समाचार (Muzaffarnagar News)

भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण चोरी के 10 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़, 02 चोर अभियुक्तगण घायल सहित 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जेध्निशांदेही से 14 विद्युत मोटर, 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 03 चाकू, 14.822 किलोग्राम एल्यूमीनियम व कॉपर का तार, चोरी करने उपकरण आदि बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई तथा थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
उल्लेखनीय हैकि 12/13 नवम्बर की रात्रि को थाना भोपा पुलिस द्वारा निरगाजनी झाल पर चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि निरगाजनी झाल से बसेडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मध्य गंग नहर की कच्ची पटरी पर 02 लोग अवैध शस्त्रों के साथ मौजूद है तथा उनके पास चोरी की विद्युत मोटर व उपकरण भी हैं। सूचना पर थाना भोपा पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां 02 संदिग्ध लोग दिखाई दिये। पुलिस टीम संदिग्धों के पास पहुंची तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा ईंख के खेतों में छिप गये। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्तगण पर चेतावनी को कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गये। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र, एल्यूमिनियम व कॉपर के तार, चोरी करने के उपकरण तथा 06 विद्यत मोटर बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत मोटर व उपकरण आदि चोरी करने का कार्य किया जाता है। हमने ये विद्युत मोटर व तार आदि अपने साथी अफसर पुत्र जाफर निवासी नया गांव थाना भोपा, मु0नगर के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व थानाक्षेत्र भोपा, ककरौली, फुगाना व भौराकलां में अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। हमनें चोरी किये गये विद्युत उपकरण व मोटर आदि को शमशाद व नौशाद पुत्रगण मुमताज, नौशाद पुत्र आशमौहम्मद व नौमान को बेचा था जो उनके द्वारा मध्य गंगनहर के पास एक खण्डहर में छिपाकर रखा गया है। आज हम उनको इन चोरी की गयी मोटर को बेचने जा रहे थे। वह लोग इन मोटरों व तार को खरीदने के लिए खंडहर में हमारा इंतजार कर रहे हैं । थाना भोपा पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु भिजवाया गया तथा बदमाशों द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर खंडहर की घेराबन्दी की गयी तथा वहां पर मौजूद 03 अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिए बिना गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से छिपाकर रखी गयी 08 विद्युत मोटर, तांबा व एल्यूमीनियम का तार, केबल के टुकडे आदि तथा 03 अवैध चाकू बरामद किये गये। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त महताब पुत्र इन्तियाज निवासी ग्राम नंगला बुजुर्ग, सुशील पुत्र रामकिशन निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, शमशाद पुत्र मुमताज निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा, नौशाद पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा,नौमान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम नूर नगरियाना कस्बा व थाना पुरकाजी तथा वांछित अभियुक्त अफसर पुत्र जाफर निवासी नया गांव थाना भोपा, नौशाद पुत्र मुमताज निवासी नन्हेडी थाना भोपा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मंे प्र0नि0 जसवीर सिंह, व.उ.नि. कर्मवीर सिंह, उ.नि. सपन चैधरी, गजेन्द्र सिंह, सुमित चैधरी, है. का. आदित्य चैधरी, नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, का. प्रवीन कुमार, गौरव कुमार, रितिक थाना भोपा शामिल रहे।

तितावी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे वांछितध्वारण्टी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय तथा थानाध्यक्ष तितावी पवन चैधरी के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना तितावी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये को 06 अभि0गण पार्टी प्रथम के बिजेन्द्र पुत्र शोभाराम, सतीश पुत्र शोभाराम, राजा पुत्र बिजेन्द्र समस्त नि0गण ग्राम पीरबड थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर व द्वितीय पक्ष के संजीव पुत्र जयपाल, आदित्य पुत्र प्रमोद, प्रभात उर्फ अभि पुत्र संजीव समस्त नि0गण ग्राम पीरबड थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर में आपस में जमीन के कब्जे को लेकर आमदा फसाद हो रहे थे । बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
छात्रों ने मृतक छात्र उज्जवल को न्याय की मांग पर किया घेराव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएवी पीजी कॉलेज, बुढ़ाना के छात्र उज्जवल राणा की आत्मदाह की सनसनीखेज घटना को लेकर गुरूवार को मुजफ्फरनगर में छात्रों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेताओं ने पुलिस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आत्मदाह प्रकरण में मुख्य आरोपी कॉलेज प्राचार्य प्रदीप कुमार समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, जिससे छात्र समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी नोंकझौंक भी हुई। हंगामे और प्रदर्शन के बाद पहुंचे एसपी सिटी ने भरोसा दिया कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को दबोच लिया जायेगा। गौरतलब है कि डीएवी पीजी कॉलेज, बुढ़ाना के बीए छात्र उज्जवल राणा ने 8 नवंबर को फीस विवाद और कॉलेज प्रशासन के कथित उत्पीड़न से आहत होकर कॉलेज परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 नवंबर को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छात्र संगठनों और किसान यूनियन ने कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार आंदोलन तेज कर दिया है। इस मामले में छात्र उज्जवल की बहन सलोनी राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज पीटीआई निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भाकियू अ.के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक के साथ इस दौरान सुधीर पहलवान, बिजेन्द्र बालियान, कपिल बालियान, नसीम, शहजाद, छात्र नेता वीशू मलिक,प्रहलाद सिंह, छात्र भूषण सिंह, अमृत, सचिन, शिवम, विकास, विशाल आदि विभिन्न स्कूल काॅलेजों के छात्र मौजूद रहे।
ओवरलोडिंग पर सख्ती के दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गन्ना सीजन के आरंभ के साथ ही सड़कों पर ओवरलोड गन्ना ट्रॉली और ट्रकों की बढ़ती संख्या ने यातायात सुरक्षा को गंभीर चुनौती दे दी है। आए दिन ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चैबे के निर्देशन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना प्रबंधकों, ट्रांसपोर्ट संचालकों और पेपर मिल ट्रांसपोर्ट प्रबंधकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं और दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मिलकर उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गन्ना परिवहन में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। एसपी ट्रैफिक श्री चैबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वाहन स्वामी और चालक सुनिश्चित करें कि वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गन्ना न ढोएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल स्वयं के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। यातायात पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि रात्रिकालीन समय में चलने वाले सभी गन्ना ट्रक और ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप, रेड लाइट और ‘डेंजर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके साथ ही चालकों को वाहन चलाते समय नशा न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गन्ना परिवहन के दौरान अक्सर सड़कों पर गन्ना गिर जाने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर नियंत्रण के लिए लोडिंग के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारियों ने गन्ना क्रय केंद्रों और शुगर मिलों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी बल दिया। उन्होंने परिवहन प्रबंधकों को अपने स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति न बने। चैबे ने कहा कि यातायात पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। यदि कोई वाहन चालक या परिवहनकर्ता यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरटीआई कार्यकता सुमित मलिक ने भी बुधवार को कमिश्नर सहारनपुर को पत्र लिखकर जनपद में ओवरलोड गन्ना वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
जिला आबकारी अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर के द्वारा रोहाना कलां चीनी मिल एवं रोहाना कलां आसवनी, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण करने के साथ-साथ कम्पोजिट/ देशी शराब दुकान रोहाना कलां एवं रामपुर तिराहा की दुकानों को चेक किया गया। अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर के द्वारा रोहाना कलां चीनी मिल एवं रोहाना कलां आसवनी, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण करने के साथ-साथ कम्पोजिट/देशी शराब दुकान रोहाना कलां एवं रामपुर तिराहा की दुकानों को चेक किया गयाय पॉशघ् मशीन से बिक्री एवं दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान भी किया गया दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की गयी।
श्रीमद्भागवत कथा सुनना श्रेष्ठः प्रमोद सुधाकर जी महाराज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । सनातन धर्म सभा भवन निकट झांसी की रानी पर आयोजित कथा में दूसरे दिन कथावाचक परम पूज्य श्री 108 गुरू जी प्रमोद सुधाकर जी महाराज ने कहा कि प्रमुख प्रसंग राजा परीक्षित, शुकदेवजी महाराज के जन्म, परीक्षित को मिले श्राप, भागवत कथा का महत्व और भगवान के अवतारों का वर्णन किया। भक्तगण इन लीलाओं के श्रोताओं के रूप में भाव-विभोर हुए। कथावाचक परम पूज्य श्री 108 गुरू जी प्रमोद सुधाकर जी महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित ने ऋषि के गले में मृत सर्प डाल दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि ऋषिपुत्र ने उन्हें सात दिनों में तक्षक नाग द्वारा मृत्यु का श्राप दे दिया। इसके पश्चात परीक्षित ने अपना राज्य पुत्र के हवाले करके गंगा तट पर जा कर श्रीमद्भागवत कथा को सुनने का निश्चय किया।नारदजी के पूछने पर शिव जी ने पार्वती को मुंडमाला का रहस्य समझाया, इसी बीच श्री शुकदेवजी का जन्म हुआ। परीक्षित को मुक्ति देने के लिए शुकदेव जी का प्राकट्य होता है। कथा व्यास ने कहा कि कथा सुनना सभी पुण्य कर्मों से श्रेष्ठ है और यह भक्ति, मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं यजमान के रूप में श्रीमती एवं श्री अनुज कुमार गोयल, श्रीमती राजबाला शर्मा, श्रीमती एवं श्री अमित अग्रवाल, श्रीमती एवं श्री आदित्य शर्मा, श्रीमती एवं श्री अमित कुमार रहे। वहीं विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करायी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति परिवार पवन गोयल, अजय गुप्ता, संदीप मित्तल, अमित गोयल, राजकुमार मित्तल, सचिन मित्तल, रजत गोयल, आशु मित्तल, आनंद गुप्ता, देवेंद्र वेद मूर्ति, पं. तेजपाल, राजेश उपमन्यू, सुधीर कुमार मित्तल, श्रीमती नीलिमा गुप्ता, श्रीमती अलका मित्तल, श्रीमती रजनीश मित्तल, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती रूचि मित्तल, श्रीमती गीता गोयल, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती शैफाली मित्तल, श्रीमती नीलम मित्तल, श्रीमती अर्चना गेायल, श्रीमती रेणू गोयल, श्रीमती अनिका शर्मा के अथक प्रयास से कथा का शुभारम्भ श्रद्धाभाव के साथ किया गया।
सघन चेकिंग अभियान
जानसठ। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में रातभर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले दोपहिया और चैपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के आवश्यक कागजात भी जांचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने स्वयं रात 1 बजे चेकिंग प्वाइंटों पर पहुंचकर स्टाफ की ड्यूटी का निरीक्षण किया। यह अभियान क्षेत्र के केथोड़ा चैकी, भुम्मा नहर पटरी कुतुबपुर, झाल नहर पटरी, बीआईटी चैकी, मोंटी तिराहे, मीरापुर बस अड्डा और अन्य संदिग्ध स्थानों पर चलाया गया। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डी ए वी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब के अंतर्गत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय सेफ्टी ऑन रोड, सेफ्टी फॉर आल रहा। कार्यक्रम में सभी विषयों के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में डॉ संध्या जैन, डॉ सतेंद्र कुमार एवं डॉ सचिन कुमार ने प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर दीपिका, एवं तृत्य स्थान पर अनिकेत तिवारी का चयन किया। ट्रैफिक नोडल अधिकारी डॉ हर्ष धनकर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया की वे सड़क सुरक्षा से सम्बंधित चित्रों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ सचिन कुमार, डॉ आदित्य राठी, डॉ ध्रुव मिश्रा उपस्थित रहे, अमन, अंजलि एवं एकता उपस्थित रहे।
क्षेत्राधिकारी सदर ने की बैठक
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, खाईखेडी पुरकाजी के अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गयी बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, खाईखेडी के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों एवं संबंधित व्यक्तियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मिल क्षेत्र से जुड़े मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक लोड वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा सभी ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया गया कि वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे विशेषकर रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति व गलत दिशा में वाहन न चलाने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई वाहन चालक या परिवहनकर्ता नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में उपस्थित मिल प्रशासन व ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरकाजी श्री जयवीर सिंह सहित मिल एवं पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहें।
दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों के उत्साह, संस्कृति और कला का रंग बिखेरता दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा 2025 बुधवार को भव्य वातावरण में धूमधाम के साथ बुधवार 12 नवंबर, 2025 को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर सांसद श्री चंदन सिंह चैहान, श्रीमति याशिका चैहान एवं एडीजे श्री निशांत सिंगला की उपस्थिति में शुरू हुआ।
शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव विकास गोयल, सदस्य वैभव गोयल तथा एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सैन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, मधु गोयल एवं मेघा गोयल के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मंचीय प्रस्तुतियों का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्कूल परिवार का हृदयपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना और अतिथियों के स्वागत में समर्पित नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुई। नर्सरी और केजी कक्षाओं के नन्हें बच्चों ने इंद्रधनुष के सात रंगों की सतरंगी छटा को समर्पित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्त मीराबाई की भक्ति, आस्था और जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘वैभव से वैराग्य की ओर प्रस्तुत कर भक्तिभावपूर्ण माहौल तैयार किया। कक्षा 3 और 4 के छात्रों ने बॉलीवुड बीट आधारित ‘मेलोडी ऑफ सिल्वर स्क्रीन प्रस्तुति में अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भगवान शिव की भक्ति और शक्ति को समर्पित ‘ज्योतिर्मय शिव प्रस्तुति में दर्शकों को देश के 12 दिव्य ज्योतिर्लिंगों का दिव्य दर्शन कराते हुए भगवान शिव की भक्ति के साथ जोड़ने का सुन्दर प्रयास किया गया।
भारतीय संस्कृति और कला को समर्पित ‘ए टेपोस्ट्री ऑफ वाइब्रेंट कल्चर में देश के सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों जैसे काशी, अयोध्या, उज्जैन और जगन्नाथ पुरी के प्रमुख मार्गों को समर्पित ‘कोरिडोर ऑफ डायवाइनिटी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पंजाब की जीवंत और चुलबुली संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ‘विरसा पंजाब दा ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और अतिथियों के द्वारा वार्षिक परीक्षा, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया। इनमें सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगता में सिल्वर मेडल जीतने वाले छात्र शौर्य मलिक, नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हर्ष गोयल, राशि गोयल और चीना कुमारी मुख्य रूप से शामिल रहे। मुख्य अतिथि सांसद चंदन सिंह चैहान ने बच्चों की प्रस्तुति और स्कूल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल ने न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इन मंचीय प्रस्तुतियों के सहारे जिस प्रकार से सनातन संस्कृति को आधार बनाया गया, वो प्रशंसनीय है, ऐसे ही कार्यक्रम बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहायक साबित होते हैं। यह विद्यालय विद्यार्थियों में विविध प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान करता है। अतिथि ने बच्चों के समर्पित प्रदर्शन और शिक्षक गणों के अथक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों के साथ ही शिक्षकों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, श्रीमति माधवी स्वरूप, राकेश बिन्दल, डॉ. एमके बंसल, डॉ. अविनाश रमानी, श्री राजीव जैन, श्रीमति नीना जैन, डॉ. स्वाति अग्रवाल, दिनेश मोहन एडवोकेट, शिवचरण दास गर्ग, विनोद संगल, राजेश गोयल, अभिमन्यु मित्तल, सीए अजय अग्रवाल, श्रीमति रीना अग्रवाल, एडीजीसी विक्रांत राठी, सत्यवीर सिंह, वरदान चैधरी, श्रीमति राशि चैधरी, श्रीमति मीनू गोयल, अजित पंवार, अमित कुमार, सभासद राजीव शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, श्रीमति मिनाक्षी मित्तल, केके अनन्त आदि गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।
मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू
खतौली। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलुमिल स्थित सद्दीकनगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) अभियान की शुरुआत की गई है। इस प्रक्रिया को वर्ष 2003 के बाद पहली बार फिर से शुरू किया गया है। अभियान के तहत, बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) वार्डवार घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और उनमें सुधार का कार्य कर रहे हैं। खतौली के अलुमिल क्षेत्र में डॉ. अथर के आवास पर एक एसआईआर कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है। यहां आम जनता अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए संपर्क कर सकती है। बीएलओ टीम नागरिकों से फॉर्म भरवाकर सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील कर रही है। पूर्व सभासद डॉ. अथर ने बताया कि यह अभियान आगामी 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने उन नागरिकों से जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की, जिनके नाम सूची में नहीं हैं या जिनकी जानकारी गलत दर्ज है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रम में न आने और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। पूरे देश में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करना है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
निरीक्षण कर दिए निर्देश
शाहपुर। ऐतिहासिक शोरम गांव में 16, 17 और 18 नवंबर को होने वाली तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में, बालियान खाप के चैधरी नरेश टिकैत और सर्व खाप मंत्री चैधरी सुभाष बालियान ने पंचायत स्थल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने जर्मन हैंगर टेंट, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। स्व. चैधरी कबूल सिंह और स्व. चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के प्रतिमा स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। गोयला मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। चैधरी नरेश टिकैत ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि यह पंचायत किसी विशेष पार्टी या संगठन से संबंधित नहीं है, बल्कि यह सर्वजातीय सर्वखाप के झंडे तले आयोजित की जा रही है। उन्होंने उन भ्रांतियों को खारिज किया कि यह केवल भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़ी है, और जोर देकर कहा कि यह सर्व समाज व सर्व खाप का महासम्मेलन है। उन्होंने सभी से निमंत्रण की प्रतीक्षा किए बिना, इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। दोनों चैधरियों ने भंडारे और अन्य व्यवस्था स्थलों का भी निरीक्षण किया। आयोजन समिति के सदस्य मा. रामपाल सिंह ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले अतिथियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर पुलिस और गुप्तचर विभाग भी सक्रिय दिखे। अधिकारियों ने पार्किंग, स्टेज, पंडाल, भंडारे स्थल और संभावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इस निरीक्षण के दौरान सुधीर प्रधान, बबलू बालियां, ओमपाल सिंह, बालिन्द्र बालियान, मनीष चैधरी, सत्येंद्र प्रधान, सोनू काबा, वीरेंद्र प्रधान, योगेश बालियान, रतन सिंह सचिव, जितेंद्र बालियांन (भाकियू) सहित दर्जनों खाप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अवैध स्टैण्ड के खिलाफ हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के बाहर गुरुवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। रोजाना रोडवेज बसों के तेज रफ्तार से गुजरने और स्कूल गेट के सामने बने अवैध बस स्टैण्ड से परेशान अभिभावकों का सब्र आखिरकार टूट गया। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावक एकजुट होकर स्कूल पहुंचे और स्कूल इंचार्ज से बातचीत की। अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर बसों के ठहराव और रफ्तार पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वे स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठेंगे।
रक्तदान शिविर लगाया
खतौली। श्री दुर्गा संकीर्तन मण्डल (रजि०) खतौली एवं पंजाबी संगठन खतौली द्वारा स्व० मनोज भाटिया जी की पुण्य स्मृति में श्री दुर्गा मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 90 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में श्री दुर्गा संकीर्तन मण्डल के अध्यक्ष तेजेंद्र मोहन भाटिया, सचिव धीरज सूरी, राजीव ग्रोवर, मोनू मंगवानी, मदन छाबड़ा, दिनेश सूरी, विद्याभूषण साहनी, कुशांक ग्रोवर, हेमंत भाटिया, चंचल भूटानी, रमित खरबंदा, विनय अहलावत, हैप्पी तनेजा, रचित मेहता, मोहित मेहता, पुलकित गुप्ता, शिवम अग्रवाल, हर्षित जैन, राजीव ग्रोवर, वैभव भूटानी, नीलू भाटिया गौरीशंकर गौरी, रवि ग्रोवर, नरेश गुम्बर, अर्जुन अरोड़ा, सचिन नरेश, भारतभूषण साहनी आदि उपस्थित थे।
क्षतिग्रस्त बिजली के खभों के बारे में कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पालिका वार्ड संख्या 37 के सभासद अमित पटपटिया एवं वार्ड संख्या 16 के सभासद प्रियंक गुप्ता ने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली के खभों की लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को की अमित पटपटिया ने बताया की काफी समय से मौखिक रूप से यह शिकायत संबंधित अधिकारियों तक दी जा रही थी किंतु कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने के कारण आज इसकी लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को की गई, क्षेत्र में कई खंबे नीचे से गल गए हैं और कई खंबे झुक गए हैं जिसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है अतः दुर्घटना का इंतजार ना करते हुए समय से इन खाबो को बदलवा दिया जाए या मरम्मत करवा दी जाए प्रियंक गुप्ता ने भी गांधी कॉलोनी एवं द्वारकापुरी क्षेत्र के क्षतिग्रस्त खभों की शिकायत का निस्तारण शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही अधिशासी अभियंता ने इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेने एवं अपेक्षित कार्रवाई करने का भरोसा दोनों सभासदों को दिलाया
ट्रांसपोर्टरों के साथ की बैठक
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, खाईखेडी पुरकाजी के अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गयी बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, खाईखेडी के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों एवं संबंधित व्यक्तियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मिल क्षेत्र से जुड़े मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक लोड वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा सभी ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया गया कि वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे विशेषकर रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति व गलत दिशा में वाहन न चलाने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई वाहन चालक या परिवहनकर्ता नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में उपस्थित मिल प्रशासन व ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह सहित मिल एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
संघ पदाधिकारियों ने समाजसेवी मनीष चैधरी से की मुलाकात, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का दिया आमंत्रण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान के तहत संघ के पदाधिकारी राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मनीष चैधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे संपर्क करते हुए उन्हें समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मनीष चैधरी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संघ के संघर्ष और समाज निर्माण में योगदान की सराहना की।
आज समाजसेवी मनीष चैधरी के रामपुरी स्थित आवास पर पहुंचे संघ पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड राजकुमार सिंह, सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी राजकुमार तोमर तथा भूतपूर्व सैनिक बृजपाल सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के इतिहास, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
राजकुमार सिंह ने मुलाकात के दौरान बताया कि संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को संघ के सिद्धांतों से जोड़ते हुए राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल बनाना है। संघ पदाधिकारी लोगों के घर-घर जाकर संपर्क स्थापित कर रहे हैं और समाज में एकता, सेवा तथा संगठन के संदेश को फैला रहे हैं।
संघ प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान मनीष चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह प्रयास सराहनीय है कि वह समाज को संगठित करने के लिए शताब्दी वर्ष पर घर-घर संपर्क अभियान चला रहा है। आज समय की मांग है कि हम जाति-पाति के भेद को भुलाकर केवल एक सनातनी के रूप में समाज और राष्ट्र के लिए काम करें। संघ पदाधिकारियों ने सामाजिक परिवर्तन के लिए सदैव बलिदान और समर्पण की मिसाल पेश की है।
राजकुमार तोमर एवं बृजपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। संघ का उद्देश्य सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित कर हिन्दुत्व के अधिष्ठान पर भारत को समर्थ और परमवैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करना रहा है। डॉ. हेडगेवार ने संघ के कार्यकर्ताओं के निर्माण हेतु दैनिक शाखा प्रणाली की शुरुआत की, जिसने संगठन की नींव को मजबूत किया। सौ वर्षों की यात्रा में संघ ने उपहास और विरोध के दौर पार करते हुए आज देश के सभी क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस शताब्दी वर्ष पर संघ का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठन के सूत्र में बाँधना और राष्ट्रहित के लिए सामूहिक शक्ति का निर्माण करना है। समाजसेवी मनीष चैधरी ने संघ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकजुटता के लिए वो आरएसएस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग और योगदान देंगे।
पैदल यात्रा निकाली
खतौली। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंतीं के उपलक्ष में खतौली विधानसभा में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंति के उपलक्ष में पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी संदर्भ मंे खतौली विधानसभा के गंाव चांदसमद में पदयात्रा आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.सुधीर सैनी के नेतृत्व में निकाली गई इस पद यात्रा में पदयात्रा संयोजक राजू अहलावत, पदयात्रा मंडल संयोजक प्रवेंद्र भडाना, मण्डल अध्यक्ष तिसंग अरूण खारी आदि मौजूद रहे।
निराश्रित गौवंश को गौशाला भिजवाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस ने निराश्रित अवस्था मे घूम रही गाय को नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर कूकडा मंडी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर खालापार चैकी इंचार्ज असगर अली को सूचना मिली कि एक गाय निराश्रित अवस्था में घूम रही है। उक्त जानकारी मिलने पर पहंुचे गौसेवक नीशू ने उक्त गाय को कब्जे में लेकर कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थित नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर भिजवाया। इस दौरान खालापार चैकी इंचार्ज असगर अली एवं साथी पुलिसकर्मियों का विशेष सहयोग रहा। चैकी इंचार्ज असगर द्वारा कराये गए इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
एडीएम ने सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जनसमस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया तथा शेष रह गयी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कचहरी परिसर स्थित कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कार्यालय पर पहंुचे फरियादियो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनका समाधान कराया तथा इस समबन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद सहित नगर क्षेत्र से कई व्यक्ति अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम गजेन्द्र कुमार से मिले।
चोरों ने ट्रांसफार्मर से किया सामान चोरी
छपार। बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एलटी लाइन का तार काटकर ट्रान्सफार्मर का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस तथा विद्युत विभाग को दी।
सूत्रों के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव खिंदडिया में बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने जंगल में जा रही एलटी लाइन का तार काटकर ट्रान्सफार्मर चोरी कर लिया। इस घटना से किसानों मे नाराजगी बनी हुई है। चर्चा रही कि चोरों ने गंाव मेदपुर में खाली प्लाट में रखी ईटे चोरी कर ली। पुलिस ग्रामीणो की सूचना पर मामले की जंाच मे जुट गई है।
कृषक बंधु, केन्द्र पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कृषकों को उनकी जोत के अनुसार गेहूँ बीज उपलब्ध है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया ने बताया है कि जनपद में 4500 कु० गेहूँ का बीज, बीज विकास निगम्, गुजफ्फरनगर से प्राप्त हुआ जिसमें से विकास खण्ड जानसठ को 550 कु० गेहूँ बीज कृक्षको को वितरण हेतु आपूर्तित किया गया, जिसमें से 470 कु० बीज का वितरण विकास खण्ड जानसठ के कृषको में किया जा चुका है जो कि अलग-अलग कृषि भूमि के मालिक है अतः विकारा खण्ड स्थित बीज गोदाम प्रभारी एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार वितरण के लिये कृषक होना आवश्यक है, कृषक भूमि की कोई बाध्यता नहीं है यहाँ यह भी अवगत कराना है कि विकास खण्ड के समस्त कृषकों को राजकीय कृषि बीज भण्डार से गेहूँ का बीज दिया जाना सम्भव नहीं है, केन्द्र पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कृषकों को उनकी जोत के अनुसार गेहूँ बीज उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही गेहूँ बीज प्राप्त करने के लिये कृषक पंजीकरण होना आवश्यक है। जनपद के किसान भाई सहकारी समितियों, बीज विकास निगम एवं कृभको केंद्र से भी गेहूं खरीद सकते हैं ।जनपद में किसानों की मांग को देखते हुए 1000 कुंतल गेहूं बीज की अतिरिक्त माँग की गई है।
एमएस क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर किया जनपद का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एमएस क्रिकेट क्लब द्वारा 3 दिवसीय अंडर 19 टैलेंट हब ट्रॉफी 2025 बरला स्कूल के मैदान पर रेलवे टीम मुरादाबाद के विपक्ष खेली गई जिसमें एमएस क्रिकेट क्लब ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एमएस क्रिकेट क्लब के कप्तान मनस्वी सिंह ने 8 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे व अर्पित वशिष्ठ बेस्ट बैट्समैन रहे व शोएब 94 रन, निशांत 87 रन बनाए व अक्षित 3 विकेट, उमर 3 विकेट, कृष्णा 3 विकेट, आदित्य विकेट, प्रणव 1 विकेट लिए। एमएस क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मयंक शर्मा ने जीत पर हर्ष जताया और प्लेयर्स के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
खेल प्रतियोगिता का आयोजन
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आज से बाल दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आज पहले दिन क्रिकेट और बैडमिंटन का आयोजन किया गया। प्रथम पारी में क्रिकेट का आयोजन किया गया ।जिसमें दो टीमों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। पहली टीम दीप्ति इंडियन और दूसरी टीम मिताली सुपर किंग्स थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक रेखा रानी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप्ति इंडियन्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी ।मैच बहुत रोमांचक रहा ।मिताली सुपर किंग्स ने अपनी विरोधी टीम को 51 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दीप्ती इंडियंस ने केवल 30 रन बनाए और 21 रनों से यह मैच अपने हाथों से गवां दिया। मिताली सुपर किंग्स की कैप्टन खुशबू ने 19 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। छात्राओं के साथ साथ प्रधानाचार्या व सभी अध्यापिकाओं ने भी क्रिकेट खेलते हुए खेल का भरपूर आनंद लिया।दूसरी पारी में बैडमिंटन का आयोजन किया गया ।जिसमे चार जोड़ियों ने प्रतिभाग किया।12जी से पायल 11जी से आयशा का प्रदर्शन दर्शनीय था। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय व प्रधानाचार्या उषा अस्थाना के साथ साथ महेंद्र सिंह सैनी ने भी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस खेल को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खालापार थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर तहसील सदर से डीवीआर चोरी और आई.जी. पब्लिक स्कूल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, एक डीवीआर और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा और थाना खालापार के प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 03 नवंबर 2025 को, कृष्णापुरी निवासी हर्ष शर्मा ने थाना खालापार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्पलेंडर मोटरसाइकिल (नंबर यूपी 12 बीयू 2346) आई.जी. पब्लिक स्कूल के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना खालापार में मु0अ0सं0 197/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, 04 नवंबर 2025 को सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की तोड़कर डीवीआर चोरी करने की घटना सामने आई। इस मामले में मु0अ0सं0 198ध्25 धारा 331(4), 305, 62 बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं के सफल अनावरण के लिए विशेष टीमें गठित की थीं।
किसानों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
चरथावल। विकासखंड की न्याय पंचायत बिरालसी के ग्राम रोनी हरजीपुर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। किसानों ने गन्ना मिलों द्वारा पुराने भुगतान का निपटारा न करने की शिकायत की। कुछ किसानों ने यह भी बताया कि मिलों द्वारा गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी की जा रही है। किसानों का आरोप है कि गन्ने की अगेती प्रजाति की पर्चियां कम जारी की जा रही हैं, जिससे गेहूं की फसल समय पर नहीं बोई जा पा रही है। इसके अतिरिक्त, किसानों ने नहरों और रजवाहों में पानी न पहुंचने की समस्या भी उठाई। पानी की कमी के कारण किसानों के खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं। भाकियू नेता विकास शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
जानसठ। जनपद के मीरापुर थाना पुलिस ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। उप निरीक्षक ममता अत्री के नेतृत्व में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने मीरापुर के मुख्य बाजार में यह जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें डायल 112, 1076, 1098, और 1033 जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल थे, जिनका उपयोग किसी भी प्रकार की सहायता के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में सीधे संपर्क करने के लिए मीरापुर थाने का सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर भी नोट कराया गया। यह पहल छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई है।
भैरव अष्टमी महोत्सव का आयोजन
चरथावल। प्राचीन भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पांच दंपतियों ने यजमान पिंडी का दूध, घी, दही, शहद और गंगाजल से मंगल अभिषेक किया। विधिवत पूजा-अर्चना के दौरान पिंडी को फूलों से भव्य ढंग से सजाया गया था। पंडित सुभाष चंद शर्मा ने पूजन और महाआरती संपन्न कराई। इस अभिषेक में मेरठ से अमित-पल्लवी, वरिष्ठ चिकित्सक विशाल कौशिक-मोनिका, ज्वालापुर हरिद्वार से राहुल-सपना, तथा कस्बे से अतुल-मेधा और अनुज गर्ग-रूबी गर्ग प्रमुख यजमान के रूप में शामिल हुए। महोत्सव में जिया लाल वर्मा, संदीप कुमार, अतुल वर्मा, रविंद्र कुमार, राधेश्याम, शेंकी गर्ग, तपेश्वर त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने दर्शन का लाभ उठाया।


