Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाऊन का सख्ती से पालन कराने को खुद एसएसपी ने मोर्चा संभाला

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद में लगाए गए लॉकडाउन के अनुपालनार्थ जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया गया

सभी पुलिसकर्मियों को आदेशित किया कि लॉकडाउन के समय वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से आने जाने का कारण पूछते हुए कोविड नियमों के साथ साथ लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाना सुनिश्चित करें 

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अनावश्यक कार्य के घूम रहे। कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए भी जागरुक करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =