News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्त विपुल पुत्र संजय निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त व0उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्तगणों रिजवान पुत्र मतलूब, जिशान पुत्र मेहरबान, साहिब पुत्र मेहरबान, उम्मेद पुत्र मौसम, तालिब पुत्र ताज मौहममद निवासीगण ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जगपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नितिन पुत्र मुन्ना निवासी मौहल्ला झोंझगान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त नि0 विजय बहादुर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सोनू पुत्र कल्लू उर्फ जगत सिंह निवासी ग्राम नावला थाना मन्सूरपुरजनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नावला कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अवधेंश कुमार शर्मा द्वारावॉछित अभियुक्तों गुलसनव्वर उर्फ मोटा पुत्र इस्तियाक, मुर्तजा पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम गढी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 महेन्द्र सिंह त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्तों पीतम पुत्र रायसिंह उर्फ रंगीन उर्फ राजसिंह, रूपसिंह उर्फ रूपु पुत्र पुत्र रायसिंह उर्फ रंगीन उर्फ राजसिंह निवासीगण ग्राम भुवापुर थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को चोरावाला बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त कालू उर्फ राजीव पुत्र रणधीर निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

 

शुकतीर्थ के द्वार 10 मई से बढ़ाकर 20 मई 2021 तक बंद करने का निर्णय लिया
मोरना। वैश्विक महामारी कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के द्वार १० मई से बढ़ाकर २० मई २०२१ तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। आश्रम स्थित सभी मंदिरों में विधिवत आरती पूजा अर्चना पुजारियों द्वारा होती रहेगी। श्री शुकदेव अन्नक्षेत्र के द्वार पर तीर्थ के संत महात्माओ, असहाय और जरुरतमंदों को समयानुसार प्रातरू नाश्ता दोपहर और सायं भोजन पूर्व की भांति वितरित होता रहेगा। आश्रम की सभी श्रध्दालुओं से प्रार्थना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का जिम्मेदारी और सख्ती से पालन करें। अनावश्यक घर से ना निकलें। घर पर ही रहकर पूजा पाठ करते रहें। कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।

 

बेवजह सड़कों पर घूम से रहे लोगों की पुलिस ने क्लास ली2 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। जिले भर में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अब और सख्त हो रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम से रहे लोगों को सख्ती से हिदायत देकर वापस भेजने के साथ कार्रवाई भी की जा रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशानुसार थाना नई मंडी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय एवं क्षेत्राधिकारी नईमंडी के पर्यवेक्षण में नई मण्डी कोतवाल के नेतृत्व आज अलमासपुर चौराहा, कूकड़ा ब्लॉक चौराहा एवं कूकड़ा मंडी में, जोली रोड़, जानसठ रोड़ पर चौकी प्रभारी कूकड़ा योगेश कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए तथा गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से बिना मास्क के घूमते हुए लोगों की चेकिंग कर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की।
लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान-उल्लेख है कि जिले भर में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए लगातार पुलिस व प्रशासन लोगों को समझाइश देने के साथ जागरुक कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लापरवाह लोग सड़कों पर बिना कारण तफरीह करते नजर आते हैं। बार-बार समझाइश के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते लॉकडाउन के समय भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसके बावजूद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हुई है। लोग अभी भी बिना किसी काम के सड़कों पर घूम रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अब सख्ती कर दी है। कूकडा चौकी इंचार्ज योगेश शर्मा ने बताया कि सड़क पर जो आवागमन जारी है, इसकी वजह मेडिकल स्टोर ओर आवश्यक सेवाओं को दी गयी छूट है। कुछ आवश्यक समान की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर है। यदि इनके अलावा कोई अनावश्यक रूप से कोई भी मिल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह लोगो को रोककर चेकिंग की जा रही है।

 

मुजफ्फरनगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने संभाली ई-रिक्शा की कमान, खुद ड्राइविंग कर किया सैनिटाइजेशन3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने आज ई-रिक्शा की कमान संभाली और खुद ड्राइविंग व सैनिटाइज कर जनता को दिया मैसेज आप घरों पर रहें आपकी सेफ्टी के लिए मैं सड़क पर हूं ना।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल निरंतर कोरोना महामारी में सजगता के साथ अपनी सभासदगन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पावर स्प्रे सैनिटाइजर नगरीय क्षेत्र में कार्य में युद्ध स्तर पर लगी हुई है। वार्ड संख्या ३८ अमित बॉबी एवं वार्ड संख्या ४१ श्रीमती मनीषा तायल सभासद के वार्डों में लोहिया बाजार, अबूपूरा में अंजू अग्रवाल जी के द्वारा खुद ई रिक्शा चलाकर पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य किया। इसके पश्चात वार्ड संख्या ३० सलेक चंद वार्ड संख्या २६ ओम सिंह सभासद गण के वार्ड में मोहल्ला जनकपुरी तथा वार्ड संख्या ८ मोहम्मद आबिद अली सभासद के वार्ड में अध्यक्ष द्वारा पावर सैनिटाइजर का कार्य कराते हुए निरीक्षण किया गया द्यबाद में डाकघर हनुमान मंदिर से झांसी की रानी की ओर मैनुअली कराए गए नाले सफाई का निरीक्षण भी किया गया इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा उन पालिका के उन अधिकारियों को भी चेताया जो कोरोना काल में सुस्त हो रहे हैं तथा जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। निरीक्षण में पृथक प्रथक स्थान पर पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ अमित बॉबी रोहित तद्ययल, सलेक चंद मोहम्मद आबिद अली सभासदगण के अलावा डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक, नदीम खान सुपरवाइजर,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे ।

 

बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन कैप्सूल का शुभारंभ, दूर होगी किल्लत4 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज कोविड १९ जैसे महामारी से लड़ने के लिए आज एक कदम और बढ गया।
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बलियान और वरिष्ठ सपा नेता और मेडिकल कालेज मुजफ्फरनगर के डायरेक्टर गौरव स्वरूप के संयुक्त प्रयासों से नया ऑक्सीजन का प्लांट मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में चालू हो गया है। लिंडे कंपनी के द्वारा इस ऑक्सीजन प्लांट को इतने कम समय में निर्मित किया गया है जिसके लिए लिंडे कम्पनी का भी बहुत बहुत धन्यवाद।
उल्लेखनीय है कि आक्सीजन को लेकर मारामारी के बीच मुजफ्फरनगर मेडीकल कॉलेज में लिक्विड आक्सीजन सप्लाई स्टोरेज व सप्लाई कैप्सूल शुरू हो हुआ। इससे जनपदवासियों की आक्सीजन की किल्लत कुछ हद तक दूर होगी। आपको बता दे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पूर्व में में आक्सीजन जनरेशन व सप्लाई के लिए ३ प्लांट चल रहे थे पर लिक्विड आक्सीजन का यह पहला कैप्सूल होगा जिसमें लिक्विड आक्सीजन को एक खास टेम्परेचर पर मेंटेन करके स्टोर किया जाएगा व लाइन के माध्यम से सप्लाई भी किया जाएगा।

 

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 कुमेर सिंह द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम रूडकली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 27 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा 315 बोर व 01 देशी बन्दूक 12 बोर बरामद की गयी।

जनपद में 5 टन ऑक्सीजन गैस आयेगी
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल कोरोना होम आइसोलेट होने के बाद भी जनता की फिक्र में लगातार मुजफ्फरनगर के लिए मंगा रहे है ऑक्सीजन। यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के सार्थक प्रयास लगातार जारी वहीं सुबह 5 टन ऑक्सीजन गैस पहुंच जायेगी। मुजफ्फरनगर जनता के लिए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कल काशीपुर से मंगाई गई ऑक्सिजन गैस आज अधिकांश लोगों को मिल सकी, कुछ रह गए होंगें तो कल किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा।
५ टन ऑक्सीजन रात में मंगलौर से मुजफ्फरनगर पंहुच रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी को भी इस मानव निर्मित गैस पर निर्भर न रहना पड़े। सभी सुखी व स्वस्थ हों शीघ्र।

 

सेवादारों ने कोरोना वरियर्स को फल वितरित किये
मुजफ्फरनगर। डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग मुजफ्फरनगर के सेवादारों ने कोरोना वरियर्स जैसे पुलिस स्टाफ डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ एंबुलेंस ड्राइवर को सेल्यूट कर के सम्मान किया और फलों की किट, नींबू पानी की बोतल का वितरण जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर हार्ट क्लिनिक सेंटर बालाजी चौक मुजफ्फरनगर और समस्त पुलिस स्टाफ जो शहर के प्रत्येक चौराहों पर चौकी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियां को उनकी सेवाओं के लिए सेल्यूट करे हुए उन्हे फल वितरित किये। सेवाओं के इस महान कार्य को देखते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने डेरा सच्चा सौदा के गुरु जी एवं सेवादारों की बहुत-बहुत प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर सोनू इंसा, किशोरीलाल इंसा, महिपाल इंसा विपिन इंसा, बलराम इंसा बबलू इंसा, रिंकू इंसा, सचिन इंसा, चंद्रप्रकाश इंसा, जोगेंद्र इसा, प्रमोद इंसा सेवा में अग्रणी रहे।

 

सेनिटाईज अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में चल रहा है सेनेटजेशन अभियान, लगातार विभिन्न स्थानों को किया जा रहा है सेनिटाईज एसएसपी अभिषेक यादव महोदय के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, पुलिस चौकी बेगराजपुर, पुलिस चौकी रामपुर तिराहा, गांधी कॉलोनी, पुलिस चौकी रुड़की चुंगी, ग्राम रामपुर, ग्राम बामनहेड़ी, पुलिस चौकी वहलना, पुलिस चौकी सूजडू एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

 

सेनिटाइजर व मास्क वितरित किये7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच की टीम ने गरीब बस्तियों में जाकर हैंड सेनिटाइजर व मास्क लोगो को वितरित किये और बड़े पैमाने पर अपने पैर पसार रही वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करते हुवे कहा कि अपने आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रक्खे अपने हाथों को साबुन से धोते रहे सेनिटाइजर का भी उपयोग करते रहे मास्क लगाएं जरूरी ना हो तो घरों से बाहर ना निलकले लोगो से दूरी बना कर रक्खे और इस संदेश को और लोगो तक पहुंचाए
केंद्र व यूपी सरकार सहित हमारे जनपद का पुलिस प्रशासन भी इस महामारी से हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि हम भी जिम्मेदार नागरिक बनते हुवे उनका सहयोग करे क्योंकि हमें कोरोना को जड़ से खत्म करते हुवे भारत को कोरोना मुक्त बनाना है इस अवसर पररू- अंजेश गुर्जर जी, पंकज शर्मा जी, सनी पांचाल जी, सुनील पाल जी, कार्तिक कुमार जी, मुन्ना लाल शर्मा जी

 

चौकी प्रभारी ने की लोगों से घरो में रहने की अपील
रोहाना। चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने लॉक डाउन का पालन कराने व लोगों को समझाने के लिए रोहाना क्षेत्र में पूरी टीम के साथ किया क्षेत्र में शक्ति के साथ हो रहा है लॉक डाउन का पालन रोहाना पुलिस की हर तरफ हो रही है प्रशंसा. रोहाना जनपद में ऐसे चौकी प्रभारी भी है जो हम सब क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर बड़े चिंतित रहते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए वह सब करते हैं जो उनके लिए फायदेमंद हो ऐसा ही मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा का नाम आता है वह दिन हो या रात हमेशा अपनी ड्यूटी को आजम देते नजर आते हैं और क्षेत्र में सुबह के समय साइकिल से ही रोहाना क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए निकल जाते हैं और शाम के समय रोहाना कस्बे के गली गली में घूम कर लोगों को जागरूक करते हैं बिगर मास्क के बहाने ने निकले किसी आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकले अपने घर में ही रहे दूसरी और देखा जाए तो कोरोनावायरस जैसी महामारी दुनिया में फैल रही है करोना का संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है जिससे सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है उसके बावजूद भी लोग बगैर काम के घरों से बाहर घूमने के लिए निकल रहे है लोगों को न करो ना का डर है नहीं लॉकडाउन की चिंता रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा अपने सख्त लहजे से लोगों को चेतावनी देते हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी घरों से बाहर ना निकले अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी रोहाना क्षेत्र में शक्ति के साथ लॉकडाउन का पालन हो रहा है समय के साथ दुकान खुलती है और समय के साथ ही बंद हो जाती है रोहाना चौकी प्रभारी का नाम सुनते ही रोहाना क्षेत्र में नहीं दिखाई देते शरारती तत्व लॉक डाउन का सख्ती से हो रहा है पालन।

 

सैनिटाइजेशन एवं फागिग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका ने लाकडाउन में गंदगी पर स्वच्छता की झाडू चलाना शुरू कर दिया है। ट्रिपर के माध्यम से गलियों से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। सुबह-शाम सैनिटाइजेशन अभियान के साथ फागिग भी कराई जा रही है। पिकेट कालोनी, बड़ा बाजार में सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं, एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस भी सख्ती पर उतर आई है। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
लाकडाउन में गली-मोहल्ले सूने पड़े है। लोगों से अपील की गई कि कूड़े को फैलाया नहीं जाए। इससे भी बीमारियां पनपने का खतरा रहता है। कोविड-१९ के कारण कोरोना कर्फ्यू लागू है। जिससे संकरे मोहल्लों में भी गाडियां आसानी से पहुंच रही है। नगर पालिका ने १२ ट्रिपर के जरिए कूड़ा उठाना शुरू किया है। कर्मचारी सुबह सैनिटाइजेशन, कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं, जबकि शाम को फागिग कराई जा रही है। सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि चार्ट के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। भीड़ कम रहने से गलियों में पूर्ण रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर सफाई कराने के बाद कली-चूना पाउडर डलवाया गया है। पिकेट कालोनी, बड़ा बाजार, मिट्ठूलाल, बुढ़ाना रोड पर सैनिटाइज किया गया। उधर, पुलिस भी शनिवार से सख्ती पर उतर आई है। एसएसपी ने बेवजह घूमने वालों के खिलाफ तत्काल धारा १८८ एवं १५१ की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

भारतीय कुश्ती संघ पर भेदभाव करने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। पहलवान दिव्या काकरान टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगी। ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का उसका सपना पूरा नहीं हो सका। जिसके लिए वह चार साल से तैयारी कर रही थीं। ओलंपिक क्वालीफाइंग में उसे मौका नहीं दिया गया। उसके पिता सूरज पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि दिव्या के साथ गलत हुआ है, उसे मौका मिलना चाहिए था।
दिव्या काकरान ६८ किलो वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही थीं। हालांकि मार्च माह में लखनऊ के साईं सेंटर में हुए ओलंपिक क्वालीफाइंग में वह इस वर्ग में हार गई थी, जिस कारण हरियाणा की निशा मलिक का चयन इस वर्ग में हो गया था। महिला के ७२ किलो वर्ग में कोई दावेदार नहीं होने पर उसने अपनी दावेदारी की थी। कई पहलवानों को हराकर वह एशियन चौंपियनशिप कजाकिस्तान में पहुंची थी, जिसमें २७ अप्रैल को उसने गोल्ड मेडल जीता था।
अब बुल्गारिया में गत दिवस ओलंपिक क्वालीफाइंग हुए। दिव्या के पिता सूरज ने बताया कि इस क्वालीफाइंग में ६८ किलो वर्ग में निशा मलिक हार गई, जबकि कुश्ती संघ ने ७४ किलोग्राम वर्ग में पंजाब के पहलवान संदीप सिंह के स्थान पर हरियाणा के पहलवान अमित धनकड़ को मौका दिया, जबकि अमित धनकड़ पहले क्वालीफाई नहीं कर पाया था।
सूरज पहलवान का कहना है कि कुश्ती संघ को ऐसे ही दिव्या का भी मौका देना चाहिए था, मगर संघ ने भेदभाव किया, जिससे दिव्या ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से वंचित रह गई, वह अब टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले सकेंगी। चार साल से इसके लिए तैयारी कर रही थी, जिससे दिव्या काफी हताश है।

 

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन प्लांट को शुरू कराने की सरहाना की
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर गौरव स्वरूप एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के संयुक्त प्रयास से बहुत ही कम समय में ऑक्सिजन प्लांट को शुरू कराने की सरहाना की गई, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि  ऑक्सीजन प्लांट से मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी जिससे हमारे शहर के ऑक्सीजन प्लांट जिनकी बहुत बड़ी सप्लाई मेडिकल कॉलेज में जाती थी,वह ऑक्सीजन अब जनता के काम आएगी जिससे बहुत बड़ा फायदा जनता को हुआ है हम मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर गौरव स्वरूप एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का इस कार्य के लिए आभार प्रकट करते हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =