खबरें अब तक...

समाचार

हादसे मे कर्मचारी की मौतA 1 |B |
मंसूरपुर। पेपर मिल मे मशीन के पटटे की चपेट मे आ जाने से हादसे के तहत एक श्रमिक क ी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरा स्थित एक पेपर मिल मे दोपहर के समय हुए हादसे मे पेपर मिल की मशीन के पटटे मे आ जाने से गांव नरा निवासी मजदूर विकास सैनी पुत्र सतवीर सैनी नामक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले से ेेेेेेे फैक्ट्रीकर्मियो मे हडकम्प मच गया तथा उन्होने फैक्ट्री के अधिकारियो को इस हादसे से अवगत कराया। वहीं दूसरी और मामला संज्ञान मे आते ही फैक्ट्री स्वामी भी मौके पर पहुंच गया। हादसे मे मजदूर की मौेत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा इस घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मृतक के परिजनो ने पेपर मिल पहुंच कर मुआवजे की मांग कर हंगामे का प्रयास किया। लेकिन कुछ जिम्मेदारेे लोगो द्वारा समझाने-बुझाने पर मामला शान्त हो गया तथा फैक्ट्री स्वामी व मृतक के परिजनो के बीच आपसी सहमती बन गई। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौप दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

कम्पयूटर लैब का उद्घाटन1 1 1 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा 12 दिसम्बर 2018 को दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज, बिरालसी मुजफ्फरनगर में एक कम्पयूटर लैब व ई लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। कम्पयूटर लैब व ई लर्निंग सेंटर ग्लोबल ग्रांट  के तहत लगाई गयी। इसका उद्घाटन हमारे प्रिय अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो0 हरी गुप्ता जी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कम्पयूटर लैब के बारे में बताया कि कम्पयूटर लैब बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने क्लब द्वारा आज किये कार्यो की प्रशंसा की और स्कूल को आश्वासित किया कि रोटरी ऐसे ही अपने माध्यम से स्कूल के लिए ऐसे और भी काम करती रहेगी। चीफ असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने बताया कि रांटरी ने पहले ही स्कूल में काफी काम किया है और भविष्य में भी ऐसे ही समाजसेवी काम करती रहेंगी। रोटेरियन भुवनेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन स्कूल के लिए कोई भी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बच्चों से अपील की कि उनके यहां जो कम्पयूटर लैब लगायी गई है उससे बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बनाये। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के पूरे स्टाफ, अध्यापकों, स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल, अध्यक्ष श्री ठा़़. कुवरपाल सिंह, स्कूल प्रबंधक योगेन्द्र सिंह चौहान, सरंक्षक श्री ठा़़. शिवपाल सिंह व क्लब के सभी रोटेरियन साथी रोटेरियन प्रगति कुमार (कोषाध्यक्ष), रोटेरियन उमेश गोयल, रोटेरियन अरविंद गर्ग, रोटेरियन अंकुर गर्ग, आर सी मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा। स्कूल की तरफ से सभी आये हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। क्लब सचिव रोटेरियन राकेश राठी ने आये हुए सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त किया।

पालिका चेयरमैन ने एक वर्ष के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां- तीन राज्यों में हुई कांग्रेस की जीत पर जताई खुशी2 10 |
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरमैन के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने नगर में विकास कार्यो के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी है। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने बताया कि जनपद में दस हजार एलईडी लाईटों को नगर में जगह जगह लगवाया गया। जिसका बजट 8 करोड 10 लाख रूपये का अनुमान था लेकिन कम्पनी से सीधे खरीद करने पर यह लाईटे मात्र 2 करोड 34 लाख 81 हजार रूपये में मिली। इससे पालिका को 5 करोड 75 लाख 19 हजार की सीधी बचत हुई। नगरीय क्षेत्र में लगी 250 वाट सोडियम लाईटों ाके निकवालर उनके स्थान 45 वाट की सोडियम लाईट लगवायी गयी जिससे बिजली का बिल जो 77 लाख 20 हजार रूपये प्रति माह था वह घटकर मात्र 15 लाख 15 हजार रूपये प्रति माह हो गया। उन्होंने बताया कि नगर में लाईटे लगवाने से ऊर्जा की राष्ट्रीय बचत हुई है। उन्होंने कहा कि नगर में शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी सोडियम लाईटे लगवायी जायेगी। लाईटे आटोमैटिक रूप से जले इसके लिए पांच हजार सैंसर खरीदे गये है और शीघ्र ही पांच हजार और भी खरीदे जायेंगे। उन्होंने बताया कि नगर में 34 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये है तथा पूर्व में लगे 34 कैमरे भी फाइवर से कनेक्ट करा दिये गये है। नगर में निर्माण कार्यो के लिए 7 करोड रूपये की निविदाएं आमंत्रित की गयी है। इससे विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण, पं. महामना मालवीय की प्रतिमा का सौन्दर्यकरण, मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा का सौन्दर्यकरण, शिवचौक से हनुमान चौक तक लोहे केडिवाइडर शीघ्र ही लग जायेंगे। नगर में 200 हैण्डपम्प का रिबोर कार्य कराया गया है तथा 70 नये इंडियन मार्का हैण्डपम्प लगवाये जायेंगे। 3000 लीटर वाले क्षमता वाले चार वाटर टैंक क्रय किये गये है। उन्होंने बताया कि नगर में मछली तालाब के ठेके जो पहले अधिकतम 25 लाख रूपये में छोडे जाते थे इस बार वे 81 लाख रूपये में छोडे गये है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नगर को स्वच्छ रखा जाये इसके लिए जगह जगह पर गीले एवं सूखे कूडे के डस्टबीन रखे गये है। उन्होंने कहा कि एटूजेड प्लांट जो बंद पडा है उसे शीघ्र ही पालिका अपने अधिकार में लेगी और कूडा निस्तरण का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कूडे से शीघ्र ही विद्युत तथा जैविक खाद बनायी जायेगी। उन्होंने तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान में कांग्रेस की जोरदार वापसी पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे नगर में विकास कार्य सभी सभासदों , अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करेंगी। श्रीमती अंजू अग्रवाल ने सांसद एवं विधायक से यह भी अपील की कि वे नगर के विकास के लिए पालिका को िअधक से अधिक धन उपलब्ध कराये ताकि नगर का ओर अधिक विकास हो सके। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, लाला मूलचंद सर्राफ, मौ. तारिक कुरैशी, सतीश गर्ग, शिवनारायण अग्रवाल मुन्नू, अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हादसे में कई घायल
मीरापुर। दो कारों के बीच हुई भिडन्त में कार सवार कुछ लोग घायल हो गये जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मीरांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद बैंड के पास सेंट्रो कार व स्विफ्ट की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। बताया जाता है कि बहसूमा से सहारनपुर जा रही बारात की कार व एक अन्य कार के बीच हुई भिडन्त में कार सवार मोनी,अनुज,गौरव सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मामले की जानकारी मिलने पर तुंरत ही मौके पर पहुंची डायल १०० के दरोगा समय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रुप से घायल मोना देवी व काजल पत्नी ओमप्रकाश को मुजफ्फरनगर के लिए रैफर कर दिया गया।

जाम से नागरिक हुए हल्कान4 6 |
मुजफ्फरनगर। शादी समारोहों व बारातो आदि के कारण वाहनो की आवाजाही बढ जाने से पानीपत खटीमा मार्ग पर वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। आज कल चल रहे शादी के सीजन के कारण लगभग हर परिवार से कोई ना कोई व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी मे आयोजित शादी समारोह मे सम्मलित हो रहे है। जिस कारण बारात की बसों व शादी मे सम्मलित होने वाले अन्य वाहनो की आवाजाही के कारण आज पानीपत खटीमा मार्ग पर वाहनो की लम्बी कतार लग जाने से जाम की स्थिती बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया तथा जाम मे फंसे वाहनो को चलता किया।

 

 

चैन लूटेरे किये गिरफ्तार5 6 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तीन चैन लुटेरों को लूटी गयी चैन, मोटरसाईकिल, नकदी, तमंचे व कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। नई मंडी कोतवाली पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बतायाकि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों एवं चैन स्नेचिंग के समय प्राप्त सीसीटीवी फुअैज के आधार पर बदमाशें की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के हत नई मंडी कोतवाली पुलिसने मुखबिर खास की सूचना पर चैन स्नेचिंग के अभियुक्त ओरगंजेब पुत्र इस्तगार निवासी गहराबाग , शहजाद निवासी गहरा बाग व सागर वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी गांधी कालोनी सुभाषनगर को अलग अलग स्थानों से लूटी गयी तीन गले की चैन, एक मोटरसाईकिल, लूटे गये रूपयों से पांच हजार रूपये आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति, दो तमंचे व जिंदा कारतूस आदि केसाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मंडी कोतवाल हरसरन शर्मा, सब इंस्पैक्अर योगेंद्र कुमार, नरेश भाटी, सुखवीर सिंह, रामवीर सिंह, कां. तरूण पाल व राहुल शामिल रहे।

गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग डालने की अपील
बुढ़ाना। कस्बे के वार्ड नंबर १५ में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने की अपील की। गीले कूड़े से घर में ही कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत पहले स्थान पर आने वाले वार्ड को शासन की ओर से १० लाख रुपये की राशि दी जाएगी। घर के अंदर का कूड़ा सड़क और नाली में न डाले। नगर पंचायत की ई-रिकशाओं में गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डालें। स्वच्छ वातावरण समिति की बैठक में नगर पंचायत सदस्य राशिद मंसूरी, दिनेश त्यागी, सचिन गोयल, सचिन कोरी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

आबकारी टीम का छापा
जानसठ। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में हरियाणा मार्का की शराब की बिक्री होने पर कई गांवों में छापामारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने हरियाणा की शराब बरामद की। इस दौरान शराब माफिया फरार हो गए। क्षेत्र के गांव घटायन, राजपुर कलां, मनफोड़ा, तिलौरा, सोहजनी आदि गांव में अवैध रूप से हरियाणा की शराब बिक्री होने की सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर जेके कुलश्रेष्ठ व मीरापुर दलपत पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम भाटी ने टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने गांव राजपुर कलां में दो मकानों में छापा मारकर हरियाणा मार्का की शराब की कई पेटी बरामद की, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची व हरियाणा मार्का की शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गांव राजपुर कलां निवासी युवक के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रालोद कार्यकर्ता उत्साहित
मुजफ्फरनगर। राजस्थान-चुनाव में भरतपुर विधानसभा पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में मिली जीत के बाद उत्साहित राष्ट्रीय लोकदल मुज़फ्फरनगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में नगरपालिका स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यर्पण किया और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमति रमा नागर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, मास्टर राजपाल सिंह, हंसराज जावला, पराग चौधरी, शुभम बंसल, ऋषभ बालियान, सुधीर भारती, ओमकार बालियान, हर्ष राठी, विकास काकरान, अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ नेता शुभम बंसल, गुड्डू तिगरी, काजी शहीर, नसीम राणा, सौरभ शर्मा , अमृत सैनी, भोला उर्फ शंकर आदि उपस्थित रहे।

तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठिठुरन
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जनपद में भी दिखाई देने लगा है। पारा जमाव बिंदु की ओर बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म और ऊनी कपड़ों में इस्तेमाल करने लगे हैं। बाजार में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर जनपद पर भी पड़ रहा है। शाम ढलते ही ठंड बढ़ना शुरू हो जाती है। रात्रि में जहां पारा गिरता है, वहीं कोहरा भी छाया रहता है। दिन में मौसम साफ रहता है, लेकिन हल्की धूप निकलती है। पारा निरंतर लुढ़क रहा है, इससे ठंड बढ़ रही है। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटने लगे हैं। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द घूम रहा है। इसके और घटने की संभावना है। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। तापमान लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 तथा न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने से गर्म व ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। बाजारों में स्वेटर, जर्सी, जरकीन, मफलर, इनर व टोपी आदि की खरीद के लिए ग्राहकों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। ठंड बढ़ गई है, लेकिन नगर पालिका द्वारा शहर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गरीब, बेसहारा लोगों व यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बादलों की आवाजाही व जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

चुनाव नतीजों से कहीं खुशी तो कहीं गम
जानसठ। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। तीन बड़े राज्यों में बढ़त देख कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उनका कहना था कि आगामी 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेसी नेता अब्बास अली खां के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। बैठक में कृष्णअवतार शर्मा, शकील, आबिद अंजान, विनय शर्मा, प्रदीप राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शीर्ष नेताओं ने ोहदुत्व के लिए कुछ नहीं करने का खामियाजा पार्टी को भुगताना पड़ रहा है। भाजपा को राम मंदिर, जनसंख्या नियंत्रण बिल व धारा 370 जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं करने के कारण लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

सात अधिवक्ताओं की डीजीसी व एडीजीसी फौजदारी पद पर तैनाती
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने मुजफ्फरनगर में सात शासकीयध्सहायक शासकीय अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव जेपी सिंह द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गये आदेश में बताया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में रिक्त शासकीय अधिवक्ताओं के विभिन्न पदों पर 14-14 दिनों का आबंधन किया गया है।
रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से 14-14 दिनों के लिये जिन अधिवक्ताओं को शासकीय व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय पुत्र तिलकराम उपाध्याय सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के अलावा राजीव कुमार राठी पुत्र धर्मपाल सिंह राठी, विरेन्द्र नागर पुत्र महक सिंह, सुभाष सैनी पुत्र रामकिशन, पुष्पेन्द्र पाल सिंह पुत्र सुरेन्द्रपाल सिंह व श्रीमति रेणू शर्मा क्ध्व जयप्रकाश को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बनाया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =