सपा के प्रवक्ता का आरोप: पिछले 10 दिनों तक शहर में मौजूद कॉल गर्ल की कोरोना संक्रमण से मौत
लखनऊ में एक बड़े सेठ बेटे के द्वारा अय्याशी के लिए सात लाख रुपए देकर थाईलैंड से बुलाई कॉल गर्ल का मामला प्रशासन के गले की हड्डी बन सकता है।मामले में सपा प्रवक्ता ने ट्वीट के ज़रिए राज्यसभा सांसद संजय सेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं साथ ही पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामले में लखनऊ कमीशनरेट पुलिस अब मामले को बारीकी से खंगालते हुए कार्रवाई शुरू कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आख़िर किस तरह से विदेशी Thailand कॉल गर्ल का नेटवर्क काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री @narendramodi के साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे भाजपा सांसद संजय सेठ के सुपुत्र पर गंभीर आरोप हैं।
दुनिया भर में चल रही महात्रासदी के बीच थाईलैंड से एक काल गर्ल बुलाई गयी, जिसकी अब कोरोना से मौत हो गयी है।
क्या @Uppolice में हिम्मत है कार्यवाही करने की? जाँच करने की? pic.twitter.com/mXaqLjXkmb
— I.P. Singh (@IPSinghSp) May 9, 2021
फिलहाल लखनऊ की पुलिस राजस्थान के ट्रैवेल एजेंट ( Rajasthan Travel Agent) की तलाश में लगी हुयी है। लेकिन राजधानी में अपनी अय्याशी के कारण पुलिस व प्रशासन की किरकिरी कराने वाले राज्यसभा सांसद संजय सेठ का बेटा अभी भी पुलिस की जद से बाहर है।
जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों तक कॉल गर्ल लखनऊ शहर में मौजूद थी। अब पुलिस इसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी पता लगा रही है।
ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि कोरोना काल में भाजपा के सांसद संजय सेठ के बेटे ने अपनी अय्याशी के लिए सात लाख रुपये देकर थाईलैंड से कॉलगर्ल बुलवायी थी। थाईलैंड से बुलाई गई इस कॉलगर्ल की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
