News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

टैªफिक पुलिस के साथ की मारपीट में एक पकड़ाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राॅग साइड से गाडी लाने पर टैªफिक पुलिसकर्मी द्वारा रोकटोक करने पर गाडी सवार युवकों ने टेªफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट व अभद्रता कर डाली। शहर के नावल्टी चैराहे के समीप बीती देर रात हुई इस घटना से हडकम्प मच गया।   मिली जानकारी के अनुसार बीती देर कार सवार कुछ युवक जब नावल्टी चैराहे पर पहंुचे तो राॅग साइड से गाडी लाने पर डयूटी पर तैनात टैªफिक पुलिसकर्मी ने गाडी सवार उक्त युवकों को गाडी वापिस लौटाने तथा सही मार्ग से गाडी लाने की बात कही तो इस बात से गुस्साये गाडी सवार युवकों ने टैªफिक पुलिसकर्मी के साथ जबरदस्त मारपीट कर डाली। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहंुची शहर कोतवाली पुलिस को देख हमलावर अपनी गाडी छोडकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान गाडी मे चार माह की बच्ची भी लेटी हुई थी। पुलिस ने जब गाडी मे लेटी मासूम बच्ची को देखा तो पुलिस ने गाडी की खिडकी तोडकर उक्त बच्ची को सकुशल गाडी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने गाडी के नम्बरों के आधार पर गाडी मालिक की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा कायम करने के साथ गाडियों को अपने कब्जे में लेने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू कर दी है। बीती रात हुई यह सनसनीखेज घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने उक्त प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। घटना में सम्मिलित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीमों(थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस) का गठन किया गया। शीघ्र ही शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

पैराई सत्र का विधि विधान के साथ हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आई.पी.एल यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने हवन पूजन कर किया इस अवसर पर इकाई प्रमुख द्वारा बैल गाडी लाने वाले किसान श्री प्रवीण पुत्र महावीर व ट्रैक्टर ट्राली चालक श्री ब्रजपाल पुत्र रामचन्द्र को सम्मानित किया और बैलों की पूजा की गयी । इस अवसर पर उप निरीक्षक थाना तितावी एवं क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहे । इकाई प्रमुख श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि शुगर मिल गन्ना पेराई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी । किसानों से आग्रह है कि वे साफ सुथरा गन्ना मिल में लेकर आयें ।

 

हादसों में कई घायल
खतौली। दो विभिन्न घटनाओं में कई व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
खतौली। (Regional News)। कार्तिक माह के साथ आई मौसम में तब्दीली अर्थात सुबह के वक्त हाईवे पर कोहरे के कारण सडक हादसे के मामले सामने आने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के मीरापुर रोड घटायन मोड के समीप एक तरफ जहाॅ मिली छोटा हाथी के सामने आई नील गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने संतुलन खो दिया। जिस कारण वह सडक पर पलट कर दो हिस्सो में बंट गया। जिसमें चालक बाल बाल बच गया।
  तो दूसरी और एक अन्य सडक हादसे के तहत घटायन मोड पर जानसठ थाना अंतर्गत गंाव खेडी कुरैश में एक बाइक ने सडक किनारे खडे एक मिनी ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी।जिससे गंाव खेडी कुरैश निवासी बाईक सवार युवक अनुज पुत्र हेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। कुछ ही देर मे तुरंत घटना स्थल पर पहंुची पुलिस ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बिना समय गवाए उसे उपचार के लिए सीएचसी खतौली भर्ती कराया। जहंा चिकित्सकों ने उक्त युवक को प्राथमिक उपचार देने के साथ उसे मेरठ हायर सेंटर भेजा गया। जहंा चिकित्सकों ने उन्हे भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया।

 

जनता दर्शन में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनता दर्शन कर समस्याओं का समाधान किया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
       

 

पेड गिरने की सूचना पर पहुंचे मंत्री कपिलदेव 
मुजफ्फरनगर। विधानसभा की भगत सिंह रोड पर एक विशाल पेड़ अचानक गिरने की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचे, पेड़ गिरने से कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थिति का निरीक्षण किया और तुरंत ही विद्युत विभाग, नगरपालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षतिग्रस्त पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलकर विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए, साथ ही पेड़ के अवशेषों को हटाकर सड़क मार्ग को पूरी तरह सुचारू किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है तथा क्षेत्र में शीघ्र ही सामान्य स्थिति बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समस्याओं का त्वरित समाधान ही मेरा संकल्प है जन-जन की सुविधा, ही हमारा उद्देश्य है।

 वांछित वांरटी को दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। जनपद में वांछित/ वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे  अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति एवं क्षेत्राधिकारी खतौली रामाआशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बघेल के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्त बादल पुत्र नरेश चन्द निवासी रिठानी थाना परतापुर जनपद मेरठ को कस्बा रिठानी जनपद मेरठ से  गिरफ्तार किया गया।  अभि0 उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 तेजवीर सिंह (चै0प्र0 भूड), है0का0 मुनीश शर्मा, धनेश नागर, का0 सौबीर तेवतिया शामिल रहे।

 

गंगा स्नान के मौके पर तीन बच्चियों को दिया जन्म, गांव में छाई खुशी की लहर
जानसठ। मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलेड़ी में गंगा स्नान के पावन अवसर पर एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ घटना घटी है। गांव की एक महिला ने अपनी कोख से एक साथ तीन स्वस्थ शिशु बच्चियों को जन्म दिया है। परिवार में तीन लक्ष्मी के आगमन से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। पहले जहां लड़कियों के जन्म पर मायूसी छा जाती थी, वहीं भलेड़ी गांव में इसके विपरीत उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस खुशी में जमकर आतिशबाजी (पटाखे फोड़कर) कर खुशियां मनाईं और दादा अजय कुमार ने सभी ग्रामीणों को दावत भी दी।   गांव भलेड़ी निवासी आकाश सैनी की पत्नी सोनिया सैनी ने इन तीन बच्चियों को जन्म दिया है। शुभ संयोगः आकाश सैनी की दादी करेशना और मां अनीता का कहना है कि गंगा स्नान के मौके पर परिवार में तीन बच्चियां यानी तीन लक्ष्मी जन्मी हैं। नामकरणः परिवार ने गंगा स्नान के शुभ संयोग को देखते हुए तीनों बच्चियों का नाम गंगा, जमुना व सरस्वती रखा है। तीनों नवजात बच्चियां स्वस्थ हैं और उन्हें देखने के लिए महिलाओं का घर पर तांता लगा हुआ है। यह घटना समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करती है।

 

मन्नतों का बांधा धागाMuzaffarnagar News
मोरना। (Regional News)।शुकतीर्थ में मोक्ष कुंभ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने दीपदान किया और अक्षय वटवृक्ष पर मन्नतों का धागा बांधा। बाणगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थ के शुकदेव घाट पर श्रद्धालुओं ने महिलाओं ने दीप दान किया। तीर्थ यात्री अपने पूर्वजों की शांति और परिवार में सुख, शांति को दीप दान कर रहे हैं। घाट पर पुरोहितों ने यज्ञ और पूजा अनुष्ठान कराए। गंगा मैया की जय से घाट पर श्रद्धा का माहौल रहा। कारगिल स्मारक पर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने अक्षय वट पर मनोकामना का धागा बांधकर महिलाओं ने दीप जलाए। पुरोहित विकास, आचार्य अरुण ने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा कराई। चरणदास मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन को भीड़ उमड़ी हुई है। हनुमंतधाम, शिव धाम, दुर्गा धाम आदि धार्मिक केंद्रों में दर्शन को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री शुकदेव आश्रम में सात भागवत कथाएं चल रही हैं। गंगा स्नान मेले में बसाई गई तंबू नगरी में पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मेला क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

 

 पुलिस मुठभेड में  दो शातिर घायल, एक साथी काॅम्बिंग में पकड़ा गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी बदमाश सलेमपुर में हुई फायरिंग के आरोपी थे। पुलिस टीम एक संदिग्ध थार गाड़ी का पीछा कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे टीम बाल-बाल बची। बुढ़ाना मोड़ पर लगाए गए बैरियर को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान थार का टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई।
गाड़ी छोड़कर तीनों बदमाश जंगल की ओर भागे और पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस की घेराबंदी और आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद जब बदमाश नहीं माने, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें राजा उर्फ राज (निवासी सलेमपुर) और असजद (निवासी प्रेमपुरी) के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। उनका तीसरा साथी चिराग पंवार (निवासी प्रेमपुरी) को बाद में कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 बोर का तमंचा, 32 बोर की पिस्टल (बिना मैगजीन), 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस (32 बोर), तीन जिंदा कारतूस (315 बोर), एक खोखा (32 बोर), एक खोखा (315 बोर) और थार गाड़ी बरामद की है। ये हथियार 31 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किए गए थे। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को सलेमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दीपांशु (35) पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें मेरठ रेफर किया गया था। गिरफ्तार राजा दो साल पहले नई मंडी कोतवाली में जेल जा चुका है, जबकि असजद और चिराग चार महीने पहले हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में रिहा हुए थे। पुलिस के अनुसार, ये तीनों ही 31 अक्टूबर की घटना के मुख्य संदिग्ध हैं।

 

नलकूपों पर चोरी से हड़कम्पMuzaffarnagar News
मोरना। (Regional News)।छछरौली क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव में तीन किसानों के नलकूपों से चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने नलकूपों से केबल, स्टार्टर और कटआउट सहित अन्य सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी मदन चेयरमैन ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने नलकूप पर गए, तो उन्होंने ट्यूबवेल की दीवार टूटी हुई पाई। चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर से केबल, स्टार्टर और कटआउट जैसे उपकरण चुरा लिए थे। इसी तरह, चोरों ने किसान भूपेंद्र लंबरदार और किसान सुधीर के नलकूपों को भी निशाना बनाया। हाल के दिनों में क्षेत्र में दर्जनों नलकूपों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे किसानों में लगातार रोष बढ़ रहा है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से इन लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने और अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने आश्वासन दिया है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

पुलिस प्रशासन की चाक चैबंद व्यवस्था
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ में चल रहे कार्तिक मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने लेकर जिला पुलिस-प्रशासन तथा जिला पंचायत द्वारा शानदार व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड के दृष्टिगत अनेक व्यवस्थाए पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई थी।    कार्तिक मेले को लेकर शुकतीर्थ में उचित साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल के लिए जगह-जगह टंकियो की की व्यवस्था, यात्रियों के ठहरने के लिए टैन्ट की व्यवस्था तथा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं आदि के साथ यातायात व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था आदि मेले से जुडी अनेक व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की गई हैं। मेला क्षेत्र में भीड के दृष्टिगत चल रही व्यवस्थाओं का आला अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा तथा जिला पंचायत के अधिकारियों के निर्देशन में कार्तिक मेले की सफलता के लिए समस्त व्यवस्थाए चल रही हैं।

 

सरेराह छेडछाड पर हुई धुनाई
मुजफ्फरनगर। युवती से छेडछाड करने वाले युवक की बीच सडक जमकर धुनाई हुई। युवती ने आरोपी युवक को पकड कर भीड के बीच कई थप्पड मारे।
  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की हृदय स्थली शिवचैक के समीप आज दोपहर उस समय हंगामा खडा हो गया कि जब एक युवती ने छेडछाड के आरोपी युवक की अच्छे से खबर ली। युवती ने भीड की मौजूदगी मे उक्त युवती को कई थप्पड जड दिए। इस दौरान अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया। चर्चा रही कि भीड ने उक्त युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

 

 

मृत पशुओं के अवशेष मिले, पुलिस जंाच में जुटी
खतौली। गंग नहर कंावड पटरी मार्ग पर मृत पशुओं के अवशेष मिलने से हडकंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस जंाच-पडताल में जुट गई।
  मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र की गंग नहर कंावड पटरी मार्ग पर मृत पशुओं के अवशेष मिलने से हडकम्प मच गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो कुछ ही देर मे मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जंाच-पडताल में जुट गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जंाच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा सकेगा।

 

मन्नतों का बांधा धागा
मोरना। (Regional News)। शुकतीर्थ में मोक्ष कुंभ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने दीपदान किया और अक्षय वटवृक्ष पर मन्नतों का धागा बांधा। बाणगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थ के शुकदेव घाट पर श्रद्धालुओं ने महिलाओं ने दीप दान किया। तीर्थ यात्री अपने पूर्वजों की शांति और परिवार में सुख, शांति को दीप दान कर रहे हैं। घाट पर पुरोहितों ने यज्ञ और पूजा अनुष्ठान कराए। गंगा मैया की जय से घाट पर श्रद्धा का माहौल रहा। कारगिल स्मारक पर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने अक्षय वट पर मनोकामना का धागा बांधकर महिलाओं ने दीप जलाए। पुरोहित विकास, आचार्य अरुण ने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा कराई। चरणदास मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन को भीड़ उमड़ी हुई है। हनुमंतधाम, शिव धाम, दुर्गा धाम आदि धार्मिक केंद्रों में दर्शन को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री शुकदेव आश्रम में सात भागवत कथाएं चल रही हैं। गंगा स्नान मेले में बसाई गई तंबू नगरी में पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मेला क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

 

मिशन शक्ति और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
चरथावल। (Regional News)। कस्बे में एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह और महिला पुलिसकर्मियों ने यह अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, मिशन शक्ति अभियान और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें आवश्यक जानकारी और संपर्क सूत्र शामिल थे। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत करना था।

 

 श्रद्धालु  नृत्य करने को मजबूर हुए
खतौली। (Regional News)।पवित्र कार्तिक मास की सात दिवसीय (प्रभात फेरी) परिक्रमा के पांचवें दिन आज प्रातः 6 बजे श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर खतौली से मंदिर पुजारी जी के शंखनाद्ध से यात्रा प्रारंभ हुई परिक्रमा में विभिन्न भक्तों द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजनों को सुनकर भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे ।परिक्रमा मंदिर प्रांगण से बड़ा बाजार होते हुए तगान शिवाजी मूर्ति से श्री राम मंदिर होते हुए घंटाघर से मंदिर प्रांगण में पूण हुई। यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के प्रधान मनोज अग्रवाल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर(नि.विधायक प्रतिनिधि), कुलदीप शर्मा, भावेश गुप्ता, मुकेश तायल, संजीव मिश्रा, ललित अग्रवाल, बिट्टू शर्मा, राकेश वर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद वर्मा, कन्हैयालाल, आतिश गुप्ता, प्रभात राकेश अग्रवाल, राकेश कुमार, अंकुर अग्रवाल, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा आदि भारी संख्या में महिलाएं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

श्याम वंदना जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 39वां श्री श्याम वंदना जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित हुए एवं मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी नेता संजय मित्तल पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता विशाल गर्ग ,अजय सागर,उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गर्ग गायत्री ज्वेलर्स एवं अरविंद बंसल मिर्च वालों ने दीप प्रज्वलन कर किया अन्य अतिथियों के रूप में राजेंद्र गुप्ता,प्रमुख चावल व्यापारी दिनेश मित्तल,अंकित गर्ग,अनिकेत जिंदल,आदि लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बांगड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कीर्तन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय  रहा। देर रात तक पंडाल “श्याम नाम” के जयघोष से गूंजता रहा। दरबार की विशेष झलक महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार के बीचोंबीच श्याम बाबा विराजमान थे । महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया मुजफ्फरनगर के आसपास के मंडलों से जैसे शामली, बुढ़ाना, गंगोह, पुरकाजी लक्सर मंगलौर रुड़की खतौली मेरठ कैराना मुजफ्फरनगर की ज्यादातर सभी संस्थाओं से प्रेमी आये हुए थे। श्याम प्रेमियों से पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था और कार्यक्रम का समापन गगनभेदी “श्याम बाबा के जयकारों” के साथ हुआ। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

 

अवैध शराब की बिक्री पर होगी कार्यवाही
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रदेश के आबकारी आयुक्त और मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी व एसएसपी  के निर्देशन में व आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सदर अनिल कुमार,आबकारी निरीक्षक जानसठ विकास चैधरी,आबकारी निरीक्षक खतौली बिन्द्रेश कुमार,आबकारी निरीक्षक बुढ़ाना महेश नंदनलाल वे उनकी टीम ने शुक्रताल  खादर व बिहारीगढ़ के जंगलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।इस दौरान शुक्रताल खादर क्षेत्र से जुड़े कई गावों के स्थानों पर आबादी के साथ ही जंगल में खड़ी फसलों के अंदर भी सघन चेकिंग की। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह अगर कोई अवैध शराब की बिक्री व बनाते हुए पकड़ा गया तो होगी बड़ी कार्रवाई  तथा कच्ची, अपमिश्रित और तस्करी द्वार लाई जाने वाली अवैध शराब की धर पकड़ का यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जायेगी।

 

हमारे देश की शक्ति संस्कृति और संस्कारों में निहित है: मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांधी कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का भावपूर्ण संदेश दिया। पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंगा नजर आया। गांधी कॉलोनी के श्री कृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को सप्त शक्ति संगम शीर्षक से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पारंपरिक रीति से उनका तिलक कर एवं पटका पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भारतीय परंपरा, नारी शक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हमारे देश की असली ताकत उसकी संस्कृति और संस्कारों में निहित है। जब हमारे बच्चे भारतीय संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ते हैं, तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्जवल होता है। नारी शक्ति केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है। बेटियों को शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर देना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सृजनशीलता को बढ़ाते हैं।
समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

 

10 नवम्बर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर कल्लरपुर कछौली में  श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में इस वर्ष भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। महंत ठाकुर नकली सिंह ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह मंदिर जनपद मुजफ्फरनगर के बधाई कला न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत कल्लरपुर में स्थित है।10 नवम्बर दिन सोमवार को इस पावन अवसर पर बाबा की भव्य शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री बालाजी धाम मन्दिर नई मन्डी से प्रारम्भ होगी। जो नई मन्डी क्षेत्र में होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए शाम तक सिद्धपीठ कल्लरपुर कछौली पहुचेगी। मंगलवार 11 नवम्बर को सवेरे प्रातः 8 बजे श्री गणेश पूजन, वेदी पूजन तथा ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात 10 बजे श्री सुन्दर काण्ड पाठ किया जाएगा। 12 नवम्बर को सवेरे से ही श्री महाकाल भैरवाष्टमी जन्मोत्सव मनाया जायेगा। जिसमंे शाम साढे छह माॅ भगवती जागरण प्रारम्भ होगा तथा रात्रि 12 बजे विशेष हवन-पूजन के साथ बाबा का रूद्राभिषेक किया जाएगा। बृहस्पतिवार 13 नवम्बर को पूर्णाहुति, आरती सवेरे 5 बजे तथा बाबा का भोग प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए ऋषिराज राही, कमल किशोर राणा, प्रेमपाल सिंह संधावली, अमित पुण्डीर पत्रकार, मुकेश धीमान, डब्बू चैधरी, तरूण गोयल, धर्मवीर समुन्द्र, पवन पाॅचाल, बब्लू शर्मा, मुन्डल भाई, स.बिटटू, सन्तू पंडित, ब्रजमोहन उर्फ गूगा, विजय कैमरिक, अभिषेक वालिया, पवन सैनी, साधुराम शर्मा, ओ.पी.सैनी, चै.उपेन्द्र, विजपाल पाॅचाल, राजू भाई टीवीएस, जगदीश पाॅचाल, संजय जैन, सोनू डीजे, अनिल कुमार, राजकुमार आदि तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

 

कार्तिक गंगा स्नान मेले मे रौनक की हुई शुरुआत
प्रशासन ने दिखाई नरमी सड़क किनारे आबाद हुए डेरेकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुकतीर्थ Muzaffarnagar
मोरना। (Regional News)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुकतीर्थ मे होने वाले गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का आगमन तीन दिनों से जारी है। सोमवार को दूर दराज व क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु मेले में पहुंच गये। प्रशासन द्वारा जारी सख्ती के बाद अब नरमी बरतने से श्रद्धालुओं ने मुख्य मार्ग किनारे डेरे स्थापित कर दिये।
श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना की व प्रसाद चढ़ाकर साधु संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा मां गंगा की पूजा कर स्नान किया।
वहीं विभिन्न आश्रमों में सत्संग-प्रवचन-चल रहे है, मेले के बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे जिला पंचायत द्वारा आयोजित किये जाने वाले स्नान मेले में ग्रामीण क्षेत्र से बडी संख्या में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा नगरी में पहुंच गये।और ठहरने के लिए सच्चा प्रकाश आश्रम क्षेत्र, मेला स्थल, गुरु समनदास आश्रम क्षेत्र मे तंबुओं के डेरे स्थापित किये। कुछ श्रद्धालू मां पूरणागिरी आश्रम अन्य आश्रम व धर्मशालाओ मे भी डेरे लगाये हैं।वहीं श्रद्धालुओं ने गंगाघाट जाकर मां गंगा की पूजा की तथा पुरोहितो से अनुष्ठान सम्पन्न कराये। तथा मां गंगा मे हर हर गंगे, जयमां गंगे की जय जय कार करते हुए गंगा मैया मे स्नान किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात है।अधिकारी पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं अतिरिक्त सावधानी को श्रद्धालुओं के भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्जन किया गया है। मोरना चैराहे से बहुपुरा फिरोजपुर होते हुए गुरु समनदास आश्रम व मोरना से बिहारगढ़, मां काली मंदिर मार्ग से मेला ग्राउंड तक मार्ग निर्धारित किया गया है। किसी विपरीत परिस्थिति मे तुरंत सहायता के लिए मुख्य मार्ग को रिजर्व किया गया है।
धार्मिक हुआ वातावरण
तीर्थ नगरी के रास्तों में श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही है श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के बाद शुकदेव आश्रम, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ा रहे हैं।तथा कलश पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं के समूह बेंड बाजो के साथ भक्ति नृत्य करते हुए गंगा घाट पहुंच रहे हैं। जिससे वातावरण भक्ति मय हो गया है
शुकदेव आश्रम मे श्रद्धालुओं का ताँता
प्राचीन शुकदेव आश्रम मे श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। श्रद्धालू अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध मनौती मांग रहे है।व आश्रम के महत्व को जान रहे हैं।
-विभिन्न आश्रमों में चल रहे है सत्संग-प्रवचन-
प्राचीन दंड़ी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, रविदास आश्रम, सत साहेब आश्रम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, अखंड धाम, मां पूर्णागिरी आश्रम आदि मे सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
-विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी-
मेला ग्राउंड पर स्वास्थ्य विभाग, पशु पाल विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, आबकारी आदि विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिन पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को साहित्य वितरित कर विभागीय जानकारी दी गई।
-वाहनों व तंबुओं की ली तलाशी-
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ देवव्रत वाजपेई के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह व मेला कोतवाल विनोद कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ श्रद्धालुओं के वाहनों व तंबुओं की तलाशी ली गई जिनमें कई भैंसा-बुग्गी व डेरों से शराब भी बरामद हुई।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seventeen =