News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 अवैध खनन बालू के तीन ट्रक सीजMuzaffarnagar News
तितावी। एसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में रात्रि में पानीपत खटीमा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।तितावी थाना प्रभारी पवन चैधरी की बडी करावाई।तीन डंपरों को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा। चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए पुलिस ने तीन डंपरों को सीज कर दिया।चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
आगे भी कार्रवाई पुलिस ने अवैध खनन और फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ यह अभियान जारी रखने की बात कही है।रात्रि में चैकिंग के दौरान तीन डंफर जो कि बालू से भरे थे,  चेक किया गया। सभी में ंिनसजल नंबर प्लेट लगी थी जिसमें बालू रेत भरा हुआ । तीनों डंपरों को सीज किया गया  खनन निरीक्षक एवं संभागीय परिवहन अधिकारी ने  तीनो ट्रको पर लगभग 02-02 लाख रूपये जुर्माना कर तीनों ट्रैकों को सीज किया गया  ।

 

 

दलित और पिछडा समाज अपने अधिकारों को पाने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार-रावण
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ, भाईचारा बनाओ रैली में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सासद चन्द्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत सत्ता पर कब्जा किया। अब दलित और पिछडा समाज अपने अधिकारों को पाने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। मुजफ्फरनगर की रैली के बाद अब पूरे देश में रैली की जायेगी तथा सडकों पर आकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया जायेगा।
मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कोज के मैदान में भारी भीड़ की मौजूदगी से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि हम संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसलिए आज संविधान दिवस पर इस रैली का आयेाजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा मनाये गये संविधान के बाद ही आज दलितों का जीवन पहले के मुकाबले कुछ सुधरा है। उन्होंने कहा कि अगर राजकाज में भागीदारी करनी है तो हमे एकजुट होकर संघर्ष करना पडेगा। यदि हम राजकाज में रहेंगे तो हमारा समाज आगे बढेगा वरना विपक्षी पार्टियां हमे कुचल देंगी। हम संविधान बचाने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है तथा किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगै। उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी को सर्वजन पार्टी बना दिया है। कांशीराम की विचारधारा पूरी तरह से खत्म कर दी गयी है। बसपा पार्टी केा अब दलितों से अधिक अपनी ंिचता है। भाजपा का कहना है कि अच्छे दिन आ गये है लेकिन हमारे समाज के लिए अच्छे दिन नहीं आये है हमारे समाज के अच्छे दिन तो तब आयेंगे जब प्रदेश में हमारा सीएम और केंद्र में हमारा पीएम बनेगा। इसलिए हम अपने अधिकारों की लडाई लड रहे है। आज भी हमे पूरी स्वतंत्रता नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में यदि कोई विरोध करता है तो उसके पीछे ईडी व सीबीआई लगा दी जाती है। हम भाजपा के विरोधी है लेकिन हम राष्ट्र विरोधी नहीं है। जो समर्थन करेगा वो राष्ट्रवादी कहलायेंगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी लड़ाई पूंछ की नहंीं मूंछ की है। क्योंकि पूंछ हमेशा पीछे होती है और मूंछ हमेशा आगे होती है। उन्होंने कहा कि जुल्म करना बुरा है लेकिन जुल्म सहना उससे भी बुरा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी समरकार आती है तो हम शिक्षा, चिकित्सा, और रोजगार पर पूरा ध्यान देंगे।  उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल 2018 को वर्तमान सरकार ने आजाद समाज पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं का आंदोलन कुचलने के लिए उन पर झूठे मुकदमे लगा दिये। आज 69 हजार अभ्यर्थी बेरोजगार घूम रहे है। जिनमें से भारी संख्या में ओबीसी और दलित समाज के अभ्यर्थी है। अपनी सरकार आने पर हम जहां उन्हे नौकरी देंगे वहीं, हमारा प्रयास रहेगा कि निजी उद्योगों में भी हमारा आरक्षण तय किया जाये। प्राईवेट सैक्टरों में हम 18 प्रतिशत दलितों के लिए आरक्षण रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार वोट चोरी के पीछे लगी हुई है। बिहार में लाखों वोट चोरी की गयी हम ऐसा नहीं होंने देंगे। चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ता वोट बचाने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने ईवीएम का विरोध करते हुए कहा कि इसे लेकर पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आयेगी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकेार्ट बैंच की स्थापना करायी जायेगी। प्रमुख मांग यही रहेगी कि ईवीएम हटाओ और बैलेट से चुनाव कराओ। 1 जनवरी के बाद देश में पार्टी जगह जगह रैली आयोजित करेगी तथा लोगों को जागरूक करेगी। सहारनपुर मंडल प्रभारी स. जोगेंद्र सिंह बाकुरा ने  कहा कि आज की रैली संविधान दिवस पर रखी गयी है संविधान समझने की चीज है। हम संविधान को समझेंगे तभी हम सब अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकेंगे। श्री बांकुरा ने कहा कि आज की रैली को देखकर साबित हो गया है कि आने वाले समय में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज होंगे। रैली में प्रदेश अध्यक्ष सनील चित्तौड पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक नवाजिश आलम का पटका पहनाकर स्वागत हुआ। रैली में आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा, भीम आर्मी अध्यक्ष रजत निठारिया, बिजनौर के पूर्व विधायक मो. गाजी के अलावा भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान चन्द्रशेखर रावण को जाट समाज की तरफ से हल एवं टैªक्टर ट्राली भेंट की गयी।

 

 भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाकियूकार्यकर्ताओं ने किसानों से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर कचहरी मे एकत्रित हो ज्ञापन सौंपा।
  दोपहर के वक्त कचहरी परिसर में एकत्रित भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानो की समस्याओं खाद, बीज, सिंचाई, जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने, राजवाहे की सफाई आदि समस्याओं के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन राठी सहित कई पदाधिकारी व भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को संसद में उठाएंगेः चंदन चौहानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले 50 वर्षों से हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता लगातार आन्दोलन करते आ रहे हैं। शहर के सभी अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को लेकर स्थानीय सांसद महोदय श्री चन्दन सिंह चैहान जी को कचहरी परिसर स्थित बाबू श्याम सिंह द्वारा पर ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बाबू श्याम सिंह द्वार पर एकत्र होकर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हाईकोर्ट बैंच की मांग करते आ रहे हैं, जबकि अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट न होने के कारण अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने कहा कि हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति (पश्चिमी उ०प्र०) जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों एवम् तहसील बार एसोसिएशन का नेतृत्व करती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता को सस्ता, सुलभ एवम् त्वरित न्याय दिलाने हेतु पश्चिमी उ०प्र० की विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण लगभग 50 वर्षों से अधिक समय से आन्दोलनरत है, जिसके अनुपालन में समय-समय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा जेल भरो आन्दोलन, पश्चिमी उ०प्र० बन्द, पैदल मार्च, जिले के मुख्य चैराहे पर जनसभा का आयोजन, कैण्डल मार्च, राजनेताओं का घेराव जैसे उग्र आन्दोलन किये जाते रहे हैं। उक्त आन्दोलन में विभिन्न राजनैतिक, गैर-राजनैतिक, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन एवम् आम जनता आन्दोलनरत रही हैं, जिसमें आपने भी समय-समय पर महत्वपूर्ण सहयोग/योगदान दिया है तथा आपने संसद सहित हर मंच पर उक्त न्यायोचित मांग को पुरजोर तरीके से रखा है, जिसके लिये डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित अधिवक्तगण आपके कृतज्ञ है तथा आशा है कि भविष्य में भी आपके द्वारा उक्त मांग हेतु इसी प्रकार का सहयोग व समर्थन मिलता रहेगा।
महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने स्थानीय सांसद माननीय श्री चंदन चौहान से यह अनुरोध किया कि आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता की उक्त न्यायोचित मांग को आगामी शीतकालीन संसद सत्र के दौरान हाथों में पट्टी/स्लोगन लेकर/सवाल पूछकर पुरजोर तरीके से उठाने का कष्ट करें, ताकि पश्चिमी उ०प्र० में शीघ्र अतिशीघ्र हाईकोर्ट बैंच की स्थापना हो सके और आम जनता को सस्ता, सुलभ एवम् त्वरित न्याय प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर माननीय सांसद  चंदन चौहान ने अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पुरजोर तरीके से अधिवक्ताओं की मांग को उठाएंगे। उन्हांने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच मंडलों के सभी 22 जिलों के सांसदों से वार्ता कर संसद में इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता स्व. श्री संजय चैहान जी द्वारा पूर्व में संसद में उठाई गई अधिवक्ताओं की हाईकोर्ट बैंच की मांग को वह और अधिक ताकत से उठाएंगे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव श्री जितेन्द्र कुमार, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव श्री राज सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता नेत्रपाल सिंह, चन्द्रमणि शर्मा, प्रदीप मलिक, प्रवीण गुड्डू, नगेन्द्र, विरेन्द्र कुमार बालियान, राकेश मौर्य श्री मोहतसिब सन्नी, अमित कुमार, ताहिर राव, श्री राशिद चैधरी, श्री गौरव चैधरी, आदर्श सिंह, शिवम बालियान, नाहिदा परवीन, कमरूना गौर आदि सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

यातायात माह के दृष्टिगत चलाया अभियान
भोपा। यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा में चलाया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। यातायात माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा देर रात्रि को कस्बा भोपा में स्वयं उपस्थित रहकर सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य बाजार, बस-स्टैंड, चैराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से कड़ी चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग व स्टंट ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तेज गति, मोबाइल का उपयोग एवं लापरवाह ड्राइविंग करने वाले, मानक विहीन/त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण व प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।

 

शव पेड से लटका मिलाSuicide
खतौली। सद्दीक नगर स्थित आम के बाग में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ष्क्म्टष् टैटू अंकित है, जिसे पहचान की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह पेड़ पर शव लटका देख क्षेत्र में दहशत फैल गई। वार्ड चार के सभासद सुधीर धामा और सफाई नायक रवि कुमार सहित कई स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त के प्रयासों में सहयोग किया। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और युवक की पहचान तथा उसकी मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

 

कार पेड से टकराईः दो की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना छपार क्षेत्र के बसेड़ा-बरला रोड पर हरिद्वार से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और इंजन बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बसेड़ा से बरला की ओर तेज गति से जा रही थी। अंधेरा, कोहरा और सड़क पर कुछ दूरी पर बने गड्ढे होने के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे पेड़ से जा टकराई।
इस सम्बंध में सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात को थाना छपार क्षेत्रान्तर्गत बरला बसेड़ा रोड पर एक कार बसेड़ा से बरला की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उक्त वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से वंश कश्यप पुत्र खड़क सिंह तथा राहुल कश्यप पुत्र रमेश निवासीगण दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कार चालक गौरव कश्यप पुत्र देवदास निवासी रामनगर कॉलोनी हरिद्वार को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहाँ पर उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल वंश एवं राहुल कश्यप की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था। देर रात ही हरिद्वार से युवकों के परिजन थाने पहुंच गये थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। इस हादसे के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक देर रात स्विफ्ट डिजायर कार से हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे।

 

“हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम के तहत हुआ वाचन आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम के तहत जिला पंचायत सभागार में सामूहिक प्रस्तावना का वाचन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया।  जिलाधिकारी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और यह नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक , तथा समस्तअधिकारियों कर्मचारीयों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर  किया नमन कार्यक्रम में सभी अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य स्टाफ  उपस्थित रहे।

 

दो ट्रकों की टक्कर, चालक घायलMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। देर रात बड़ौत रोड स्थित चौधरी चरण सिंह तिराहे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल ट्रक चालक की पहचान निरपुड़ा निवासी नरेश सैनी पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। नरेश सैनी ने बताया कि वह भिवाड़ी राजस्थान से ट्रक लेकर आ रहा था ट्रक में ब्रेक शु का माल था जिसे मुझे हरिद्वार पहुंचना था जैसे मे चैचौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचा, मुजफ्फरनगर की तरफ से सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद नरेश केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और बुढ़ाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह आमने-सामने की टक्कर हुई।

 

 मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गोल्डन पीकॉक फाउंडेशन,द्वारा डपदपेजतल व िब्नसजनतमए ळवअमतदउमदज व िप्दकपं ं के सहयोग से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “संविधान, मेरा स्वाभिमान” का भव्य शुभारंभ आज सनातन धर्म कॉलेज सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, मंत्री राज्य (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्वलित करके किया।उद्घाटन के बाद साक्षी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौंदर्य का संचार किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने योग पर आधारित सामूहिक योग-आसन प्रस्तुति देकर संविधान की प्रस्तावना स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्वकृको प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।गोल्डन पीकॉक फाउंडेशन के अध्यक्ष वसीम अहमद ने संस्था की गतिविधियों और सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान का अध्ययन और उसका व्यवहारिक ज्ञान युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मिनिस्ट्री आॅफ कल्चर का आभार व्यक्त किया।डॉ. ओमदत्त ने कहा कि “संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है।”उन्होंने संविधान के ऐतिहासिक विकास,निर्माण प्रक्रिया और विधिक स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की।डॉ. अमित कुमार ने संविधान को“सामाजिक न्याय का मार्गदर्शक दस्तावेज़” बताते हुए युवाओं से संविधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की।डॉ. कुलदीप सिंह ने मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों पर सरल भाषा में चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही जरूरी है।दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से आए डॉ. रवि महेंद्र ने संघीय ढांचे एवं शासन व्यवस्था पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान एकता और विविधता का अद्वितीय संगम है।डॉ. रूही जावेद ने संविधान और भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध पर प्रकाश डालते हुए नीति-निर्देशक तत्वों के महत्व और महिला सशक्तिकरण की संवैधानिक व्यवस्था पर विचार रखे।डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने युवा शक्ति, शिक्षा और खेल को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं को अनुशासन,परिश्रम और टीमवर्क अपनाने की प्रेरणा दी।गोल्डन पीकॉक फाउंडेशन की शाज़िया ने न्यायपालिका की भूमिका,संवैधानिक व्याख्या और नागरिकों के कानूनी अधिकारों पर विस्तृत एवं सरल व्याख्यान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा “हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।गोल्डन पीकॉक फाउंडेशन द्वारा इस विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करना अत्यंत सराहनीय पहल है।”उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अंत में फाउंडेशन द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने की दिलाई शपथ। संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता व संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। विदित हो कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन भारतीय संविधान पूर्ण रूप से तैयार होकर स्वीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों एवं सरकारी संस्थानों में संवैधानिक आदर्शों, कर्तव्यों व मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संविधान में निहित आदर्शों के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।

 

कीमती सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में अज्ञात चोरों ने आठ किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से कीमती उपकरण व विद्युत सामग्री चोरी कर ली। एक ही रात में कई ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों और किसानों में दहशत व आक्रोश फैला दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने सामूहिक रूप से रतनपुरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को अन्य किसानों के साथ मिलकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। किसान सत्यप्रकाश द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 24 नवंबर की रात्रि में गांव मंडावली खादर के जंगल में स्थित उनकी टयूबवैल के साथ ही गांव ही किसान मदन पुत्र रतनपाल, सुरेश पुत्र नकली, अनिल पूत्र अनूप, सुरेन्द्र पुत्र मदन पाल, संजीव पुत्र नत्थू सिंह और बिजेन्द्र पुत्र रतन की टयूबवैल की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने वहां से स्टार्टर, विद्युत केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात खेतों में स्थित ट्यूबवेलों के शेड तोड़कर वहां रखे मोटर, तांबे के तार, पंप के पाट्र्स और अन्य कृषि उपकरण उठा ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने शेड टूटे पाए और सामान गायब देखा तो हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है कि इन उपकरणों की कीमतलाखों रुपये तक होती है, जो उनकी खेती के लिए बेहद जरूरी हैं। पीड़ित किसानों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और रात में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है। उधर, रतनपुरी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास की जांच की जा रही है और चोरों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है।

 

देश सेवा का संकल्प दोहराया
तितावी। संविधान दिवस के अवसर पर तितावी थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तितावी पुलिस के समस्त स्टाफ ने संविधान की शपथ ली और देश सेवा का संकल्प दोहराया। पुलिसकर्मियों ने संविधान के नियमों का पालन करते हुए सच्चाई, निष्ठा और पूर्ण समर्पण भाव से देश की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फुगाना नीरज कुमार, थाना प्रभारी पवन कुमार और सीनियर सब इंस्पेक्टर अजय पाल यादव सहित तितावी पुलिस थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने पुलिस बल को जिम्मेदारी, अनुशासन और जनसेवा को सर्वाेपरि रखने का संदेश दिया।

 

जीएसटी विषय पर आईआईए की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा जीएसटी विषय पर एक महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन होटल स्वर्ण इन्न एंड सूइट्स, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य जीएसटी विभाग, मुजफ्फरनगर के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश दीक्षित, संयुक्त आयुक्त राजनाथ तिवारी, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त गौरी शंकर, तथा केन्द्रीय जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त सी. सुरेन्द्रन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, नेशनल सेक्रेट्री कुश पुरी, तथा डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि हाल ही में जीएसटी कानून और अनुपालन प्रणाली में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लागू हुए हैं, जिनका सीधा प्रभाव उद्यमियों पर पड़ रहा है। उन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल, स्क्रुटनी, नोटिस प्रबंधन, हालिया अधिसूचनाओं तथा दैनिक अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर विभाग से स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं सहयोग आवश्यक है। नेशनल सेक्रेट्री कुश पुरी ने कहा कि उद्योग तभी आगे बढ़ सकता है, जब नीति और व्यवहार के बीच बेहतर तालमेल हो। आईआईए सदैव उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंचों पर प्रभावी ढंग से रखने और समाधान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आईआईए के पीआरओ, अधिवक्ता तुषार गुप्ता ने बताया कि ळैज् 2.0 सुधारों से कर प्रणाली और अधिक सरल एवं पारदर्शी हुई है। उन्होंने इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के संदर्भ में बताया कि जहाँ इनपुट पर अधिक और आउटपुट पर कम टैक्स लगता है, उस स्थिति में सरकार द्वारा अतिरिक्त टैक्स का रिफंड उपलब्ध कराया जाता है। यह व्यवस्था विशेष रूप से डैडम् सेक्टर के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी है और म्ंेम व िक्वपदह ठनेपदमेे को सुदृढ़ बनाती है। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त सिद्धेश दीक्षित ने उद्यमियों के सुझाव व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता उद्योगों को सहयोगपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे अनुपालन सरल व सुगम हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि वास्तविक समस्याओं पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा तथा उचित समाधान समय पर उपलब्ध कराएगा। साथ ही उन्होंने उद्यमियों से रिटर्न समय पर दाखिल करने और दस्तावेज व्यवस्थित रखने की अपील की। आईआईए कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य नीरज केडिया तथा पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर ने सुझाव दिया कि विभाग और उद्योग के बीच नियमित संवाद से कई मुद्दों का त्वरित समाधान संभव है। कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि आईआईए हमेशा उद्योग और विभाग के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और भविष्य में इस संवाद को और अधिक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आईआईए कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से डिवीजीनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयलअशोक अग्रवाल, अश्वनी खंडेलवाल, नीरज केडिया, विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल, सुशील अग्रवाल, जगमोहन गोयल, युवा विंग कैप्टेन अनमोल अग्रवाल, स्पेशल सेक्रेटरी अमन गुप्ता, राज शाह, समर्थ जैन, नमन जैन, प्रेरक जैन, अरविंद मित्तल, प्रीतुल जैन, एफ.सी. मोगा, अनुराग अग्रवाल, तुषार गुप्ता (एडवोकेट), मोहित गर्ग, चंदन अग्रवाल, अनुज कुच्छल, सीए अतुल अग्रवाल, आर.के. सैनी, नईम चांद, फैसल राणा, प्राचीर अरोरा, अजय अरोरा, राकेश ढींगरा, सागर वत्स, सुनील चैधरी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, रजनीश सिंगल, अपूर्व अग्रवाल, शशांक महेश्वरी, रिदम गोयल, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार, राहुल गुप्ता, वैभव गुप्ता सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे।

 

सीएमओ ने सामूहिक प्रस्तावना का किया वाचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुज़फ्फरनगर में संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान दृ हमारा स्वाभिमान” थीम के तहत सामूहिक प्रस्तावना का वाचन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया और संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और यह नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। कार्यक्रम में सभी अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संविधान दिवस का यह आयोजन कर्मचारियों में जागरूकता, राष्ट्रीय भावना और दायित्वबोध को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

 

 सेकड़ो मतदाताओं का सहयोग किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में एस. आई. आर. फॉर्म भरने का कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के बीच एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए आज सपा नेता गौरव जैन के लोहिया बाजार कार्यालय पर उनकी पूरी टीम ने विशेष कैम्प कर नागरिकों का सहयोग करते हुए फार्म की तकनीकी बारीकियां समझायी व भरे गये फर्माे को जाँच कर क्षेत्रीय बीएलओ को भी निरीक्षण कराकर सैकड़ो लोगो के फार्म जमा कराने हेतू सहयोग किया ।अभियान के तहत क्षेत्र के मतदाताओं को 2003 की वोटर सूची के साथ ही नये मतदाताओं के एस.आई.आर. फार्म न आना,मृत लोगो के फार्म कैसे भरे,जिनकी वोट स्थानांतरित हो गयी व किसी के अलग अलग पतो पर दो एस. आई.आर. फार्म आ जाने आदि मुख्य समस्याएं क्षेत्र के लोगो में भृम पैदा कर रही हैं जिनके बारे में सभी को विस्तार  में समझाया गया व त्रुटि रहित फार्म भरे जाने में उनका सहयोग किया । सपा गौरव जैन की टीम लगातार फील्ड और कार्यालय दोनों स्तरों पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए लगातार उक्त अभियान में क्षेत्रवासियों का सम्पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।  गौरव जैन ने कैम्प आये क्षेत्रीय लोगो को अभियान में आ रही समस्याओं को देखते हुए कहा कि  चुनाव आयोग अभियान को आनन फानन में करा रहा है व इतनी जल्दबाजी अभियान के प्रति संशय पैदा करने वाली है साथ ही क्षेत्रीय बीएलओ को अत्यधिक कार्य करना पड़ रहा है जो कि उन पर दबाव बना रहा है अतः इस अभियान में अत्यधिक तेजी लाने हेतू कर्मचारियों पर दबाव बनाने की जगह अभियान का समय बढ़ाया जाये जिससे कार्यरत कर्मचारियों को भी दबाव न झेलना पड़े ।  कैम्प में मुख्य रूप से सपा नेता गौरव जैन,अकबर,आशीष जैन,अश्वनी जैन,दीपांशु,शुभम,दीपेश जैन,रशीद अहमद आदि लोगो ने सहयोगी के तौर पर कार्य किया ।

 

भक्ति के प्रकार से ही भगवत् प्राप्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  गीता जयन्ती महोत्सव तक प्रतिदिन किये जा रहे निशुल्क गीतापाठ की श्रृंखला मे भव्य गीता पाठ व भजन भाव  शाम 6रू00 से राजेश, ज्योति जी के सौजन्य उत्तरी सिविल लाइन्स प्राचीन श्री शिव मन्दिर मे आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुजनो ने भाग लिया । जिसमे सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन  के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना , ओम नमो भगवते वासुदेवाय  का जाप व गीता जी के बारहवें अध्याय (भक्तियोग) का पाठ भावपूर्वक कराया गया। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह द्वारा बारहवें अध्याय के महत्वपूर्ण सार को संक्षेप ने बताया कि भक्ति के चार प्रकार और चारों में से किसी एक के भी द्वारा भगवत प्राप्ति; इस अध्याय की अद्भुत  विशेषता है तथा  नियमित गीता पाठ के लाभ जैसे मानसिक शांति ,धर्म और कर्म का ज्ञान,भय और संदेह से मुक्ति,आध्यात्मिक उन्नति,पितृ दोष निवारण, विचार और भावना की शुद्धि , परिवार में सुख-शांति- समृद्धि,समस्याओं का हल एवं गीताजी का पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है और हमारे मन, शरीर, और आत्मा को शुद्ध करता है। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन कर ले गीता पाठ , अजय गर्ग  द्वारा ईश्वर कृपा का भाव, विमल प्रताप द्वारा हनुमान जी की स्तुति  व भजन गायक राजेश वर्मा राम विवाह एवं कृपा बिहारी जी के सुन्दर भजनभाव ने उपस्थित श्रोताओ  को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु जन झूम/नाच उठे । संजय अरोरा  द्वारा हनुमान चालीसापाठ के भाव से समस्त भक्तजन मन्त्रमुग्ध हो गये। पण्डित कृष्णानन्द, पंडित संजय मिश्रा,सुभाष गोयल , विपिन गुप्ता द्वारा हनुमानजी की आरती कराकर तथा बहन ज्योति द्वारा प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल आयोजन में रामबीर सिंह ,  अजय गर्ग, सुभाष गर्ग , विपिन गुप्ता , सुभाष गोयल , मीनाक्षी गर्ग, अंशु सिंह, ज्योति कश्यप ,  राधा रानी, अनुष्का, राधा, जाह्नवी,अल्का गोयल,संजय मिश्रा,राजकुमारी,मोहिनी गुप्ता, पूनम अरोरा , कृष्णानन्द जी, पूजा,स्नेहा,मूर्ति, रेखा, अनीता, सन्तोष, परिणीता, मधु शर्मा, रेशम गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, पिंकी राठी, मलिक, रुक्मणी गोयल , आशा , अनीता गुप्ता , राजेश वर्मा, मांगेराम वर्मा , संजय अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

 एसपी सिटी ने कराया पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता व संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। विदित हो कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन भारतीय संविधान पूर्ण रूप से तैयार होकर स्वीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक आदर्शों, कर्तव्यों व मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संविधान में निहित आदर्शों के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

क्विज कार्यक्रम का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुज़फ्फरनगर में आई.क्यू.ए.सी. सेल के अंतर्गत ब्रेनिओक्स क्लब द्वारा “करंट अफेयर्स 2025” विषय पर एक विशेष क्विज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आधुनिक समय में चल रहे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने, विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने और प्रतिस्पर्धात्मक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि करंट अफेयर्स आज के शैक्षणिक और व्यावसायिक वातावरण का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि देशदृदुनिया में हो रहे परिवर्तन, नीतियां, वैज्ञानिक उपलब्धियां, आर्थिक विकास और सामाजिक बदलावों की जानकारी प्रत्येक छात्र को अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि यही जानकारी भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करती है। कार्यक्रम में बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने गतिविधि के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रेनिओक्स क्लब हमेशा ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो छात्रों की बौद्धिक क्षमता और सीखने की दक्षता को बढ़ाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि करंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसे रोज़ाना पढ़ने और समझने की आदत बनाना आवश्यक है, ताकि छात्र बदलते परिवेश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस कार्यक्रम का संचालन और क्विज गतिविधि का संचालन गतिविधि समन्वयक मोहम्मद अंज़र द्वारा किया गया। उन्होंने करंट अफेयर्स दृ 2025 से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों जैसेकृभारत की नई नीतियां, बजट 2025 के प्रमुख बिंदु, तकनीकी उन्नति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल जगत, विज्ञान एवं अनुसंधान, सरकारी योजनाएं और सामाजिकदृआर्थिक विकास जैसे विषयों पर रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न तैयार किए। गतिविधि का उद्देश्य केवल परीक्षण करना नहीं, बल्कि छात्रों में शोध अभिमुखता, सीखने की प्रवृत्ति और तर्कशक्ति को बढ़ावा देना भी था। क्विज प्रतियोगिता में बीबीए विभाग के कई छात्रों ने उत्साह और समर्पण के साथ प्रतिभाग किया। छात्रों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और तीव्र प्रतिक्रिया क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। हर राउंड के साथ प्रतियोगिता और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होती चली गई। सभी प्रतिभागियों ने नई जानकारियां प्राप्त कर अपने ज्ञान का विस्तार किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह इस बात का प्रमाण था कि उन्हें ऐसे अकादमिक एवं करियरदृउन्मुख कार्यक्रम बेहद उपयोगी लगते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बीबीए विभाग के सभी सम्मानित फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें दीपक गर्ग, संजय शर्मा, प्राची, पूर्वी संगल, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, पवन बालियान  एवं लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल छात्रों के ज्ञान का विस्तार करती हैं बल्कि उन्हें टीम भावना, नेतृत्व, निर्णय क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार भी सिखाती हैं।
ब्रेनिओक्स क्लब की इस पहल की सभी ने सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। क्लब की ओर से बताया गया कि आगामी महीनों में भी विभिन्न अकादमिक, रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र न केवल पाठ्यक्रम संबंधी ज्ञान प्राप्त करेंगे बल्कि अपने व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण की दिशा में भी अग्रसर होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्र छात्राओं ने इस आयोजन को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। इस प्रकार “करंट अफेयर्स 2025” पर आधारित यह क्विज गतिविधि छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव साबित हुई, जिसने उनके ज्ञान, कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता को सशक्त बनाया। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज भविष्य में भी इसी प्रकार के सारगर्भित और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

 

हिंदू युवा वाहिनी का चला सदस्यता अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने अपने संगठन विस्तार अभियान को नई गति देते हुए कई ग्रामीण इलाकों में सदस्यता अभियान चलाया। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक अरुण गिरी जी महाराज तथा कैलसानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में क्षेत्र संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा और उनकी टीम ने 20 29 से पहले संगठन के 5 करोड़ सदस्य जोड़ने के लक्ष्य को लेकर जनसंपर्क एवं सदस्यता कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाया। अभियान के तहत मंगलवार को मुजफ्फरनगर के भाडूरा गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रहलाद पाहुजा की अगुवाई में ग्रामीणों को हिंदू युवा वाहिनी की विचारधारा, गतिविधियों और समाज सेवा से जुड़े उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार को देखते हुए रविंद्र सिंह राठौड़ को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान 20 नए कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। सभी नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता प्रमाणपत्र दिए गए। मंच से वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी का लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, युवा शक्ति को जागृत करना और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से सेवा एवं संगठन की भावना को मजबूत करना है। सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि बढ़ते सामाजिक और धार्मिक चुनौतियों के बीच युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य समाज सेवा, राष्ट्रहित और धर्म रक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे। इस दौरान सभी नए सदस्यों को सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। ग्रामीणों ने भी अभियान को लेकर उत्साह दिखाया और कई युवाओं ने आने वाले दिनों में संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में मुजफ्फरनगर के और भी गांवों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जा सके। इस सदस्यता अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पकड़ को और मजबूत किया है।

 

लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। बुजुर्ग ने धोखा देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई।   बुढाना मोड खंजापुर निवासी एक बुजुर्ग ने अपने परिजनों पर धोखा देकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 6 =