समाचार
जंगल में मिला शव
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निर्माणा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पडा मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई और मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिये भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने आज सवेरे निर्माणा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पडे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये, मृतक की पहचान मुर्दापट्टी चरथावल निवासी बसारत पुत्र शमषूदीन के रुप में हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
युवती के साथ की मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टेंड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब बस से उतरे एक युवक युवती को पीछे से आ रहे स्कूटी सवार की टक्कर लगने पर स्कूटी सवार ने युवक युवती के साथ मारपीट कर दी। आरोपी मार पीट कर मौके से फरार हो गये। सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सवेरे एक युवक व् युवती शामली बस स्टेंडपर बस से उतरे थे तभी पीछे से एक स्कूटी सवार की टक्कर उन्हें लग गई जिसके चलते युवक व् स्कूटी सवार में हुई कहा सुनी के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। आरोप है की स्कूटी सवार के साथ अन्य युवकों ने भी मौके पर युवक व युवती के साथ जबरदस्त मार पीट कर दी जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
किसी ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस के साथ ही यूपी 100 डायल को भी दे दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली अनिल कप्परवान दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी मोके से फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को जहां पीड़ितों ने कार्यवाही के लिए तहरीर दी है वहीं पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों से इस घटना के सम्बन्ध में पूछ ताछ करने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए है । पुलिस का कहना है की पीड़ित ने दी है मार पीट करने वाले आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है जो भी दोशी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
चाचा की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव साहवली में दिन निकलते ही गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। साहवली गांव में आपसी विववाद में भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने बताया की आरोपी हत्याभियुक्त विपिन शराबी व झगड़ालू है। बीती देर रात किसी बात पर विपिन को समझाने उसके चाचा 60 वर्शीय ओमपाल गया था। आज सवेरे विपिन ने अपने चाचा ओमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज पर जहां परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं ग्रामीण भी मोके पर जा पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने जहां पुलिस को सूचना दी वहीं मोके से भाग रहे ओमपाल के भतीजे विपिन को घेरा बन्दी करते हुए पकड़ लिया। उधर सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस भी आला अफसरों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ओमपाल को मृत घोशित कर दिया जिसे बाद में जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया । पुलिस ने आरोपी को मय असलाह कारतूस सहित हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
धूमधाम से मना क्रिसमस डे
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सुन्दरता प्रदान करने के लिए हैंण्ड मेड उपहारों से सजाया गया। वहीं क्रिसमस से जुड़ी चीजों को बच्चों ने तैयार कर उनकी बन्दरवार बनायी। नन्हे मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज बने तो छात्राएं एंजिल्स बनकर कार्यक्रम का हिस्सा बनी। गीत संगीत से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में क्रिसमस पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को गिफ्ट बांटने के लिए सेंटा क्लाज उनके बीच पहुंचा, तो सभी बच्चे हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण नजर आये। सेंटा ने बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों और टीचरों को टॉफिया और अन्य गिफ्ट बांटे। क्रिसमस डे सेलिब्रेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिप अबेकस की रीजनल हैड वेस्टर्न यूपी श्रीमती रीना अग्रवाल जी, विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डे जी, प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी, एकेडमिक कोर्डिनेटर श्री पराग शर्मा जी व कोर्डिनेटर कक्षा-९ व १० श्री मनोज भाटिया जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अटल जी के जीवन पर आधारित भाषण भी प्रस्तुत किया। इसके उपरांत हर्ष, उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम ने गति पकड़ी। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने च्डेक एण्ड हैल्सज् गीत पर सुन्दर डांस प्रस्तुत किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भावपूर्ण कविता का प्रस्तुतिकरण और स्वच्छता का संदेश देती प्रेरक कविता ने सभी की सराहना बटोरी। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने च्जिंगल बेल्सज् गीत पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। केजी कक्षाओं में अध्ययनरत नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने डांस के माध्यम से सभी को नये साल की शुभकामनाएं दी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत कर लोगों को अपने घरों और उसके आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। केजी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया तो वहीं कक्षा २ के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सुन्दर बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रीना अग्रवाल जी ने कहा कि हमें हर दिन संघर्ष औरर समर्पण की सीख देकर लक्ष्य पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला सिद्ध होता है। अगले कुछ दिनों में नया साल दस्तक दे रहा हैं, हम बीते साल में अपने द्वारा किये गये बेहतर कार्यों को याद रखने के साथ ही विफलताओं पर भी ध्यान दें, क्योंकि हर विफलता बुरी नहीं होती, यहीं से हमें आगे बढने और कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सेंटा क्लाज का क्रिसमस पर सभी को इंतजार रहता है, सेंटा एक उम्मीद है, हमारे जीवन में कुछ बेहतर पाने के लिए हम सेंटा का इंतजार करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते कहा कि क्रिसमस सेलिब्रेशन के इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने मेहनत से प्रेरक बनाने का काम किया। बच्चों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से परिचित कराने के साथ ही स्वच्छता के प्रति सभी को जागरुक किया गया, ये प्रयास सराहनाय है। स्कूल डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डे जी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने अच्छे बुरे कार्यों से सीख लेकर नये साल में नये लक्ष्य और नयी उम्मीदों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्रिसमस के साथ ही नया साल आ रहा है, ऐसे में चारों ओर उत्साह और उल्लास का वातावरण है। ऐसे में हम अपने बच्चों को संस्कार देने का काम करें। अभिभावक बच्चों के सामने सकारात्मक आचरण रखें और जो वो बच्चों से अपेक्षा करते हैं, उनके सामने उनका व्यवहार भी वैसा ही हो तो हम बच्चों को बेहतर जीवन देने में सफल हो सकते हैं। प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती कविता रावल जी ने कार्यक्रम में आये सभी अभिभावकों व अतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सुन्दर एंकरिंग कक्षा पांच के छात्र कृष्णा और छात्रा विदुषी ने की। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। नागरिक सुरक्षा परिषद की एक बैठक श्रीराम कालेज के हॉल में वरिष्ठ पत्रकार उत्तमचंद शर्मा की अध्यक्षता हुई। संचालन राजेंद्र काटी ने किया। बैठक में पिछली माह की मीटिंग पर चर्चा हुई। इसके बाद गत माह 90 वर्ष व उससे ऊपर की आयु वाले वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह पर चर्चा हुई। सम्मान समारोह को सफल बनाने पर अध्यक्ष व सचिव ने सभी का धन्यवाद दिया। बैठक में तय किया गया कि जितने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया है उनका नागरिक सुरक्षा कार्ड बनाकर दे जिससे वह व्यक्ति किसी भी डाक्टर के क्लीनिक पर जाये ताये डाक्टर सबसे पहले उक्त वरिष्ठ नागरिक को देखे ताकि उसे लाईन में न बैठना पडे। डा. महेंद्र कुमार बंसल वरिष्ठ चिकित्सक को इस कार्य को टीम बनाकर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गयी ताकि शहर के जितने भी डाक्टर व क्लीनिक है वे इस कार्ड को देखकर वरिष्ठों को शीघ्र देखे। अध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह को सफल बनाने पर भीमसैन कंसल, सतीश गोयल टिहरी स्टील, डा. एमके बंसल, अभिनव, सुशील, विकास गोयल, गौहर सिद्दीकी, मौ. जिशान व विश्वजीत का धन्यवाद दिया गया। मीटिंग में उत्तमचंद शर्मा, रेवतीनंदन सिंघल, एससी कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र काटी, सतीश गोयल टिहरी, राजकुमार नरूला, गौहर सिद्दीकी, अशोक अग्रवाल, विकास गोयल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सत्यप्रकाश मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अमित गर्ग, विश्वदीप उर्फ बिट्टू, राकेश ढींगरा आदि मौजूद रहे।
सपा ने जोगेन्द्र पाल सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीस अध्यक्ष राकेश पाल ने कासमपुर पठेडी निवासी जोगेन्द्र पाल सिंह गुर्जर को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया हैं। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने अन्य पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर पत्रकारों के बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि साढे चार वर्ष के भाजपा शासन में किसान बेहद परेशान रहा हैं। हालात इतने खराब हैं कि थाने चौकियों में भाजपा के नेताओं की भी कोई वकत नहीं हैं।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने जनपद में सडको की खराब हालत, बिजली और कूडें की समस्या, नगरपालिका के बिगडते खेल आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव जोगेन्द्र पाल सिंह गुर्जर ने पत्रकारो से कहा कि वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देंगे। पत्रकार वार्ता में चन्दन चौहान, निधीश राज गर्ग, वेद प्रकाश (प्रबन्धक), विनय पाल, वसी अंसारी, डा0 नूर हसन, सत्यवीर प्रजापति, राहुल वर्मा, दर्शन आदि उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राफेल सौदे व स्थानीय जनसमस्याओ के सम्बन्ध मे कांग्रेसियो ने कचहरी मे प्रदशर्न कर ज्ञापन सौपा। जिला कांग्रेस कमैटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसियो ने पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र मलिक के संयोजन मे राफेल प्रकरण व किसानो तथा आम जन से जुडी समस्याओ के निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराते हुए बताया कि राफैल का जो सौदा भारत सरकार द्वारा किया गया है और जिस प्रकार एक विशेष कम्पनी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, उससे इस सौदे मे एक बडा घोटाला होना जाहिर हो रहा हैं जिसकी आवाज कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नही पड रहा है। सरकार की गतिविधियां संदेह को और गहराती है। तथ्यो को तोड मरोड कर तथा कुछ अहम पहलूओ को छिपाकर सरकार द्वारा रखा गया है। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेताओ ने गन्ना किसानो की समस्याओ के सम्बन्ध मे अवगत कराया कराते हुए आरोप लगाया कि गन्ना मिल किसानो को गन्ने की कीमत का भुगतान नही कर रहे है। गन्ना मिल अपेक्षित गन्ने की आपूर्ति प्राप्त नह कर रहे हैं। जिससे किसानो का गन्ना खेतो मे खडा हुआ है और आगामी गेहूं की फसल नही बोई जा रही है। गेहूं की पफसल न बोये जाने से किसानो व राष्ट्र को भारी हानि हो रही है। आवारा पशु किसानो की खेती को लगातार नष्ट कर रहे हैं। सिजसे किसान बुरी तरह से आहत व पीडित है। मुजफ्फरनगर की सभी सडके खासतौर से मुजफ्फरनगर शामली रोड बुंरी तरह से गढडो मे तब्दील हो चुंकी है। जिससे आए दिन सडक हादसे हो रहे हैं। और लोग मर रहे हैं। बिजली की बढी हुई दरो से भी मुजफ्फरनगर स्थित ए.टू.जैड प्लान्ट बन्द होने से नगर मे जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे संक्रमण रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ए.टू.जैड सफाइ कमचारियो का भुगतान कार्फी समय से नही हो पाया है। जिस कारण उन्हे अपना परिवार चलाने मे काफी परेशानी हो रही है। अतः जनसमस्याओ का यथाशीघ्र निस्तारण होना चाहिए। नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार को ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, वरिष्ठ नेता प.उमादत्त शर्मा, गुपफरान काजमी, मुकुन,शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग,जगदीश अरोरा,उमेश कौशिक, काजी मस्कूर,सतीश शर्मा, सलीम अहमद,दिलशाद मुन्ना,मौ.बिलाल,नवनीत कुमार,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमति विनोद रानी चौहान,नीरज कुमार,मुर्सलीम अन्सारी आदि दर्जनो कांग्रेसजन मौजूद रहे।
व्यवसायिक काम्पलैक्स का भेजा प्रस्ताव
मुजफ्फरनगर। .अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बन्द अथवा घाटे में चल रहे सिनेमा को तोडकर उसके स्थान पर अन्य कोई व्यवसायिक गतिविधि अथवा अन्य कोई उपयोग करना चाहता है तो उसके सम्बन्ध में यदि कोई व्यवस्था विद्यमान है तो उसका प्रचार प्रसार कराया जाये। उन्होने बताया कि कमिश्नर, वाणिज्य कर उ0प्र0 द्वारा अपने पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि इस सम्बन्ध में आवास विभाग का शासनादेष दिनांक 28 अगस्त 1999 सुसंगत है, जिसमें व्यवस्था है कि पुराने सिनेमा भवन को तोडकर उसके स्थान पर व्यवसायिक काम्प्लैक्स अथवा किसी अन्य निर्माण का प्रस्ताव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, उत्तर प्रदेष के माध्यम से शासन को संदर्भित किया जायेगा और शासन द्वारा विचारोंपरान्त अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि शासन की अनुमति के पष्चात ही निर्माण मानचित्र सक्षम स्तर से स्वीकृत किया जायेगा।
कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। आगरा में दलित छात्रा संजलि को दिनदहाड़े दुस्साहसी घटना में तेल छिड़ककर जलाने की घटना से नागरिकों में रोष बना हुआ है। संजलि को इंसाफ की मांग जोर पकड़ रही है, गत रात्रि नगर के मौहल्लो मलहुपुरा से लोगों ने सपा नेता साजिद हसन युवा नेता राशिद मलिक’ मलहुपुरा के नेतृत्व में कैंडल मार्च सरवट गेट से मदनी चौक तक निकालकर दलित छात्रा की हत्या करने वालों को फांसी देने पीड़ित परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।’इस दौरान डॉक्टर नौशाद सिद्दीकी, शुजात राणा, नसीम अख्तर, जावेद त्यागी, साजिद सुल्तान, शफीक मलिक, मुदस्सीर त्यागी, वाहिद त्यागी, मोहम्मद नईम, रहबर अली, सुल्तान मिर्जा, शारीक कुरेशी, हाफिज खलील, आरिफ ,आलम शाहनवाज कांधलवी, शहजाद, आमिर अली, आमिर सुल्तान, अब्दुल वाजिद, मोहम्मद इकराम, मसरूर कुरेशी, साहिल खान, शहजाद, बाबर हसन, कामिल, शाहनवाज़ सिद्दीकी, पप्पन खान, मोहम्मद वसीम, शाहनूर अली, नसीब अली, रिजवान नईम समर, आदि मौजूद रहें।’
जनवरी में शुरू होगा जन संशोधन संयंत्र का निर्माण
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं जापानी कंपनी ताईसेई सॉयल सिस्टम के संयुक्त सौजन्य से कॉलेज में प्रस्तावित जल संशोधन संयंत्र के निर्माण का कार्य जनवरी माह से शुरू हो जाएगा। जापानी कंपनी ने महाविद्यालय में लगभग सवा करोड़ की निर्माण सामग्री भेज दी है। जापान से आए तीन प्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का सर्वे कर अंतिम रूप दिया।
लगभग एक वर्ष से जापानी कंपनी के प्रतिनिधि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज प्रबंधन से संपर्क बनाए हैं। जल संशोधन संयंत्र लगाने को लेकर कई दौर की बातचीत एवं सेमिनार भी हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर के अलग-अलग क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद इस संयंत्र को स्थापित करने हेतु श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज परिसर का चयन किया गया है। जापानी कंपनी के डायरेक्टर यासुहिरो मेटसूमोटो, प्रबंधक केनीची युचिडा एवं सीनियर मैनेजर टेक्नालॉजी हिमांशु मिश्रा कालेज पहुंचे। वह लगभग सवा करोड़ की निर्माण सामग्री भी लिवाकर लाए हैं। निर्माण कार्य जनवरी से शुरू हो जाएगा। जल संशोधन संयंत्र का निर्माण जिले के लिए एक उपलब्धि है। इस अवसर पर डॉ आदित्य गौतम, डॉ अभिषेक बागला, डॉ पूनम शर्मा, देवेंद्र चौधरी, डॉ शाहनवाज हुसैन, रुचि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाडियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एसपी देहात आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि युवा खेलों में कैरियर बनाएं।
मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में खेल उत्सव का शुभारंभ एसपी देहात आलोक कुमार शर्मा ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। खिलाड़ियों को अनुशासन और एकता की शपथ दिलाई। शर्मा ने कहा कि एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी पदक जीतकर विश्व स्तर पर चमक रहे हैं। विद्यार्थी खेलों को कैरियर बनाएं। स्वस्थ शरीर, अनुशासन और आगे बढ़ने की ऊर्जा खेलकूद से मिलती है। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिरामिड बनाकर सभी का मन मोहा। योगा और ड्रिल नृत्य ने वाहवाही पाई। पहले दिन खेल प्रतियोगिता में टेडीवियर, साइकिल रेस, वॉक ऑन शेप खेली गई। केजी के स्टूडेंट ने लेमन स्पून, एवाइड द जंक फूड आदि में भाग लिया। यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने रॉल ऑन मेट, एवाइड द प्लास्टिक बैग, केटरपिलर, एलीफेंट एंड शुगर केन, बनाना मिल्क आदि दौड़ में भागीदारी की। कैमल फुट, कंगारू रेस, कीपिंग द सिटी क्लीन, बाधा दौड़, लंबीकूद में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को एसपी देहात ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य धारा रतन ने अतिथियों का आभार जताया। संस्था प्रबंधक विश्व रतन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में पीटीआई मनोज राठी, कुलदीप, आस्था, रेणु गोयल, रिया, सोनम, संध्या सुमन, कनिका आदि का सहयोग रहा।
गीत-संगीत से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश
मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता के नववर्ष उत्सव में बाल कलाकारों ने राग भैरवी और राग विहाग की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़े गीतों से देशभक्ति का संदेश दिया। पंचैडा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में संगीता सरिता नववर्ष २०१९ आगमन उत्सव में छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय गायन में समा बांधा। बाल कलाकार पलविंदर सिंह ने राग भैरवी, समक्ष सिंघल ने राग विहाग, देवांश मलिक ने राग यमन, प्रणव दीक्षित राग वैभव गाया। तबले पर निलेश मिश्रा और नचिकेता शर्मा ने संगत दी। विशेष मिश्रा ने हारमोनियम पर लहरा बजाकर मन मोहा। महिला वर्ग में निधि रानी, वैष्णवी शर्मा, भूमि त्यागी, विमला त्यागी, प्रियंका गर्ग, पूनम, अंकिता जैन, अंतिम बालियान, सुमन, प्रिया गोस्वामी ने एकल गीत में अपने सुरों का जादू बिखेरा। युगल गायन में निधि रानी और आजाद सिंह तथा अंतिम बालियान और अनूप शर्मा ने श्रेष्ठता पाई। पुरुष वर्ग में आदि गोयल ने है अपना दिल तो आवारा की शानदार प्रस्तुति दी। अनुज गौतम, संदीप भारद्वाज, निखिल जैन, आनंद त्यागी, देवांश शर्मा, हर्ष कश्यप, सक्षम गोयल, पलास अग्रवाल, शिवराज त्यागी, देवांश मलिक, लोकेश शर्मा, राहुल, आजाद सिंह, सुशील, श्याम सिंह, अमित मित्तल, प्रदीप सैनी, अक्षय के गीत सराहे गए। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता एनके अरोरा, राकेश राठी, संदीप भारद्वाज और मुकेश लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संयोजक दिलीप कुमार मिश्रा ने मां शारदा की वंदना की। संगीता वाद्य यंत्रों का दायित्व अमित शर्मा, मनीष, इंद्रपाल सिंह, सन्नी ने संभाला। इस मौके पर विजय दीक्षित, श्रवण त्यागी, मंगेश त्यागी, अमित सिंघल, दिनेश गौतम आदि का सहयोग रहा।
जनता इंटर कॉलेज में जलाई थी शिक्षा की अलख
भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह ने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया था। पूर्व प्रधानमंत्री में जहां वर्ष १९६७ में कॉलेज में आकर प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था तो इसके बाद वर्ष १९८१ में कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी उन्होंने ही किया था।
किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज से बहुत नजदीकी रिश्ता रहा है। उन्होंने कॉलेज में दो बार आकर शिक्षा की अलख को जगाया था। पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी के आग्रह पर सबसे पहले उन्होंने ११ दिसंबर १९६७ को प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनता इंटर कॉलेज में आकर प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था। इस दौरान कॉलेज के खुले मंच से उन्होंने क्षेत्रवासियों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने व शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया था। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उनसे पार्टी के विषय में दो शब्द कहने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि अगर आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में सफल हो गए तो सभी पार्टियां आपको सलाम करेंगी। उन्होंने कॉलेज स्टॉफ से भी प्रयोगशाला में लगाए जाने वाले उपकरणों के लिए छात्र-छात्राओं से पैसा नहीं वसूले जाने का संकल्प लिवाया था। इसके बाद दूसरी बार पूर्व प्रधानमंत्री २३ मार्च १९८१ को कॉलेज में पधारे और यहां प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इसी वर्ष उनकी एक भव्य प्रतिमा कॉलेज प्रांगण में स्थापित की गई थी।
पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने किया अलाव स्थल व रैन बसेरों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सर्दी का प्रकोप अपने चरम पर नजर आया। हाड गलाने वाली सर्दी को देखते हुए एक ओर जहां नागरिक अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब बेसहारा लोगों की सुध लेने के लिये नगरपालिका की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल रात्रि में नगर भ्रमण पर निकली और उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों सहित रैनबसेरों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके नेतृत्व में अलाव भी जलवाये गये। इसमें मीनाक्षी चौक, फक्करशाह चौक, खालापार, शिवचौक, जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर जलते हुए नजर आये, वहीं इसके साथ ही उनके द्वारा रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 13 यात्री विश्राम करते हुए मिले। चेयरमैन द्वारा यात्रियों का हालचाल जाना गया। इस दौरान बताया गया कि उन्हें पानी की थोडी सी समस्या है, जिस पर चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह समस्या अतिशीघ्र दूर करा दी जायेगी। अपने भ्रमण के दौरान चेयरमैन द्वारा गुदडी बाजार की सडक का भी निरीक्षण किया गया।
