उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने शुरू की ऑटो एम्बुलेंस सेवा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने मरीजों के लिए लखनऊ में फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा (Free Auto Ambulance Service) शुरू की है। साथ ही उन्होंने एक हेल्पलाइन भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके जरूरतमंद फ़्री ऑटो एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

इस ऑटो एम्बुलेंस को संजय सिंह ने आज आम आदमी पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इसमें मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट से दी है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘लखनऊ में शुरू हुई मुफ़्त Auto Ambulance सेवा। Help Line No.9818430043 पर कॉल करके इस सेवा का लाभ उठाइये।’

आगे उन्होंने लिखा है, ‘लखनऊ के साथियों को इस सराहनीय प्रयास के लिये शुभकामनाएँ साथी रोहित श्रीवास्तव और मनीष वर्मा जी का विशेष आभार।’

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 12 =