Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चेयरमैन  अंजू अग्रवाल  ने संभाली ई-रिक्शा की कमान :खुद ड्राइविंग कर किया सैनिटाइजर

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल निरंतर कोरोना महामारी में सजगता के साथ अपने सहयोगी सभासदो, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पावर स्प्रे सैनिटाइजर नगरीय क्षेत्र में कार्य में युद्ध स्तर पर लगी हुई है

वार्ड संख्या 38 श्री अमित बॉबी एवं वार्ड संख्या 41 श्रीमती मनीषा तायल के वार्डों में लोहिया बाजार, अबूपूरा मैं श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा खुद ई रिक्शा चलाकर पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य किया गया।

इसके पश्चात वार्ड 30 में सलेक चंद वार्ड 26 में ओम सिंह के वार्ड में, जनकपुरी तथा वार्ड 8 मोहम्मद आबिद अली के वार्ड में पावर सैनिटाइजर का कार्य कराते हुए निरीक्षण किया गया। बाद में डाकघर हनुमान मंदिर से झांसी की रानी की ओर मैनुअली कराए गए नाले सफाई का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा उन पालिका के उन अधिकारियों को भी चेताया जो कोरोना काल में सुस्त हो रहे हैं तथा जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।

निरीक्षण में पृथक प्रथक स्थान पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ सभासदो के अलावा डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक, नदीम खान सुपरवाइजर,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे l

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + seven =