वैश्विक

सपा के प्रवक्ता का आरोप: पिछले 10 दिनों तक शहर में मौजूद कॉल गर्ल की कोरोना संक्रमण से मौत

लखनऊ में एक बड़े सेठ बेटे के द्वारा अय्याशी के लिए सात लाख रुपए देकर थाईलैंड  से बुलाई कॉल गर्ल  का मामला प्रशासन के गले की हड्डी बन सकता है।मामले में सपा प्रवक्ता ने ट्वीट के ज़रिए राज्यसभा सांसद संजय सेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं साथ ही पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मामले में लखनऊ कमीशनरेट पुलिस अब मामले को बारीकी से खंगालते हुए कार्रवाई शुरू कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आख़िर किस तरह से विदेशी Thailand कॉल गर्ल का नेटवर्क काम कर रहा है।

फिलहाल लखनऊ की पुलिस राजस्थान के ट्रैवेल एजेंट ( Rajasthan Travel Agent) की तलाश में लगी हुयी है। लेकिन राजधानी में अपनी अय्याशी के कारण पुलिस व प्रशासन की किरकिरी कराने वाले राज्यसभा सांसद संजय सेठ का बेटा अभी भी पुलिस की जद से बाहर है।

जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों तक कॉल गर्ल लखनऊ शहर में मौजूद थी। अब पुलिस इसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी पता लगा रही है।

ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि कोरोना काल में भाजपा के सांसद संजय सेठ के बेटे ने अपनी अय्याशी के लिए सात लाख रुपये देकर थाईलैंड से कॉलगर्ल बुलवायी थी। थाईलैंड से बुलाई गई इस कॉलगर्ल की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =