़ियों के होटल के बाहर खाना मंगाने पर भी रोक लगा दी है. आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले कुछ होटल से खाना मंगाने की अनुमति दी गई थी पर अब यह सुविधा ले ली गई है. अब खिलाड़ियों को होटल के अंदर मिलने वाला खाना ही खाएंगे.

  
गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं, कुछ विदेशी खिलाड़ी बीच में आईपीएल को बीच में छोड़कर चले गए. इसके बाद आईपीएल पर संकट मंडराने लगा लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आईपीएल जारी रहेगा और यह रद्द नहीं होगा. 

हेमांग अमीन ने हाल ही में आईपीएल की सभी 8 फ्रैंचाइजी को एक ईमेल लिखा है. उन्होंने ईमेल में कहा   कि भारत के वर्तमान हालात को देखते हुए कुछ चिंताओं, सवालों और कुछ क्रिकेटरों के हटने को समझा जा सकता है.

हम खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियो की चिंताओं को दूर करने के लिए बायो बबल को और सिक्योर बनाया जा रहा है. अमीन ने खिलाड़ियों को बायो बबल में पूरी तरह से सुरक्षित होने का भरोसा दिया है. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =