उत्तर प्रदेश

UP Encounter News: यूपी में एक रात में 5 मुठभेड़, 9 बदमाश गिरफ्तार – तमंचा, बाइक और लाखों की नकदी बरामद

UP Encounter News:  उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बीती रात सूबे के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने 5 बड़े एनकाउंटर किए, जिनमें कुल 9 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार हुए। इन मुठभेड़ों में पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी, कई बाइक, अवैध तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए।

आगरा: इनामी और हत्या के आरोपी धराए

आगरा में देर रात दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। ढौकी थाने में हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आया, जबकि बमरौली कटारा क्षेत्र में हत्या का आरोपी प्रेम सिंह पकड़ा गया। दोनों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए और उन्हें एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास से 2 तमंचे, कारतूस, खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए।

प्रयागराज: लूट गैंग का पर्दाफाश

प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन लुटेरे — फैज, अल्तमस और आलीशान — घायल हो गए, जबकि दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख 50 हजार रुपये नकद, दो बाइक और तमंचा बरामद किया। ये रकम हाल ही में हुई लूट की बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर: नाबालिक से रेप का आरोपी घायल

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी नाबालिक से रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार था। गोली लगने से वह घायल हो गया और उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी को लंबे समय से तलाशा जा रहा था।

वाराणसी: चेन स्नेचर और बाइक लिफ्टर से भिड़ंत

वाराणसी के लंका क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ चेन स्नेचर और बाइक लिफ्टर गिरोह के साथ हुई। विकास पटेल नामक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आकाश पटेल फरार हो गया। आकाश बिहार के भभुआ कैमूर का रहने वाला है। बरामद बाइक बीएचयू कैंपस से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पिछले 15 दिनों में कई चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ऑपरेशन लंगड़ा – अपराधियों के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस का यह अभियान अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि कानून के खिलाफ कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के ऑपरेशनों से न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।


 

यूपी पुलिस के इन ताबड़तोड़ एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन लंगड़ा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =