News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रालोद के ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने पर प्रभारी ने दिया जोरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के निर्देश पर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। रालोद कार्यालय पर प्रभारी के रूप में आये मल्हाहरपुर चौधरी रतन सिंह व रमेश चौहान ने सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की। संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने सदस्यों को सदस्यता कापी दी है तथा कुछ नये सक्रिय मैम्बर भी बनाये गये है। विनय मल्हाहरपुर ने कहा कि जयन्त चौधरी का निर्देश है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाये तथा उनमे से ज्यादा सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य बनाया जाये। प्रत्येक सदस्य पूरी मेहनत करे और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये ताकि प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद पहले स्थान पर रहे। बैठक में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक योगराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रमा नागर, उमादत्त शर्मा, सोमपाल भौरा, संजय राठी, प्रदेश संगठन मंत्री अजित राठी, शाहपुर अध्यक्ष मनोज सैनी, युवा नेता नितेश चौधरी, मेजर सिंह, सत्येंद्र मलिक मेरठ, नदीम, बबलू, मोनू पाल, विरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

 

सड़क के चौड़ीकरण की मांग
रोहाना। मुजफ्फरनगर-देवबंद स्टेट हाइवे-59 से रोहाना खुर्द व रोहाना कला तक मुख्य मार्ग करीब तीन किलोमीटर दूरी का लम्बा है। सुभाष त्यागी प्रधान, नरेंद्र सैनी प्रधान, श्यामसिंह प्रधान सहित ग्रामीण अश्वनी त्यागी, नित्यानंद त्यागी, सतवीर त्यागी, जसवीर नायक, अरविंद नायक, मास्टर विनय, रूबी त्यागी, शेरसिंह, सीटा सैनी, बिजेंद्र सैनी, पुर्व प्रधान दिलशाद अंसारी, सतपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव रोहाना खुर्द व रोहाना कला के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है। उन्होंने कहा है कि गांव रोहाना खुर्द, रोहाना कला का मुख्य मार्ग लगभग तीन मीटर चौड़ा है इसे बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जाये। मास्टर सतबीर त्यागी ने बताया कि रोहाना टोल टैक्स से बचने के लिए दिन भर में हजारों वाहन रोहाना गांव से होकर गुजरते हैं जिससे रोहाना गांव का रास्ता क्षतिग्रस्त होकर जल्द ही गड्डो में तब्दील हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर इसकी क्षमता से अत्यधिक वाहन चलते है जिससे यह मार्ग जल्द ही टूट-फूट जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण करने की मांग की है। वही अश्वनी त्यागी ने बताया कि यह मार्ग स्टेट हाईवे से शुरू होकर गांव रोहाना खुर्द, रोहाना कला, महतोली गांव से होता हुआ देवबंद-बरला मार्ग पर निकल जाता है। इसलिए इस मार्ग का चौड़ीकरण होना भी बहुत जरूरी है। विनय मास्टर ने बताया कि गन्ने का सीजन सर पर रखा हुआ है और सीजन के चलते रोहाना खुर्द, रोहाना कलां, महतोली गांव के किसान अपना गन्ना रोहाना चीनी मिल डालने के लिए इसी मार्ग से जाते है। जिससे इस मार्ग पर कभी-कभी तो इतना लंबा भारी भरकम जाम लग जाता है की बाइक सवार व पैदल चलने वालों का निकलना बमुश्किल हो जाता है। उधर रोहाना मिल के प्रधान सुभाष त्यागी, रोहाना खुर्द के प्रधान नरेंद्र सैनी, रोहाना कला के प्रधान श्यामसिंह ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जल्द ही गांव से एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार सहित क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान से मुलाकात कर गांव के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखेगा।

 

डीएम-एसएसपी ने किया खालापार व बुढ़ाना में फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। /बुढ़ाना। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र खालापार एवं बुढ़ाना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र खालापार एवं बुढ़ाना के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल(मय दंगा नियंत्रण उपकरण) के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। महोदय द्वारा आमलोगों से वार्ता कर उन्हे बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी बुढ़ाना सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

एसएसपी ने करवाई ड्रिल, ली परेड की सलामीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल, शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया । रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चौक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया, साथ ही दमकल वाहनों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अन्त में आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाईन सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा मिशन शक्ति5.0 अभियान के अर्न्तगत थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के चिल्ड्रंस इण्टर कॉलेज में छात्र/छात्राओं को किया जागरूक। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध(नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली अर्न्तगत चिल्ड्रंस इण्टर कॉलेज, बुढ़ाना मोड में छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अर्न्तगत जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। इसके साथ ही साइबर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार(जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग आदि) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बचाव के उपाय (सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, संदिग्ध कॉलध्मैसेज से सतर्क रहना आदि) विस्तार से समझाए गए तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के विषय में जागरूक किया गया।

 

दो बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। ग्राम पिन्ना में आज दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बघरा का एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को रेफर कर दिया।

 

चला वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महावीर चौक सहित नगर के कई अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते हुए हेलमेट न पहनने, काली फिल्म, मोडीफाई साइलेंसर, गलत पार्किंग, और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चालान किया है।इस अभियान के दौरान भारी संख्या में वाहनों का निरीक्षण किया गया और नियम तोड़ने वालों को तुरंत चालान के साथ सख्त चेतावनी दी गई। कई वाहन चालकों ने चेकिंग देखकर गली-मोहल्लों से बचकर निकलने की कोशिश भी की। साथ ही, यातायात पुलिस ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का भी अभियान चलाया, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।यह अभियान मुजफ्फरनगर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने व्यापक स्तर पर जागरूकता भी बढ़ाई है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण से बचें। इससे शहर में भीड़-भाड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।इस अभियान के कारण महावीर चौक और आसपास के इलाकों में यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती होगी, जिससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।

 

े पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
सपा विधायक पंकज मलिक जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने राहत सामग्री ट्रक को दिखाई झंडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के नेताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु राहत सामग्री भेजी गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राहत सामग्री ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सपा विधायक पंकज मलिक सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि हर किसी के दुख सुख में साथ खड़े रहना तथा आपदा संकट की घड़ी में मदद को आगे आना ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से ही हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की सहायता से अपने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों भाई बहनों के लिए सहायता भेजी जा रही है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव नौशाद अली,महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सोमपाल सिंह कोरी,रविकांत त्यागी,पवन बंसल, राष्ट्रीय सचिव सपा युवजन सभा सचिन पाल, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर सपा नेता इमलाक प्रधान,चौधरी यशपाल सिंह,बालेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राशिद मलिक, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी संजीव आर्य,अनुज कुमार गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, सपा सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज,सरदार तरनजीत सिंह,इमरान खान एडवोकेट,मीर हसन,शौर्य भारद्वाज, शशांक त्यागी, शाहनवाज मलिक, लोकेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

चाकू सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर की एन्टी रोमियो टीम के द्वारा शातिर अभियुक्त की मय एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस की एंटीरोमिययो टीम के द्वारा न्याजुपुरा से चरथावल रोड के पास से अभि0 अमन पुत्र दिलशाद निवासी उजाव वाली मस्जिद खालापार थाना खालापार मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष को मय 01 अदद चाकू नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अरुण चाहर, का0 नवीन सैनी, म0का0 आचंल शामिल रहे।

 

मेले में गुम हुई मासूम को मिलवाया परिजनों से
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस मिशन शक्ति टीम ने एक अत्यंत मानवीय व सराहनीय कार्य करते हुए दशहरा मेला, कस्बा शाहपुर में भीड़-भाड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ी हुई मासूम बच्ची को सकुशल खोजकर उसके माता-पिता को सौंपा। दशहरा मेले में भीड़भाड़ के दौरान एक नन्हीं बच्ची अपने परिजनों से बिछड़कर मेले में अकेली भटक रही थी। बच्ची को रोते हुए देखकर थाना शाहपुर पुलिस मिशन शक्ति टीम ने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को भरोसा दिलाते हुए शांत कराया और उससे परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता व संवेदनशीलता दिखाते हुए मेले के विभिन्न स्थानों पर अनाउंसमेंट कराए तथा परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बच्ची के माता-पिता को ढूंढ लिया गया तथा आवश्यक सत्यापन कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपनी खोई हुई बेटी को पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे और उन्होंने पुलिस टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, म0उ0नि0श्रीमति रेखा रानी, म0का0 आरती थाना शाहपुर।

 

गौ संरक्षण केंद्र का किया पशु चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। अपर निदेशक सहारनपुर मंडल सहारनपुर एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में निरीक्षण किया गया। अपर निदेशक महोदय सहारनपुर मंडल सहारनपुर एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय केयरटेकर,प्रधान जी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, एवं पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ अमिशी पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का निरीक्षण किया गया। सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ हरा चारा एवं भूसा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। सभी गोवंशो को संतुलित हरा चारा, भूसा, चोकर खिलने एवं साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिले।

 

रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में प्रीति रही प्रथम
जानसठ। कस्बे में स्थित रामलीला मैदान पर रामायण ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। लक्की ड्रा के माध्यम से सात विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें प्रीति कश्यप प्रथम स्थान पर रही। उसे पुरस्कार में एक रेंजर साइकिल दी।
रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान के सौजन्य से रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 288 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लक्की ड्रा के माध्यम से कुल सात विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। पहला पुरस्कार प्रीति पुत्री मिर्ची को एंबियंस एकडमी के प्रबंधक भावेश गुप्ता के द्वारा साइकिल दूसरा देवांश पुत्र अक्षय कश्यप को जूसर मिक्सर तीसरा वृंदा पुती विनोद को पंखा चौथा मोहित पुत्र सुभाष को मोबाइल पांचवां संदीप प्रजापति पुत्र लखीराम को रीमोट वाली कार छठा माही पुत्री इंद्रवेश को केतली सातवां मान्या पुत्री आलोक सैनी को केतली दिया गया। प्रतियोगिता आयोजक समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामायण संबंधी ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस दौरान रामलीला कमेटी के महासचिव उमाशंकर शर्मा, सोनी गुर्जर, अमरजीत सैनी, गौरव मास्टर, अश्वनी चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

महापुरूषों को किया नमन
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी एवं आर्य भवन में विजयदशमी का पर्व, गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने बताया कि विजय दशमी मूलतः क्षत्रियों का पर्व है। पुराने युग में क्षत्रिय अपने शास्त्रों को साफ करके रखते थे समय पढ़ने पर युद्ध में काम लेते थे…वैसे ही व्यापारी वर्षा के बाद अपना व्यापार का कार्य शुरू करते थे। कालांतर में भगवान श्री राम की कहानी इस पर्व से जुड़ गई। अब इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस भी मनाया गया।वक्ताओं ने लालबहादुर शास्त्री की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे उन्हे बेहद ईमानदार नेता बताया।
आर्य भवन, पुरानी सब्जी मंडी में भी विजय दशमी का पर्व मनाया गया…विजय दशमी से संबंधित वेद मंत्र बोले गए… दोनों कार्यक्रमों में जगदीश सिंह, अजेश, जयभगवान, धीरज, राजेंद्र खारी, राजकुमार, चरण सिंह, रामानंद, जयपाल सिंह, सत्येंद्र आर्य, पिंकी, गीता, उषा ओजस्वी, विदुषी, वेदांशी, प्रवीण आर्य, सुनील, पुरू वरेण्यम व अन्य उपस्थित रहे…हवन में कुमारी देवांशी यजमान रही और विकास आर्य पुरोहित रहे।

 

डग्गामार थ्री व्हीलर की भरमारMuzaffarnagar News Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एक तरफ तो यातायात के नियमों के लिए जागरूक अभियान चलाया जा रहा है लेकिन वही देखने में आता है कि अवैध रूप से चल रहे हैं टेम्पू थ्री व्हीलर जिनके कागज भी समाप्त हो गए हैं वह खुलेआम जहां चाहा रुक जाते जैसे चाहा मुड़ जाते इनके लिए यातायात नियम सिर्फ एक दूसरे से आगे निकलकर सवारी भरना है। चाहे उनकी इस हरकत से कोई बड़ी दुर्घटना ही क्यों न हो जाए। सूत्रों के अनुसार सबसे बड़ी बात यह है कि इन थ्री व्हीलर के कागज तक पूरे नहीं है और ना ही कोई फिटनेस बल्कि इनके टेम्पू थ्रीव्हीलरो के कब के कागजों भी खत्म हो चुके है। ऐसे में सड़कों पर दौड़ रहे इन टेम्पू थ्रीव्हीलरों को लोगों के लिए काल कहा जाए तो गलत नहीं होगा! यह सब टेम्पू थ्रीव्हीलर चालक संबंधित विभाग की आंखों तले चल रहे हैं, मगर संबंधित विभाग इन पर नकेल कसने में लाचार है!

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eighteen =