Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सेवा में ही सुख है-सुधीर गर्ग

शिक्षित व्यक्ति ही अपने राष्ट्र व समाज को गौरवान्वित करता हैः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक4 7 |
मुज़फ्फरनगर। शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही अपने राष्ट्र व समाज को गौरवान्वित करता है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉर्डन स्कुल में रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। आज स्कूल के छोटे छोटे बच्चो को सर्दी का मौसम देखते हुए जर्सी वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्यातिथि एसएसपी सुधीर कुमार व एसपी देहात आलोक शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। कार्यक्रम में एसएसपी व एसपी देहात, एसपी ट्रेफिक बीपी सिंह व महिला थाना इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा को बुके देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में एसपी देहात आलोक शर्मा ने नन्हे मुन्हे बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सभी मन लगाकर पढाई करे तथा अधिक से अधिक लंक लाकर व उच्च शिक्षा लाकर अपने जीवन को सफल बनाये। इस अवसर पर रो. क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी सुधीर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा में ही सुख है रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहते है जिसके लिए सभी साथी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में डा. एमल गर्ग, सुधीर गर्ग एडवोकेट, समाजसेवी निधीषराज गर्ग,देवराज पँवार आदि रोटरी क्लब व शहर के समाजसेवी मौजूद रहे कार्यक्रम में एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी ट्रेफिक बीबी चौरसिया,महिला थाना इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा, इंस्पेक्टर गिरीशचन्द्र शर्मा, आरआई पुलिसलाइन संजय सिंह व पुलिस मॉर्डन स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + twenty =