खबरें अब तक...

समाचार

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी2 8 | 1 9 |
मुजफ्फरनगर। नाले में अज्ञात युवक का शव  देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुजडू चुंगी के समीप वेदांता हास्पिटल के नजदकी नाले में एक अज्ञात युवक का शव पडा देखकर अनेक ग्रामीण व आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गये। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौज्ूद भीड की मदद से मृतक की पहचाहन कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी में पंचनमा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जहां मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव रणपुरा निवासी तथा हॉल निवासी रामपुरी नरेश नामक युव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के इस दुखद हादसे से अवगत कराया यह समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे पुलिस ने नागरिकों व परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मछलियों सहित दबोचा
रामराज। वन विभाग की टीम ने मछलियों का शिकार कर रहे पांच आरोपियों को मछलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आला अधिकारियों के निर्देश पर रामराज थाना क्षेत्र में गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने रामराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवल गंगनहर पर मछलियों का शिकार कर रहे पांच शिकारियों को मछलियों, जाल व नांव आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर शिकारी गंगनहर पर मछलियों का शिकार करते देखे जाते रहे है। वहीं, वन विभाग की टीम द्वारा की गयी इस कार्यवाही की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए क्षेत्र में गश्त बढाये जाने की मांग की।

महिला से की हजारों की ठगी
चरथावल। बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक महिला से ठगी करते हुए हजारों रूपये ऐंठ लिये। पीडित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दधेडू निवासी ताहिर त्यागी की पत्नी रेशमा घर पर अकेली मोजूद थी इसी बीच वहां पहुंचे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने खुद को कालीन बेचने वाला बताते हुए घर में घुसकर उक्त महिला को अपनी बातों में लेते हुए तथा उससे हजारों रूपये की ठगी कर फरार हो गये। उक्त युवकों के जाने के बाद बुरीत रह से घबरायी महिला ने शोर मचाया। शोर शराबे की बात सुनकर ताहिर के घर पहुंचे युवकों ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देने के साथ इस संबंध में तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

हजारों की चोरी
बुढ़ाना। चोरों ने परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए घर में रखा हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान संबंधी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि कस्बा बुढाना के मौहल्ला शफीपुर पट्टी स्थित दो मकानों में घुसे अज्ञात चोरों ने घर में रखा सामान व नकदी चोरी कर ली। आज सुबह जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा पडा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गये। मौहल्लेवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान संबंधी तहरीर लेते हुए मामले की भागदौड व छानबीन शुरू कर दी।

नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार
मंसूरपुर।थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 सुनील नागर मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त इरशाद पुत्र अबदुल हमीद निवासी सुजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को जंगल बैगराजपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद की गयी।

शादी के दौरान हर्ष फायरिंग करते युवकों को पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। जामियानगर में शादी समारोह के दौरान अवैध तमंचों से फायरिंग कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवकों के पास से तमंचे मिले है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की वीडियो भी बनायी थी। तीन युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला जामियानगर में एक युवती की शादी थी। बारात जानसठ से आनी थी। बारात आने से कुछ समय पूर्व लड़की पक्ष से कुछ युवक अवैध तमंचे लेकर हवाई फायरिंग करने लगे। सरेआम हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सतेन्द्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। हर्ष फायरिंग में मशगूल युवकों की नजर पुलिस पर नहीं पड़ी। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करते हुए उनकी वीडियो भी बनायी। पुलिस ने पांच युवकों को दबोच लिया। पुलिस उन्हें लेकर थाने पर आ गयी। तलाशी के दौरान जुबैर व सादाब निवासीगण जामियानगर के पास दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। युवकों के परिजन भी थाने पर पहुंच गये। पुलिस ने तीन अन्य युवकों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तमंचों के साथ पकड़े गये युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। युवकों को छुडाने के लिए कोतवाली पर भारी भीड़ जमा रही है। पुलिस ने सभी की सिफारशियों को नजरअंदाज करते हुए दोनों का चालान किया है।

पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान है। सुबह-शाम और रात में ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग जरूरी काम से ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिले में बीते एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
न्यूनतम तापमान यहां लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। मौसम में आद्रर्ता भी 90 प्रतिशत के आसपास चल रही है। सुबह के समय घना कोहरा आने से जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह को दस बजे से पहले सड़कों पर कोई चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। सड़क पर केवल स्कूल जाने वाले छात्र ही दिखाई देते हैं। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का असर जहां सुबह के समय दिखाई दे रहा हैं, वहीं शाम को असर दिखाई देने लगा है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में पहुंचने लगे हैं।
हृदय रोगियों को अधिक होती है परेशानी- सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का कहना है कि अधिक ठंड बढ़ने से हृदय रोगियों को अधिक परेशानी होती है। हार्ट पेशेंट को चाहिए कि गर्म चादर का प्रयोग करें। उनके लिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

रालोद ने सौंपा ज्ञापन5 4 |
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं ने गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने के संबंध में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपां रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी राजीव शर्मा से मिलकर उन्हे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना मूल्य बढाये जाने की मांग की गयी। रालोद नेताओं का कहना है कि गन्ना मूल्य कम होने के कारण किसान को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है क्योंकि मौजूदा परिवेश में खेती पर खर्चा अधिक आ रहा है तथा उसकी उपज का मूल्य किसान को कम हासिल हो पा रहा है जिस कारण किसान के आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड रहा है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमती रमा नागर का कहना है कि सरकार की किसान विरेधी नीतियो ंके कारण भी किसानों को काफी परेशानी उठानी पड रही है अतः सरकार के किसानों की समस्याओं के प्रति गम्भीर रूख अख्तियार करना चाहिए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने बताया कि रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह 19 दिसम्बर को मीरांपुर पहुंचकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय किसानों, पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों आदि से मुलाकात करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालो में जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमती रमा नागर, सुधीर भारती, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विकास कादियान, ओमकार बालियान आदि मौजूद रहे।

कैंप का आयोजन
जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में ६१८ मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई । मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वास्थ्य या नेत्र कैंप लगाकर लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है। डीएवी इंटर कॉलेज में श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा दल के प्रबंधक स्वर्गीय रूपेश कंसल की स्मृति में रोटरी क्लब के सहयोग से जेपी हॉस्पिटल नोएडा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में ६१८ मरीजों की जांच जांच कर फ्री दवाई वितरित की गई । .

यज्ञ का हुआ आयोजन6 3 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज गांधी कालोनी के तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का वैदिक संस्कृति को घर-घर पहुंचाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। आचार्या कल्पना आर्य ने कहा कि यज्ञ भारत की सनातन संस्कृति का आधार है। गांधी कालोनी में आयोजित सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति पर दिल्ली से आई आचार्या कल्पना आर्य ने कहा कि महाभारत काल तक देश में प्रतिदिन यज्ञ की परंपरा थी। यज्ञ से पुण्य कर्म की प्रेरणा मिलती है, संतान सदाचारी, अनुशासित बनती है। वेदों में बच्चों के शरीर, मन, बुद्धि व आत्मा को उत्तम बनाने के संस्कारों का ज्ञान दिया गया है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि जीवन में स्थायी सुख के लिए सत्य व न्याय का आचरण करें। वैदिक संस्कृति अनमोल है। घर परिवार में यज्ञ होंगे तो संस्कार प्रवाहित होंगे, जिससे समृद्धि, स्वास्थ्य व यश बढ़ेगा। स्वामी ब्रह्मानंद ने कहा कि मन व इंद्रियों का संयम जीवन को स्वर्ग बनाता है। गुणों को गृहण करने के लिए सदैव तत्पर रहें। यज्ञमान का दायित्व गजेंद्र राणा, सत्यजीत राणा, अशोक जाखड़, विपिन, वरुण ने सपत्नीक निभाया। वेदपाठ दिव्या आर्या हरिद्वार ने किया। संयोजक गजेंद्र राणा एवं देवेंद्र राणा ने संतों व आचार्या का सत्कार किया। प्रणपाल सिह, मान पाल सिह, सुभाष चौधरी, जगदीश प्रसाद त्यागी, मदन राठी, जय सिह, महेंद्र कुमार, विजयपाल सिह, अधिवक्ता चंद्रवीर सिह व शिव कुमार धीमान आदि मौजूद रहे। संचालन योगाचार्य हरपाल आर्य ने किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =