समाचार (Muzaffarnagar News)
पूर्व विधायक का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर के अत्यंत लोकप्रिय एवं अपनी अलग छवि रखने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि) के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल का जन्मदिन जानसठ रोड के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल पर धूमधाम के साथ मनाया गया। व्यापार, उद्योग जगत, अधिवक्ता, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि से लेकर समाज के हर वर्ग के लोग विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। कई समर्थकों ने माला से तो कई ने केक काटकर व गले मिलकर अशोक कंसल जी को जन्मदिन की बधाई दी। श्री कंसल ने कहा कि समाजिक जीवन से लेकर जनप्रतिनिधि के रूप में मुजफ्फरनगर में असंख्य लोगों का साथ, स्नेह और प्यार लगातार मिलता आया है। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह से नगर विधानसभा में पूर्ण मनोयोग सेवा के रूप में समर्पित होकर कार्य करने के लिये ऊर्जा मिलती है प् केक काटकर व लड्डू बांटते हुए सभी ने खुशी का इजहार किया प् इस मौके पर अशोक कंसल जी ने कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं जनता की बदौलत हूं प् नगर के साथ-साथ आसपास के कई कसबो से दिनभर जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलती रही एवं समर्थकों ने केक काटकर एवं मिष्ठान का वितरण करते हुए अशोक कंसल जी के दीर्घायु होने एवं प्रभु से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की प् अंत में श्री अशोक कंसल ने जन्मदिन के अवसर पर स्नेह पूर्ण शुभकामनाएं देने के लिए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया
कमला नेहरू वाटिका का पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी बाग) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में सात कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, वाटिका को चार सेक्टरों में बाँटकर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और दायित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान सात सफाई कर्मचारी एवं कुछ माली ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को कड़ा निर्देश जारी करते हुए अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने वाटिका प्रभारी को लापरवाही के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि कम्पनी बाग में सफाई व्यवस्था और पार्कों व जिम की देखरेख के लिए दैनिक पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए। व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी बाग को चार सेक्टरों में विभाजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सेक्टर में चार सफाई कर्मचारी और चार माली तैनात किए जाएंगे। इन आठ कर्मचारियों को आवंटित सेक्टर का पूरा दायित्व दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे वाटिका में सफाई और रखरखाव बेहतर रूप से सुनिश्चित हो सकेगा। निरीक्षण में यहां-वहां मलबा और कूड़ा देखकर उन्होंने तत्काल ही एक सफाई टीम को लगवाकर निस्तारण कराया। वाटिका प्रभारी को कम्पनी बाग में कूड़ा डालने वाले आसपास कालोनियों के निवासियों को चिन्हित करते हुए उनका चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, मोहित मलिक, सतीश कुकरेजा, ललित कुमार के अलावा वाटिका प्रभारी एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, लिपिक गोपाल त्यागी, मयंक त्यागी आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक उमेश मलिक ने की सफाई की प्रशंसा
मुजफ्फरनगर। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉकर्स से भी सीधा संवाद करते हुए उनके सुझाव लिए और वाटिका में बनाये गये दोनों ओपन जिम के कुछ उपकरणों के खराब होने की शिकायत पर तत्काल ही मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कम्पनी बाग में लगातार सुधार कराया जा रहा है। वाटिका में आठ सीटों वाले आधुनिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जल निगम को दी गई भूमि को पुनः नगर पालिका के अधीन लाने की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू करते हुए उसको लोगों के लिए उपयोगी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद मोर्निंग वॉकर्स ने लगातार हो रहे कार्य और सफाई की प्रशंसा की। यहां पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक ने वाटिका में सफाई व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान भी वाटिका स्वच्छ बनी रही। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों की देखभाल के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए भी प्रेरित किया।
कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा लगाए स्टॉल का किया निरीक्षणः पोषण रैली/जन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती बेबी रानी मौर्य के जनपद मुजफ्फर नगर, विकास भवन आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुष्प् गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मा0 कैबिनेट मंत्री महोदया द्वारा संभव अभियान- 5( कुपोषण के विरुद्ध व्यापक पोषण अभियान) के अन्तर्गत विकास भवन से पोषण रैली/जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
पोषण रैली में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 150 से अधिक आंगनवाडी कार्यकत्रियां द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पोषण रैली उपरान्त कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण/निरीक्षण किया, जिसके संबंध में स्टॉल पर उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायकों को निर्देश दिए पढ़ाने के साथ-साथ, आप द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के वॉल पेंटिंग के माध्यम से बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराए । इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री म द्वारा विकास भवन सभागार में सुखमय जीवन की कामनाओं के साथ 06 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं आर्शीवाद के साथ 05 नवजात (06 माह पूर्ण कर चुके बच्चे) बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। कैबिनेट मंत्री द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया एवं प्रधानमंत्री के पोषण अभियान एवं मुख्यमंत्री के संभव अभियान -5 में सहभागिता करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कैबिनेट मंत्री को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,जनपद द्वारा कराये गये कार्यो की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, एक पेंड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत लाईव प्लांट भेंट किया गया एवं हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एक पेंड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत एक लाईव प्लांट तथा हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शक्ति सरन श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम अधिकारी, संजय कुमार जिला प्राबेशन अधिकारी, संतोष कुमार शर्मा, नरसिंह जिला सूचना अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बघरा, राहुल कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहपुर एवं विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बिजली घर का भाकियू अराजनैतिक ने किया घेराव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मेरठ रोड स्थित स्टेडियम बिजली घर पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला उपभोक्ता ने बिजली का बिल जमा करने के दौरान कर्मचारी द्वारा की गई अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार की शिकायत की। महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सक्रिय हो गई और देर शाम सैंकड़ों लोगों ने बिजली घर का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात में आरोपी कर्मचारी ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। आरोप है कि स्टेडियम बिजली घर पर एक महिला अपना बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंची थी, यहां पर बिल को लेकर जब महिला ने अपनी समस्या को रखा तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने महिला के साथ अभद्रता की और अपमानित किया। महिला वहां से लौट गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर शाम जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी एवं प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो रात करीब 11 बजे तक जारी रहा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरनास्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी उपभोक्ता के साथ कोई अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी के निर्देश पर अधिकारियों की माफी और लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहेरू आशिक चौधरी, जावेद खान, दिलशाद अंसारी, गुलफाम अंसारी, इमरान राणा, रिजवान राणा, अरशद खान, यूनुस प्रधान, गुफरान अंसारी, सलीम कुरैशी, मटरू कुरैशी, सावेज खान, जमशेद अब्बासी, शेरखान राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इण्टर कॉलेज रवापुरी सठेडी में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न हुई। विद्यालय के प्रबंधक सचिन आर्य एडवोकेट, अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेंद्र प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प माला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संस्कृत अध्यापक धर्मेंद्र मलिक ने सरस्वती वंदना की तथा जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी की संगीत अध्यापिका श्रेया ने छात्राओं के साथ संस्कृत में स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृत गीत प्रतियोगिता में शार्डेन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा मान्या वर्मा ने प्रथम, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा नैना ने द्वितीय तथा शारदेन पब्लिक स्कूल की आयाति जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सरशादी लाल इंटर कॉलेज मंसूरी की छात्रा सानिया ,थानेश्वर संस्कृत विद्यालय के छात्र लक्ष्य तथा लिटिल एंजिल स्कूल की छात्रा ईश्वरत्व ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्री सुखदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुक्रताल के वैभव भारद्वाज ने प्रथम ,जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी की छात्रा कुमारी रितिका ने द्वितीय तथा अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरशादी लाल इंटर कॉलेज की छात्रा मोहिनी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर की किंजल तथा लिटिल एंजिल की छात्रा जानवी ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उमा रानी, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर सरस्वती आर्या, स्टार पेपर मिल सहारनपुर से संस्कृत प्रवक्ता जगऔतार शर्मा ,के.के. पब्लिक स्कूल के देवदत्त आर्य, देवी मंदिर खतौली की राजदुलारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ त्रिवेंद्र कुमार को तथा संस्कृत विद्वान श्री जगऔतार शर्मा को साल उढाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित रस्तोगी नायब तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षक सोमनाथ एवं विभिन्न विद्यालयों से आए सभी प्रधानाचायों का स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ संजय राणा , अनुराग जैन डॉक्टर कविता गुप्ता ,उमा रानी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, डॉ कुंवर सिंह, आतीश गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने समस्त अतिथियों ,प्रधानाचार्यों निर्णायकों, छात्रों की तैयारी कराने वाले शिक्षकों ,अभिभावकों स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षकों कर्मचारियों प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मानितों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतियोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनुराधा, वीरेश ने संयुक्त रूप से किया। जिला संयोजक गिरीश कुमार उप्रेती ने बताया जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में 96 प्रतिभागियों ने नामांकन कराया था जिन में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभागी शामली में 8 अगस्त को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।
श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का भव्य वर्णन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज मार्केट प्रांगण में पूज्य संत श्री अरविंद जी महाराज की श्रीमुख से चल रही श्रीराम कथा के पाँचवें दिवस में भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं दिव्य वर्णन किया गया। जनकपुरी में हुए इस अद्वितीय विवाह उत्सव की झांकी ने ऐसा प्रतीत कराया मानो स्वयं त्रेतायुग सजीव हो उठा हो। मंच पर श्रीराम-सीता विवाह के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि यह केवल एक विवाह नहीं, अपितु मर्यादा, आदर्श और धर्म का उत्सव है। यह विवाह दर्शाता है कि कैसे योग्यतम पात्रों का मिलन केवल बाह्य सौंदर्य पर नहीं, बल्कि चारित्रिक श्रेष्ठता और जीवन मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। कथा के साथ-साथ भजन, राम विवाह के गीत और भावनात्मक संवादों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद और आत्मिक शांति प्रदान की। मुख्य यजमान मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) गौरव स्वरूप (वरिष्ठ भाजपा नेता) अन्य यजमानगण प्रवीण गोयल (स्वास्तिक रबर), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), अनिल धमीजा, सत्य प्रकाश मित्तल, अशोक तायल, ललित माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल (चीकू भाई), राजकुमार, रमण जलोत्रा, मनोज ठकराल, विशाल गर्ग, योगेश भगत जी, राकेश कंसल, विजय तागरा, श्याम जसूजा, अनुराग गर्ग, संजीव कुमार गोयल, नरेश अरोरा, अचिंत कंसल, रोमिल, विपिन, पंकज, आकाश कक्कड़ आदि श्रद्धालु यजमान के रूप में सहभागी रहे। मंच संचालन मंच का संचालन अनिल नामदेव जी ने अत्यंत कुशलता और भक्ति भाव से किया, जिससे सम्पूर्ण आयोजन और भी गरिमामय बन गया। कल की कथा कल छठे दिन श्रीराम के वनगमन और निषादराज के साथ उनके भावुक प्रसंगों का वर्णन होगा। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि समय से पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सम्राट शाखा द्वारा आज लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल वसंत विहार मु० नगर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सहयोग से बच्चों के नेत्र परीक्षण हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। शाखा प्रभारी अध्यक्ष इं पीके गुप्ता जी, मुख्य अतिथि अचिन कंसल जी (प्रां प्र प्रभारी नेत्र चिकित्सा शिविर), वरदान संस्थान के वरिष्ठ सहायक, सानिध्य प्राप्त श्री अशोक सिंघल जी (प्रां प्र संयोजक नेत्र चिकित्सा एवं नेत्रदान), संयोजक श्री विनय शर्मा जी एवं श्रीमती मोनिका शर्मा जी तथा शाखा संस्थापक श्री परम कीर्ति शरण अग्रवाल जी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी अध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करने के साथ-साथ सलाह दी कि बच्चों को नेत्र परीक्षण अवश्य ही कराते रहना चाहिए। श्री परम कीर्ति शरण अग्रवाल जी एवं अन्य वक्ताओं ने भी कुछ इसी प्रकार की सलाह दी। मुख्य अतिथि द्वारा सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को नेत्र परीक्षण कराने की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उक्त शिविर में स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के 200 बच्चों का नेत्र परीक्षण संस्थान के कुशल एवं वरिष्ठ सहायकों द्वारा किया गया। इसमें शाखा के कुछ सदस्यों ने भी अपना नेत्र परीक्षण कराया। जिनकी आंखों में कुछ कमी पाई गई तो उन्हें इलाज के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई। शाखा के कुल 14 सदस्यों ने भागीदारी की। विनय शर्मा जी एवं मोनिका शर्मा जी द्वारा प्रायोजित स्वादिष्ट नाश्ते का सभी ने आनंद लिया और शिविर समाप्त हुआ।
अपरम्पार है श्री शिवमहापुराण की महिमाः पं.सीताराम त्रिपाठी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री शिवपुराण की प्रबल महिमा है। श्रावण माह मे कथा, अभिषेक, कीर्तन, पंचाक्षरी मंत्र और जाप भवसागर से पार करने वाला है।
श्री शिवमंदिर मौहल्ला ब्रहमपुरी मे आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के आज तीसरे दिन यजमान पवन कुमार सिघल,रविन्द्र चौधरी, आनन्द प्रकाश गोयल, सुनील शर्मा, बब्लू शर्मा, अविनाश त्यागी आदि ने कथा व्यास पं.सीताराम त्रिपाठी का मार्ल्यापण कर पूजा अर्चना कराई। कथा व्यास श्री त्रिपाठी ने कहा कि श्रावण माह मे शिवमहापुराण की बहुत महिमा है। उन्होने कहा कि रूद्राक्ष की अपार महिमा है। एक से लेकर 14 मुखी रूद्राक्ष जहां स्वास्थ्य को अच्छा रखते हैं। वहीं मन को शांति प्रदान करते हैं। रूद्राक्ष को धारण करने से सभी की मनोकामनाए पूर्ण होती हैं। यदि किसी को शारीरिक दुर्बलता है तो उसे 14 मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए। व्यापारियों को व्यापार वृद्धि के लिए 6 मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए। रूद्राक्ष धारण करते समय ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। महाराज श्री ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि राष्ट्रहित मे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। जल का दुरूपयोग नही करना चाहिए। कथा के मध्य मे महाराज श्री ने सुन्दर-सुन्दर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने का काम कर दिया। कथा मे शिवमंदिर महिला मण्डली से रंजना शर्मा, सत्यवती गोयल, अनिता सिंघल, शैल कौशिक,भूपेन्द्र मोहन शर्मा, प्रवेश मित्तल, ममता शर्मा, विमला शर्मा, बबीता शर्मा, पल्लवी अग्रवाल, रेणू त्यागी, नीतू सिंह, बाला गौतम, प्रेरणा शर्मा, सुनीता शर्मा, कल्पना चौधरी, ब्रजबाला, संगीता शर्मा, उर्वशी त्यागी, पूनम त्यागी, ममता अरोरा, प्रीति त्यागी, कान्ति शर्मा, नीलम गौतम, मीनाक्षी शर्मा, एकता वत्स, सुषमा शर्मा, ममता गर्ग, राजबाला शर्मा, सीमा शर्मा आदि ने सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे श्रद्धालुओं की भारी भीड रही।
रोहाना खुर्द मार्ग गड्ढों में तब्दील
रोहाना ग्रामीण । (Regional News)। मुजफफर नगर सहारनपुर स्टेट हाईवे से रोहाना खुर्द मार्ग दो वर्षो से टूटा पड़ा है टूटे हुए मार्ग पर बाईक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण मरम्मत भी नहीं हो रही है यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। स्टेट हाईवे से रोहाना खुर्द मार्ग लगभग 2 किमी पड़ता है इस करीब आधा दर्जन का आवगमन रहता है। इसके आलावा रोहाना एक जक्शन की तरह है यहां से चरथावल,थाना भवन शामली, पानीपत से जुड़ता है ओर रोहाना से ही यह मार्ग देवबन्द से होता हुआ बरला से शुक्रताल पर्यटक स्थलों को जोड़ता है। रोहाना मार्ग से आधा दर्जन गांव के किसान मिल पेराई सत्र में अपना गन्ना मिल में आपूर्ति करते है लेकिन दो वर्षो से टूटे हुए मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है. ओर टोल शुल्क बचाने के लिए छोटे कमरशियल वाहनों के साथ ही निजी कार भी गुजरती है। अवर अभियंता कृष्ण कुमार को अवगत भी कराया गया है। ग्रामीण पंकज भगत, अनुज त्यागी, कुक्कू ओर राजबीर सैनी, का कहना है दो वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मत हुई थी. एक वर्ष से मार्ग टूटा पड़ा है। जेई ने ठीक करवाने का आ श्वासन दिया है।
पुरकाजी विधानसभा की सीएम योगी से मिलकर प्रमोद उटवाल ने रखी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़कर एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। पूर्व विधायक उटवाल ने इस भेंट के दौरान अपने क्षेत्र पुरकाजी विधानसभा की जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2022 में चंदन गांव में अनुसूचित वर्ग के लोगों पर दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा सामाजिक समरसता में बाधा बन रहा है और इसके निरस्तीकरण से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र की अन्य जन समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान की अपेक्षा जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री की नीतियों और जनहितकारी दृदृष्टिकोण की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के साथ रोहित कुमार और राजू सिंह भी इस भेंट के दौरान मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने सीएम योगी को भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। शहर को जाम के झाम से मुक्त करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जिसके चलते कचहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया गया।
पिछले कुछ दिनो से शहर के विभिन्न स्थानो पर अतिक्रमण की शिकायत के चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम ने कचहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस की मौजूदगी मे पालिका की टीम ने कचहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य मे अतिक्रमण न किया जाए। अन्यथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि कोर्ट रोड पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान से आगे तक सामान रख रखा है। जिससे अतिक्रमण की स्थिती बन जाती है। जिससे उक्त क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित होती है। सम्बन्धित अधिकारियों ने कोर्ट रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
प्राथमिकता के आधार पर हो जनसमस्याओं का समाधानः डीएम
मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित की जाए।
तहसील दिवस के अवसर पर मेरठ रोड स्थित तहसील सदर के सभागार मे आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा ने तहसील सदर के विभिन्न गांवो एवं नगर क्षेत्र से अपनी समस्याओ को लेकर पहुंचे फरियारियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ शेष रह गई समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई की जाए। उन्होने कहा कि तहसील दिवस का उददेश्य तब पूर्ण होता है कि जब तहसील मे अपनी समस्या लेकर आने वाले व्यक्ति को अगले तहसील दिवस मे फिर से आने की आवश्यक्ता ना पडे। तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों से जुडी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी गई। तहसील दिवस मे पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस विभाग सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण कराया। तहसील दिवस मे डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड, सीओ सिटी राजू कुमार साहू, सीओ नई मन्डी रूपाली राय, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक मे विभागीय व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार मे विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे मौजूद सांसद हरेन्द्र मलिक, जिला पंचायत अध्यत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, मीरापुर विधायक श्रीमति मिथलेश पाल आदि ने विद्युत अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक मे जनपद की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बैठक मे मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक मे सुचारू विद्युत व्यवस्था, विभाग सम्बन्धी समस्याओं का प्राथमिकता का समाधान आदि के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक मे विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
पैसेंजर ट्रेनों की रोहाना रेलवे स्टेशन पर सुविधा से वंचित दो दर्जन गांवों के लोग
रोहाना। (Regional News)। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से करीब दो दर्जन गांवों के लोग ट्रेनों की सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए आश्वासन भी विफल साबित हुए। कोरोना काल के बाद रोहाना रेलवे स्टेशन पर पैसेजर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। जिससे लोगो को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रोहाना रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए है मगर उसका क्षेत्रीय जनता को कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों को इस समस्या का लिखित पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस समस्या का आजतक कोई समाधान नही हो पाया है। रोहाना रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होना मील के पत्थर के समान हो गया है।
हादसे में बाईक सवार की मौत,दूसरा घायल
भोपा।(Regional News)। देर शाम रसूलपुर –पंचेडा मार्ग पर बाईक सवारो को घायल अवस्था मे पड़े देखकर एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को भोपा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार की देर शाम एम्बुलेंस द्वारा दो घायलों को अस्पताल मे लाया गया जहां एक व्यक्ति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राकेश पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी गांव ढिंढावली थाना तितावी मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई है वहीं घायल आशु पुत्र अमरेश शर्मा थाना भोपा क्षेत्र के गांव गादला निवासी बताया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।
13 तक जारी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राजकुमार कटारिया प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा, मुजफ्फरनगर कक्षा-6जे.एन.वी.एस.टी.-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के विस्तार की अधिसूचना उन्होंने बताया है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा, मुजफ्फरनगर में कक्षा-6 (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी गई है। योग्य उम्मीदवार निम्न लिंक पर जाकर ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण् तबपसण्हवअण्पदध्दअेध् निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


