पनकी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मजदूर की मौत
कानपुर में शुक्रवार सुबह ऑक्सीजन रिफिलिंग (oxygen refilling) के दौरान एक बड़ी घटना होने से एक मजदूर की मौत (One worker died) हो गई, जबकि कम से कम दो लोग इस हादसे में घायल (2 injured) हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह घटना कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट (Panki Oxygen Plant) में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फट (Oxygen Cylinder Exploded) गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र (Dada Nagar industrial Area) स्थित घटनास्थल पर मौजूद है।
कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया (Dada Nagar industrial Area) में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से आक्सीजन फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना वायरस काल में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच यह प्लांट 24 घंटे चल रहा है। इस बीच शुक्रवार तड़के चार बजे एक मजदूर सिलेंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलेंडर फट गया।
घटना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली के रूप में हुई है। जबकि वाले रमईपुर निवासी हरिओम गौतम समेत एक अन्य मजदूर घायल हुआ है।

