उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में पुलिस पर पथराव, पत्थर लगने से थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल

गाजीपुर जनपद में यूपी पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गये। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव करने के साथ-साथ उनके वाहन पर भी हमला बोला।

सूचना के मुताबिक, बिरनो थाने क्षेत्र के नसरतपुर ग्रांम में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह बूथ पर पहुंचे। वहां लगी भीड़ को हटा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में जिससे पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। वही इस पथराव में बीरनों थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह समेत एसआई,पुलिस के जवान व पीएसी के जवान बुरी तरह से घायल हो गये।

दोपहर के करीब बीरनों थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ नसरतपुर मतदान स्थल पहुंचे और मतदान स्थल के बाहर लगे भीड़ को हटाने लगे। इसी दौरान वहां खड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पत्थर लगने से पीएससी 20 बटालियन आजमगढ़ के जवान सतीश, अजय, थानाध्यक्ष, एसआई रोहित राज, चालक श्याम लाल, चंदौली मुगलसराय से आए एसआई राम आशीष घायल-चोटिल हो गए।

विवाद होने के दौरान बुथ पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बीरनों थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =