Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हवन सामग्री

मुजफ्फरनगर। संघ कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस से खत्म करने के लिए कस्बे में रेहडे पर हवन सामग्री जलाकर धुमाया। साथ ही कार्यकर्ता ने घर घर जाकर हवन सामग्री बांटते हुए लोगों को काढ़े के पैकेट भी दिए।

कस्बे में बढते कोरोना के लक्षण के चलते संघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में हवन सामग्री जलाते हुए भ्रमण किया। संघ कार्यकर्ता पूरे कस्बे की गलियों में भ्रमण करते हुए हवन सामग्री का धुआं कराया।

उनके द्वारा कस्बे के घरों में जाकर हवन सामग्री के पैकेट व काढ़े के पैकेट बंटवाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रतिदिन लोग अपने घरों में हवन करे।

जिससे वातावरण शुद्ध होगा और कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने काढ़े का पैकेट देते हुए बताया कि सब लोग सुबह शाम इसका सेवन करे इससे कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होगा।

प्रदीप संगल सह खंड कारवाह, नवीन सैनी, नेत्रपाल, मनोज सैनी, गौरव जैन, अमित सैनी, समेत गांव देहात के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 17 =