Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शीघ्र ही पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सुविधा

नवीन टेक्नोलॉजी के साथ नयी सेवाएॅ डाकघरों के माध्यम से लागू की जा रही हैं। उक्त विचार मुजफ्फरनगर डाक मण्डल के दौरे पर आए बरेली परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। मुजफ्फरनगर डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री वीर सिंह ने डाक निदेशक का स्वागत कर मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण शाखा डाकघरों में भी शीघ्र ही स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी ताकि इसके लिए लोगों को शहर की ओर न जाना पड़े। श्री यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर सिटी उपडाकघर में शीघ्र ही पोस्टआफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जाएगा ताकि मुजफ्फरनगर की जनता को पासपोर्ट बनवाने के लिए मेरठ या गाजियाबाद न जाना पड़े। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर मण्डल के सभी डाकघरों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से 31 दिसम्बर तक जोड़ा जाएगा। वर्तमान में मुजफ्फरनगर मण्डल में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाएॅ प्रधान डाकघर मुजफ्फरनगर व शामली मुख्य डाकघर सहित 10 डाकघरों में उपलब्ध है। लगभग 2700 खाते इसके माध्यम से खोले जा चुके हैं। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि दिसम्बर माह के अंत तक सभी डाकघरों में इसकी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे विभाग की सेवा और पहँॅुच में और भी इजाफा होगा।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि तमाम अग्रणी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया जा रहा है। इसीके तहत ष्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अब डाकिये भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। सुकन्या समृद्वि योजना के तहत मुजफ्फरनगर मण्डल में अब तक साढ़े उन्नीस हजार खाते खोले जा चुके हैं। साथ ही देश में मुख्यधारा से वंचित लोगों व उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी डाकघरों द्वारा सक्रिय भूमिका के निर्वहन का श्री यादव ने उल्लेख किया। इसके अतिरिक्त डाक निदेशक श्री यादव ने डाकघरों में आधार एनरोलमेंट की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। मुजफ्फरनगर मण्डल में प्रधान डाकघर सहित कुल 21 आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेंटर खोले गए हैं जिसके तहत अब तक लगभग 621 नए आधार बनाये जा चुके हैं तथा लगभग 1000 आधार का नवीनीकरण किया जा चुका है।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी सभी योजनाओं के तहत लाना है। प्रोजेक्ट के तहत गॉव में स्थित शाखा डाकघरों को भी हाईटेक करके वहॉ पर हैण्डहेल्ड डिवाइस दिए जा रहे हैं। इसके तहत शाखा डाकघरों को ऑनलाइन और डिजिटल बनाने के लिए सोलर चार्जिग उपकरणों से जोड़ने के साथ साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर,फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिए यन्त्र मुहैया कराए गए हैं ताकि ग्रामीण लोगों को इन सुविधाओं के लिये शहरों की तरफ न भागना पड़े और घर बैठे ही वे अपना भुगतान प्राप्त कर सकें। डाक विभाग का यह कदम भारत सरकार के ष्डिजिटल इण्डिया मिशन को भी पूरा करता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =