News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

धूमधाम के साथ जनपद में लहराया तिरंगाधूमधाम के साथ जनपद में लहराया तिरंगा Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आजादी के पर्व पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

15 अगस्त के अवसर पर देश-प्रदेश के साथ-साथ जनपद में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुबह 8 बजे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना होगा। हमें राष्ट्र के नवनिर्माण में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर एसएसपी संजय वर्मा द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि हम सभी को राष्ट्र भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

मेरठ रोड स्थित विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान विकास भवन के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश रविकांत द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सीजेएम कविता अग्रवाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला बार संघ के तत्वाधान में फैंथम हॉल में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविकांत की मौजूदगी में फैंथम हॉल परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कुंवरपाल, महासचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल सहित जिला बार संघ के समस्त पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सभागार के समक्ष अध्यक्ष सुनील मित्तल एवं महासचिव श्री रावत द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।

इसके अलावा जनपद के राजनीतिक कार्यालयों – गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी द्वारा तिरंगा फहराया गया। महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम द्वारा तिरंगा फहराया गया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा द्वारा तिरंगा फहराया गया।

नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. गीतांजली वर्मा सहित समस्त चिकित्साधिकारी एवं चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

जिला कारागार में जेल अधीक्षक द्वारा जेल परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान जेलर, डिप्टी जेलर सहित जिला कारागार के समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जनपद सहित नगर क्षेत्र के समस्त थानों, स्कूल/कॉलेजों पर ध्वजारोहण हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कई जगह स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।


स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन पोटाश लि. रोहाना में लहराया तिरंगा
इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड की इकाई रोहाना कलां शुगर मिल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के शहीदों की याद में बड़ी धूम-धाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के करकमलों द्वारा झंडा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार को अरुण मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी सुरक्षा कर्मियों के साथ परेड की सलामी दी। प्रतिभाग करने वालों को इकाई प्रमुख द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में आर.के. तिवारी विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं विकास), अरविंद कुमार विभागाध्यक्ष (गन्ना), पंकज बालियान विभागाध्यक्ष (उत्पादन), तरुण कुमार गौड़ प्रबंधक (लेखा), राम अभिलाष उप निरीक्षक आबकारी, नरेश कुमार रस्तोगी चीफ इंजीनियर (सिविल), प्रमोद आनंद चीफ इंजीनियर (विद्युत), संजीव चौधरी उप प्रबंधक (गन्ना), चिंतराम गौतम उप अभियंता, रजत चौधरी सहायक प्रबंधक (आईटी), प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी सहायक प्रबंधक (वित्त), कुबेर दत्त शर्मा लैब इंचार्ज, अरुण कुमार मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अमित कुमार, पंकज शर्मा, दिलीप पांडेय आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर डी.एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव व सम्मान का दिन है, जो हमें देश की स्वतंत्रता, समृद्धि एवं अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे परम आदरणीय मुख्य अतिथि माननीय श्री आकाश कुमार जी, सचिव डी.एस.डी. पब्लिक स्कूल, विशिष्ट अतिथि आकांक्षा कुमार जी और विद्यालय प्रधानाचार्या नीलम माहना जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान की ध्वनि से पूरे विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा सभी के हृदय में देशभक्ति के भाव का संचार किया। इस शुभ अवसर पर जन-जन के हृदय में स्वतंत्रता के उत्साहवर्धन के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने माननीय आकाश कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि आकांक्षा कुमार जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों की सुंदर एवं देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद रखते हुए अपने प्रयासों के माध्यम से सदैव देश की उन्नति और प्रगति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

 

स्वतंत्रता दिवस एसपी कार्यालय पर मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किए गए। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किए गए।


प्रशिक्षण शिविर का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश यातायात परिवहन विभाग एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों को ‘सड़क सुरक्षा’ और ‘अग्निशमन सुरक्षा’ के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे ने किया। उन्होंने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतने और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। चौबे ने बताया कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलना चाहिए। निर्धारित गति सीमा का पालन आवश्यक है। सामान्यतः 40 किलोमीटर प्रति घंटा को आदर्श गति मानी जाती है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को गियरवाली गाड़ी चलाना कानूनी रूप से वर्जित है। ट्रैफिक संकेतों का पालन करना, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन विभाग की ओर से श्रीमान निषित जैन एवं उनकी टीम ने छात्रों को अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्रों एवं विद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाने का अभ्यास किया, जिसमें गैस सिलेंडर में लगाई गई आग को नियंत्रित रूप से बुझाने का तरीका सिखाया गया। इसके साथ ही, अग्निशमन कर्मियों ने विभिन्न ज्वलनशील पदार्थों की पहचान एवं उनसे लगने वाली आग से निपटने के उपायों की भी जानकारी दी। अंत में, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार चौबे और अग्निशमन अधिकारी निषित जैन को संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने इन दोनों विभागों का धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्रों को दी गई यह जानकारी उनके जीवन में सुरक्षा की भावना को और भी मजबूत करेगी।

सपाईयों ने मनाया स्वतंत्रता दिवसMuzaffarnagar News
सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा सहित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान पश्चात देश के अमर शहीदों को नमन करने के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व सांसद कादिर राणा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बॉबी ने कहा कि देश के सभी वर्गों के लोगों की एकता के साथ लड़ी गई आज़ादी की लड़ाई और असंख्य क्रांतिकारियों की शहादत के बाद हमें यह अवसर मिला कि हम आज़ादी में सांस लेते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी से देश के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद रखने तथा देश की एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत रखने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसबीर वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, विधानसभा अध्यक्ष सदर डॉ. अविनाश कपिल, सपा नेता दर्शन सिंह चौहान, रमेश चंद शर्मा, इमलाक प्रधान, सतबीर त्यागी, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, सपा सभासद शहजाद चीकू, सभासद हसीब राणा, सभासद सुंदर सिंह, सभासद शाहिद आलम, सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव फहीम अहमद, सपा नेता सलमान त्यागी, डॉ. इसरार अल्वी, सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, सपा सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज, डॉ. अलीशेर अंसारी, वसीम राणा, शशांक त्यागी, साजिद सुल्तान, डॉ. नरेंद्र सैनी, राशिद जैदी, जाउल चौधरी, समाजवादी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज कुरैशी, सपा मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी, हाजी इकबाल, बालेंदु मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट, सपा छात्र सभा जिला महासचिव जुनेद आलम, पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी, चौधरी गगन मावी, इरफान मलिक, सनवर खान, शान मोहम्मद, लुकमान अली, नौशाद खान सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाकिम संयुक्त मोर्चा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मीनाक्षी चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम द्वारा ध्वजारोहण से हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि देश के सम्मान, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

 


स्वतंत्रता दिवस पर जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में हुआ ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरकांत गुप्ता एवं डॉ. मनोज काबरा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
अमरकांत गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सबको समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। करोड़ों लोगों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटे तथा भारत का नाम दुनिया में ऊँचा हो, इसके लिए हम सबको कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. विभोर जैन, डॉ. नीरज काबरा, कमल गोयल, डॉ. रेनू अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, लावण्य पुरी, पवन काबरा, डॉ. श्रीमती काबरा, डॉ. निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे।



गूंजे मदरसों में वंदे मातरम्, तिरंगा फहराया
मुजफ्फरनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के 500 से अधिक मदरसों में यौम-ए-आजादी बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शुक्रवार सुबह सरवट स्थित मदरसा महमूदिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां उलेमाओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।
मदरसा महादुल बनात सहित अन्य कई मदरसों में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भारत माता की जय के जयघोष के साथ आजादी के महत्व को समझा और समझाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना करीम उल्लाह ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां हर धर्म, जाति और समुदाय के लोगों को बराबरी का अधिकार है। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के गर्व का दिन है।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली धमकियों पर मौलाना ने कहा, “भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। यदि दुश्मन देश ने कोई हिमाकत की तो हिंदुस्तान का हर मुसलमान देश की रक्षा के लिए जान देने को भी तैयार है। हम अपनी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।”



स्वतंत्रता दिवस पर बसपा कार्यालय पर फहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल के नेतृत्व में बसपा जिला कार्यालय महावीर चौक पर झंडा फहराया गया।
इसके बाद बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति (कचहरी गेट) और वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर (अस्पताल तिराहा) पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यालय पर विचार संगोष्ठी भी रखी गई जिसमें भारतीय संविधान द्वारा दिए गए बराबरी के अधिकार, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, एकता और भाईचारे पर विचार रखे गए तथा राष्ट्रगान सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सतीश कुमार, जिला महासचिव प्रेमचंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला सचिव इंतजार राणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य इरशाद त्यागी, बामसेफ जिला संयोजक सुनीता सिद्धार्थ, बीवीएफ जिला संयोजक राजेंद्र, जिला प्रभारी तेजपाल सिंह, अरविंद गौतम, राहुल ठाकुर, कुलबीर पाल, भाईचारा जिला संयोजक ब्रजपाल लालेरिया, सोमपाल कश्यप, जगपाल सैनी, उदयवीर, आजाद मावी, रजनीश जोशिया, हरि शरण एडवोकेट, फरमान, सरवन कुमार, शेरपाल, मनीष कुमार, श्याम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा रजि. मुजफ्फरनगर द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने की और संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
सर्वप्रथम 5 गायत्री मंत्रों का उच्चारण किया गया। उसके पश्चात महामंत्री शलभ गुप्ता तथा महिला मंत्री गुंजन गर्ग ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद अजय गर्ग और महेश चंद गुप्ता ने राष्ट्रगान कराया। भारत माता की जय के उद्घोष से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया।
अध्यक्ष और महामंत्री को बैज लगाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सभा की ओर से सभी को तिरंगे के पटके और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को अनुराधा गुप्ता, अनिता राजवंशी, विपिन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मुकेश गोयल, सुनीता एरण, गुंजन गर्ग, शलभ गुप्ता ने संबोधित किया और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर प्रकाश डाला गया। देशभक्ति की कविताओं का वाचन हुआ और परीक्षा, पावनी, नवर्णा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी अवसर पर सभा के सदस्यों ने शलभ गुप्ता और विपिन गुप्ता के संयुक्त प्रस्ताव पर निर्णय लिया कि शुकर्ताल में राजवंश सभा की धर्मशाला धर्मार्थ कार्य हेतु बनाई जाए। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि शीघ्र कमेटी बनाकर जमीन खरीदी जाए और भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जाए।
अंत में सभी ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।
मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शलभ गुप्ता, गुंजन गर्ग, अनुराधा गुप्ता, नीलम गोयल, अनिता राजवंशी, सुनीता एरण, अजय कुमार, मुकेश गोयल, एस.पी. गोयल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुशील राजवंशी, राकेश कुमार गुप्ता, ई. सुनील कुमार गुप्ता, लोकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, विपिन गुप्ता, राहुल मित्तल, आलोक कुमार गर्ग, पंकज राजवंशी, अरुण कुमार गुप्ता, आर.के. गोयल, लावण्या, पावनी, परीक्षा, नवर्णा आदि मौजूद रहे।

राज एकेडमी में मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज एकेडमी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय की मुख्य अतिथि श्रीमती रमा नागर, गरिमा गुप्ता, नीलांश गुप्ता व विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा ने सम्पन्न किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, कविताएं, भाषण और लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने “वन्दे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” जैसे देशभक्ति नारों से समूचे विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने बच्चों को मंचन की तैयारी में मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। अंत में प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया।



डी. एस. डी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम
मुजफ्फरनगर। आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर डी. एस. डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव व सम्मान का दिन है, जो हमें देश की स्वतंत्रता, समृद्धि एवं अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश देता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे परम आदरणीय मुख्य अतिथि माननीय श्री आकाश कुमार जी, सचिव डी. एस. डी. पब्लिक स्कूल, विशिष्ट अतिथि आकांक्षा कुमार जी और विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम माहना जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान की ध्वनि से पूरे विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी के हृदय में देशभक्ति के भाव का संचार किया। इस अवसर पर जन-जन के हृदय में स्वतंत्रता के उत्साहवर्धन के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने माननीय आकाश कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि आकांक्षा कुमार जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों की सुंदर एवं देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद रखते हुए अपने प्रयासों के माध्यम से सदैव देश की उन्नति और प्रगति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।



टैक्स बार के अध्यक्ष शलभ कौशिक द्वारा किया गया ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में अध्यक्ष शलभ कौशिक एडवोकेट द्वारा कुंवर विनोद मार्केट स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की ताकत है। जो आजादी हमें हमारे जवानों की शहादत से मिली है, जिसमें जवानों ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उन्हें हमें सदैव बड़ी श्रद्धा से याद रखना चाहिए और देश का जवान तथा उनका परिवार अगर हमें कहीं मिलता है, तो उनका सदैव सम्मानपूर्वक अभिवादन करना चाहिए, ताकि हमारे जवानों को सदैव यह अहसास हो कि देश के लोग उनका कितना सम्मान व आदर करते हैं। इससे हमारी सेना का मनोबल बढ़ेगा।
शलभ कौशिक ने कहा कि देश की आय का एक बड़ा हिस्सा देश की सुरक्षा में खर्च होता है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिवक्ता बंधुओं को साथ लेकर एक शपथ ली कि हम अपने करदाताओं को ईमानदारी से टैक्स देने के लिए प्रेरित करेंगे और हम अपने करदाताओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने शहीदों को याद किया और देश की उन्नति व प्रगति के लिए प्रभु से कामना की।
कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव असगर मेंहदी एडवोकेट द्वारा किया गया। सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता आर. के. शर्मा, सलिल वत्स, जल सिंह वर्मा, रवि शंकर, अभिलाष गुप्ता, नीरज पाल, राजीव गुप्ता, अंकुर मैनी, मुकेश ढींगरा, मुनीष कुमार शर्मा, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण कुमार, नावेद, नीतिश गुप्ता, दीपक शर्मा, अमित कुमार, अभिषेक खन्ना, राममोहन शर्मा, राजीव गगे, हर्षित गर्ग, सादिक, विजय जैन, नवीन गोयल आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

 

प्रभारी निरीक्षकों व आरक्षियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सेवाभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा पुलिस महानिदेशक, डायल-112, उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त पदक/सम्मान चिन्ह/प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित किया गया है—

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सेवाभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक:

  • प्र0 निरी0 राकेश कुमार सिंह, थाना रतनपुरी — अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  • प्र0 निरी0 जसवीर सिंह, थाना चरथावल — अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  • उ0नि0 (स0पु0) नरेन्द्र कुमार शर्मा — अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  • उ0नि0 (स0पु0) श्री सुबोध कुमार — अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  • मु0आ0 (स0पु0) बिजेन्द्र सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  • आ0चा0 (स0पु0) चारेंद्र सिंह — उत्कृष्ट सेवा पदक

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह:

  • प्र0 निरी0 ओम प्रकाश सिंह, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर — प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:

  • निरी0 दिनेश कुमार — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  • मु0आ0 (स0पु0) चार्मेन्द्र कुमार शर्मा — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  • मु0आ0 (स0पु0) दिनेश कुमार — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  • मु0आ0 (स0पु0) श्री राकेश कुमार — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

पुलिस महानिदेशक, डायल-112, उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम हेतु प्रशस्ति पत्र:

  • मु0आ0 ज्ञानेन्द्र कुमार, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • मु0आ0 सचिन कुमार, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • म0मु0आ0 बबीता, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • म0आ0 वर्षा, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • म0आ0 अनीता, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • पायलट सर्वेश कुमार, डायल-112, मुजफ्फरनगर

  • पायलट अरशद अली, डायल-112, मुजफ्फरनगर


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की लगभग 200 वर्ष की गुलामी के बाद हमारे देश भारत को आज़ादी प्राप्त हुई थी। देश को आज़ादी दिलाने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर किए। स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रेजों की हुकूमत से मुक्त हुआ।
तब से लेकर आज तक भारत में हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उस दिन दिल्ली के लाल किले में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार भारत का तिरंगा फहराया था। तब से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इसके साथ ही तिरंगे को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है।

पूर्व की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच, मुजफ्फरनगर के चिकित्सक बड़ी संख्या में सर्कुलर रोड स्थित आईएमए भवन पर एकत्र हुए। परंपरानुसार आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया गया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

सचिव डॉ. मनोज काबरा ने सभी का धन्यवाद किया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटीं। भारत के अमर शहीदों — मंगल पांडे, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, राजगुरु आदि की कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से — प्रेसिडेंट इलेक्ट (2025-26) डॉ. यश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. डी.एस. मलिक, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. संजीव जैन, डॉ. डी.के. शर्मा, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. यू.सी. गौड़, डॉ. कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अजय सिंघल, डॉ. रोहित गोयल, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. अश्वमेध बाल्यान, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. अनिल कक्कड़, डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. प्रखर गोयल, डॉ. निशा मलिक, डॉ. पूजा चौधरी, डॉ. दीपशिखा जैन, डॉ. मंजु गुप्ता, डॉ. निधि मलिक आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर परिवार ने सभी जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


स्वतंत्रता दिवस की सोल्जर बोर्ड में धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 79वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की धूम चारों ओर देखने को मिली।
जनपद मुजफ्फरनगर के सोल्जर बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारत माता की जय, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम उपरांत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों और व्यापारिक वर्ग को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


धूमधाम से मनाया गया ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पूरे देश के साथ ही उत्तर भारत में 79वें स्वतंत्रता दिवस को जनता ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। जनपद मुजफ्फरनगर में शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर स्थित गांधी शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि आकाश वर्मा (अध्यक्ष, माधव शिक्षा प्रसार समिति, शेरनगर) रहे, जबकि प्रधानाचार्य सागर वर्मा एवं कार्यक्रम संचालन विशु धीमान ने किया।

कार्यक्रम में अंजलि वर्मा, मनु, साहिरा, मुस्कान, सानिया, पूनम धीमान, साक्षी, सिमरन, नीरू वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रस्तुति देने वालों में आरोही, एली, संध्या वर्मा, राधा वर्मा, रिफा, इंशा, इकरा, हुमैरा, अरहान आतिफ, जुनैद, लक्ष्य वर्मा, वरदान आदि शामिल रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20869 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =