समाचार
बीमारी के प्रति किया जागरूक
मुज़फ्फरनगर। खसरा ओर रूबेला बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का हुआ शुभारंभ। कार्यक्रम का शुभारम्भ के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ,मुख्यचिकत्सा अधिकारी डॉ पी एस मिश्रा सहित जिलाअस्पताल का समस्त स्टाफ रहा मौजूद। इस दौरान जानसठ रॉड स्थित एस डी पब्लिक स्कूल में ९ माह-१५ वर्ष तक के समस्त बच्चो को लगाया गया स्कूलों के साथ साथ समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी उक्त टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।
चेयरमैन ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक मे जल निकासी,पानी के लिकेज व नगर मे उचित साफ सपर्फा व्यवस्था आदि विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अन्जू अग्रवाल के आवास पर आयोजि पर अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक के दौरान नगर मे कुछ स्थानो पर पानी की निकासी, लिकेज व उचित सपफाई व्यवस्था आदि विभिन्न समस्याओ के निराकरण के लिए विस्तृत चर्चा की तथा बैठक के दौरान सुझावों व कार्ययोजना पर विचार किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से शहर के कुछ हिस्सो मे पानी की निकासी व कुछ अन्य समस्याऐ सामने आ रही थी। जिनके निराकरण के लिए आज आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध मे चेयरमैन अन्जू अग्रवाल ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्टैनो गोपाल त्यागी, जलकल अधिकारी व व अन्ध् विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी को दी विदाई
पुरकाज़ी/ मुज़फ्फरनगर। पुरकाज़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का स्थानांतरण होने पर दी गयी विदाई’ पुरकाज़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का अपराध शाखा में स्थानांतरण होने पर समस्त स्टाफ़ व गणमान्यों द्वारा फूल माला पहनाकर विदाई दी गयी व उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुवे उनके कार्यकाल को सराहा गया’ हाल ही में जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक रहे अमरदीप लाल को थाना पुरकाज़ी की कमान सौंपी गयी है।
विज्ञान संग्रहालय का किया भ्रमण
खतौली। कुन्द-कुन्द जैन इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के कक्षा ९ से १२ तक के छात्र-छात्राओं ने २२ नवम्बर को दिल्ली पहुंच कर विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय में लगे ट्रेड फेयर में छात्राओं ने विज्ञान व प्रागोतिहासिक इतिहास की जानकारी ली। छात्राओं ने उनके जीवंत चित्रण भी देखा। विज्ञान में भारत देष की महत्ता व भूमिका का भी ज्ञान लिया। .
प्रसिद्ध चिकित्सक का निधन
शाहपुर। कस्बे व क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक , समाजसेवी व वीर रस के कवि डॉ. श्याम सिंह चौहान की शोकसभा में उन्हें महान देशभक्त , विचारक , चिंतक , लेखक व कवि बताते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा मे राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी , सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल , विवेक बालियान आदि रहे।.
चौकीदारों के साथ मीटिंग आहूत कर बांटें गर्म कपडे व् जूते
मुज़फ्फरनगर / भोरां कलां ।थाना भोरां कलां में आज शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के मार्ग दर्शन में सीओ फुगाना कालू सिंह व् थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गांव के चौकीदारों की एक आवश्यक मिटिंग आहूत कर जहां उनसे परिचय प्राप्त किया वहीं उन्हें पुलिस का सहयोग करने एवम् क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस सहयोग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ सभी चौकीदारों से सीओ कालू सिंह एवम् थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने मीटिंग में कहा की सभी चौकीदार अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरते व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति विशेष की जानकारी तुरन्त ही थाने में सूचित करें। अंत में सीओ फुगाना कालू सिंह व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने सभी चौकीदारों को गर्म कपडे जर्सी, धोती , लाल साफा, जूते आदि जरूरत का सभी सामान प्रदान किया ।। इस अवसर पर सीओ फुगाना कालू सिंह , थानाध्यक्ष भोरा कलां धर्मेन्द्र सिंह , एस आई इन्तेजार अहमद , एस आई योगेन्द्र सिंह , एच एम सुभाष त्यागी सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
े डीजीपी के आने की खबर पर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा
मुजफ्फरनगर। डीजीपी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनपद का पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पिछले एक माह से डीजीपी उत्तर प्रदेश ओपी सिंह के मुजफ्फरनगर आने की अटकले लगायी जा रही थी। सूत्रो के अनुसार 27 नवम्बर का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है जिसमें डीजीपी ओपी सिंह पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के नये भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। शहर के तीनों थाने डीजीपी के आगमन के लेकर विशेष सतर्कता बरते हुए है कहीं ऐसा न हो कि डीजीपी किस थाने का औचक निरीक्षण कर बैठे? जिसके चलते अभिलेखो संबंधित कार्य को पूर्ण किया जा रहा है और शस्त्रागार, मालगृह और थानों में खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर हाईवे स्थित सभी थानों में तैयारियां की जा रही है। खतौली, मंसूरपुर, जानसठ, पुरकाजी आदि विभिन्न थानों में प्रदेश पुलिस प्रमुख के दौरे को विभिन्न तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। थानों में उचित साफ सफाई व्यवस्था व उचित रिकार्ड व्यवस्था, शस्त्रागार व मालखानों के रिकार्ड को भी दुरूस्त किया जा रहा है।
सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के अमित विहार कूकडा निवासी शैलेन्द्र अपने साथी मोहित के साथ बाईक द्वारा भोपा रोड पर किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो युवक जैसे ही टी.पी.नगर के समीप पहुंचे कि इसी बीच उक्त दोनो पीछे की और से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गए। जिन्हे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे पुरकाजी के लखनौती निवासी सादिक पुत्र जमील स्कूटी द्वारा कस्बा पुरकाजी किसी काम से जा रहा था कि स्कूटी सवार सादिक जैसे ही हाईवे पर पहुंचा कि इस दौरान वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया दिया गया। शाहपुर के कसेरवा निवासी सुभाष सैनी आज सुबह टै्रक्टर-ट्राली द्वारा अपने खेतो से चारा लेने के लिए गया हुआ था कि चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली का पहिया गढडे मे आ जाने से ट्राली पलट गई। इस हादसे मे सुभाष घायल हो गया। जिसे आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने सीएचसी भिजवाया। नई मन्डी के पटेल अलमासपुर निवासी ब्रजमोहन पुत्र स्व.रामस्वरूप सैनी अपनी बाईक द्वारा जानसठ रोड बाईपास पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह सहावली नाले के समीप पहुंचा कि इसी बीच सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।
जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बुढाना के विज्ञाना निवासी नेमचन्द आज दोहपर बाईक द्वारा शामली रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह शामली रोड पर पहुंचा कि इसी बीच अचानक बाईक फिसल जाने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन
शाहपुर। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि समाज को बेटियों को संस्कारित और सुरक्षित माहौल देने का दायित्व निभाना होगा। राष्ट्र के निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका है।
काकड़ा गांव में स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि ग्रामीण अंचल में बालिकाओं की समुचित शिक्षा व्यवस्था में अभी भी कई बाधाएं हैं, जिस कारण से बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित हो रही हैं। देश की उन्नति को नारी का शिक्षित होना जरूरी है। पढ़ी-लिखी बेटियां समाज के निर्माण में सहायक बनेंगी। बेटियों ने परिश्रम और लगन से हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित की है। समाज के साधन संपन्न लोग निस्वार्थ भावना से बालिकाओं की शिक्षा के हित में कार्य करें। समाज सेवा में प्रतिबद्धता, कटिबद्धता के साथ दृढ़ता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात कर गुरुदेव की ग्रामीण शिक्षण संस्थाओं को राजकीय घोषित कराया जाएगा।
बेटियों को शिक्षा से वंचित न करेंः नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने ग्रामीण अंचल में सबसे पहले स्कूल और कालेज खुलवाए। शिक्षा ऋषि के अभियान को उनके परम शिष्य स्वामी ओमानंद उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। ग्रामोत्थान के लिए शिक्षा पहली सीढ़ी है। बेटियों को शिक्षा से वंचित न करें और उन्हें सामाजिक ज्ञान दें। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि बेटियां गार्गी, सावित्री बाई फूले, कल्पना चावला जैसी महिलाओं के व्यक्तित्व से प्रेरणा लें। संस्कारित शिक्षा से जीवन सफल होता है। समाज दूसरों के लिए जीना सीखे। विद्यार्थी नैतिक मूल्यों को सदैव सर्वापरि रखें। इससे पूर्व वैदिक मंत्रों से यज्ञ में छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। यज्ञमान का दायित्व प्रधानाचार्या मंजुला मलिक ने निभाया। सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी देवराज पंवार, रामपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, डॉ. सत्यवीर आर्य, अशोक बालियान, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने विचार रखे। समारोह में ग्राम प्रधान वेदपाल सिंह, विजय चौधरी, कर्ण सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, कबड्डी कोच संजीव कुमार, संदीप बालियान, सुबोध गौतम, रणवीर आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था प्रबंधक मास्टर राधेश्याम बालियान ने किया।
डीजीपी के दौरे को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर
जानसठ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर जानसठ कोतवाली में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। थाने के रिकार्ड को दुरुस्त कर जहां उनकी जिल्द आदि ठीक की जा रही है वहीं थाना परिसर व थाने के बाहर सफाई आदि जोरों से चल रही है। सूत्रों के अनुसार डीजीपी जिले में रहेंगे और जानसठ कोतवाली का निरीक्षण करेंगे।
एसडीएम व तहसीलदार सहित 13 लोगों के विरूद्ध थाने में मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज क्षेत्र के गांव खेडा में विवादित जमीन पर खडी पफसल को नष्ट कर चोरी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार सहित 13 लोगों के विरूद्ध सम्पत्ति को हानि पहुंचाने का मामला रामराज थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना रामराज क्षेत्र के गांव खेडा में विवादित जमीन पर खडी फसल को नष्ट करने व चोरी करने के मामले में पीडित गुरमीत सिंह के द्वारा धारा 156/3 के तहत दाखिल अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर जानसठ तहसील के तत्कालीन परगना मजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, तत्कालीन तहसीलदार मनोज कुमार, पूर्व निलम्बित लेखपाल जयभगवान, तत्कालीन कानूनगो सियानन्द, तत्कालीन लेखपाल एनुलहसन व उपकार पुत्र लहरी सहित 13 लोगों के विरूद्ध कोर्ट के आदेश पर कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। रामराज पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गुरमीत सिंह ने कोर्ट में 156/3 के तहत अर्जी देकर आरोप लगाया था कि उक्त आरोपियों ने विवादित जमीन पर उसकी लाखों रूपये कीमत की खडी गन्ने की फसल को ट्रेक्टर से तहस-नहस कर लूट लिया था। गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया था कि तहसील जानसठ के तत्कालीन अधिकारियों की मौजूदगी में यह सब हुआ, जिससे इस मामले में उनकी भी संलिप्तता है। पीडित गुरमीत सिंह ने बीते वर्ष कोर्ट में 156ध्3 का मामला दर्ज कराने को अर्जी दी थी। लम्बे समय बाद कोर्ट के आदेश पर रामराज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार समेत कई लेखपालों व कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज होने से प्रशासनिक हल्कों में हडकम्प मच गया है और वह अपने बचाव में जुट गये है।
गड्ढों में तब्दील हुआ पानीपत-खटीमा राज्यमार्ग
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार का सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश धरातल पर दम तोड़ रहा है। सड़क के गड्ढे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। सबसे बुरा हाल मुजफ्फरनगर से जानसठ-मीरापुर रोड का है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों की जान खतरे में है। मुजफ्फरनगर बाईपास से निकलते ही जानसठ-मीरापुर रोड की दुर्दशा शुरू हो जाती है। करीब 32 किलोमीटर की यह सड़क जानसठ तक पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुछ स्थानों पर तो सड़क है ही नहीं। गड्ढों में ईंटें भरकर पेंचवर्क किया गया है तो कुछ स्थानों पर ईटें भी नहीं हैं। जानसठ से मीरापुर बाईपास तक की भी स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आलम यह है कि मुजफ्फरनगर बाईपास से मीरापुर तक की 32 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। भारी यातायात होने के बावजूद सड़क निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस रोड पर सफर करने वालों को दुर्घटना का भय सताता रहता है।
गड्ढों से हो रही दुर्घटनाओं में जान गवां रहे लोग-मुजफ्फरनगर से मीरापुर तक टूटी सड़क हादसों का सबब बन गई है। रोजाना कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। सिखेड़ा के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक पीछे से आते ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। शेरनगर गांव के पास गड्ढे में पहिया पड़ने से बाइक से गिरी महिला और उसके पुत्र को कैंटर ने कुचल दिया था। महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर है। इसके अलावा, बीते करीब एक माह में हुई तीन दुर्घटनाओं में तीन लोग जान गवां चुके हैं। गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में घायल होने का सिलसिला तो लगा ही रहता है।
धूल फांक रहे किनारे बसे गांवों के लोग-मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग न केवल दुर्घटनाओं का सबब बन रहा है, बल्कि सड़क के किनारे बसे गांवों के लोग वाहनों से उड़ रही धूल से परेशान हैं। गांव शेरनगर में सड़क किनारे दुकान करने वाले शफीक, इंतजार अहमद ने बताया कि वाहनों से खूब धूल उड़ती है। दुकान में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। आसपास के घरों तक में धूल भर जाती है। धूल के कारण सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है।
मुजफ्फरनगर-मीरापुर बाईपास रोड के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द से जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। ऑफिस खुलने पर फाइल देखकर पूरी जानकारी दी जा सकती है।
सत्यपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग।
