News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बच्चों ने स्पॉट कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पद जीता
रोहाना। हिमालय पब्लिक स्कूल  के छात्रों को स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता के अंदर 14 में स्वर्ण पद जीता और कबड्डी अंदर 17 में सिल्वर पद जीतकर अपने स्कूल व रोहाना कस्बे व मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया ।यह प्रतियोगिता वाराणसी के देहरादून पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसे लगभग 13 -14 जिलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा लिया । स्कूल की प्रधानाचार्य  सोनिया बालियांन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा। हमें अपने स्कूल के छात्रों पर बहुत गर्व है।उनका हार्ड वर्क और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। स्कूल के कोच बसंत ने कहा है ।हमें अपने छात्रों पर बहुत अच्छा ने प्रदर्शन किया ।और हमें उन पर गर्व है। आगे भी इस तरह के खेलों में स्कूल के बच्चे भाग लेते रहेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व स्टाफ ने बच्चों को  शुभकामनाएं दी और उनका मनोबल बढ़ाया।

कैंप कार्यालय पर विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
जानसठ। रालोद विधायक मदन भैया  ने आज जानसठ गेस्ट हाउस व खतौली कैंप कार्यालय पर जनता-जनार्दन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। विधायक मदन भैया ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। उपस्थित लोगों ने भी अपनी बात रखने का अवसर पाया। खतौली ऑफिस, जानसठ निरीक्षण भवन, खतौली जमुना बिहार, गंगधाडी, अंतवाड़ा , अहमदगढ़, हाजीपुर व अन्य गांवों में ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके सुखदृदुख में शामिल हुए। खतौली में देवराज त्यागी (त्यागी ऑटो पाट्र्स) नावले वाले के सुपुत्र अर्जुन त्यागी की आकस्मिक मृत्यु पर एवं जैन नगर में कुलदीप जैन की पत्नी की मृत्यु पर व जमुना विहार में दिनेश जी की मृत्यु पर शोकाकुल परिवार के बीच पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज प्रातः जी.टी रोड खतौली सुनील कुमार गुप्ता वालों (गुप्ता पाइप ट्रेडर्स) की दुकान पर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग पर दुकान पर जाकर हाल चाल जाना।

 

लाखों का सामान आग से हुआ राखMuzaffarnagar News
पुरकाजी। कस्बे में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में खड़ी सात बाइकें और स्पेयर पाट्र्स जलकर राख हो गए। मुजफ्फरनगर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना पुराने हाईवे स्थित हलवाईयान मस्जिद के नीचे आशु सर्विस सेंटर में हुई। दुकान के मालिक मुहल्ला जाटान निवासी आशु फरीदी पुत्र अय्यूब फरीदी हैं। आग लगने की सूचना सुबह करीब 5 बजे मिली। आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने दुकान मालिक को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया। दुकान मालिक आशु फरीदी के अनुसार, आग से दुकान में रखी सात बाइकें, स्पेयर पाट्र्स और अन्य सामान जल गया है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 171 फोन उनके स्वामियों को लौटायेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्विलांस सैल द्वारा विगत 04 माह में जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए 171 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रूपये) को बिहार, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्रीमती रूपाली राय चैधरी एवं प्रभारी सर्विलांस सैल राजीव सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सैल पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से प्राप्त ज्तंबमंइपसपजल क्मजंपसे के आधार पर विगत 04 माह के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए मोबाइल फोनों को बिहार, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से कुल 171 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग घ्32 लाख) बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किये गये। आगामी नववर्ष के शुभ अवसर पर अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से आम जनमानस में अत्यधिक प्रसन्नता व्याप्त है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किये गये इस जनसेवात्मक प्रयास की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, है. का. कालूराम, मनीष त्यागी, राहुल सिरोही, विकास सिरोही, सुनील कुमार, का. नितिन कुमार सर्विलांस सैल शामिल रहे।

 

 रैन बसेरों का डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शीतलहरी के दृष्टिगत गत रात्रि में रेलवे स्टेशन, मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम गजेन्द्र कुमार व एसएस रेलवे ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उपस्थित राहगीरों/यात्रियों से वार्ता की गई तथा उन्हें रैन बसेरे, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
इस संबंध में रेलवे के स्टेशन मास्टर, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी से भी वार्ता की गई। स्थापित रैन बसेरे की सूचना देते हुए आवश्यक निर्देश दिए कि रैन बसेरे की सूचना रेलवे एनआउसमेंट सिस्टम के माध्यम से प्रसारित की जाए ताकि कोई व्यक्ति खुले में ना होने पाए। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन के उपरोक्त अधिकारीगणों से यह अपेक्षा की गई कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाता है तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए!

 

प्रभात फेरी प्रकाश उत्सव पर निकालीMuzaffarnagar News
खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु गुरु गोबिंद जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में निकाली जा रही…सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी का दूसरा दिन…गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड से शुरू होकर जानसठ रोड ब्रिज होते हुए गुरुद्वारा राम मूर्ति, बिद्दि बाड़ा में पहुंची…गुरुद्वारे में ज्ञानी सोहन सिंह जी द्वारा शब्द कीर्तन के पश्चात यहां पर सरदार महेंद्र सिंह परिवार की तरफ से चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात पोस्ट ऑफिस वाली गली में सरदार वीरेंद्र सिंह मान (बिल्लू) द्वारा अपने आवास पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गुरुद्वारा श्री माता राम मूर्ति में ज्ञानी सोहन सिंह द्वारा शब्द कीर्तन का पाठ किया गया।
 उसके बाद प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसर रोड खतौली पर पहुंची जहां पर प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड खतौली में ज्ञानी जनक सिंह द्वारा शब्द कीर्तन का पाठ किया गया। प्रभात फेरी के दौरान नगर पालिका परिषद, खतौली द्वारा सुन्दर व्यवस्था की जा रही है…
प्रभातफेरी में प्रभातफेरी में ज्ञानी जनक सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार वीरेन्द्र सिंह मान, सरदार जसवीर सिंह खजांची, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार मन्नू सिंह, गौरी शंकर गौरी, सरदार हरभजन सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सोहन सिंह, टीनू पन्नी वाले, ईश्वर सिंह, गौरव सलूजा, बॉबी सिंह, नितिन ग्रोवर व अन्य महिला-पुरुष साध संगत उपस्थित रहीं।

 

 प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चरथावल।  छतेला गांव स्थित जहूर पब्लिक स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड के गांव कुल्हेड़ी में आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोएब ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति भी जागरूक करती है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। इससे उन्हें भविष्य में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने में मदद मिलेगी।

 

मीनाक्षी स्वरूप ने परखी नाला निर्माण की गुणवत्ता
शहर के दो वार्डों में 62 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा नाला निर्माण, ठेकेदार को दी गुणवत्तापरक निर्माण की हिदायत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं मैदान में उतर आई हैं। सोमवार को उनके द्वारा वार्ड 15 एवं 21 में चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण की प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता की भी गहन समीक्षा की गई। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को सख्त हिदायत के साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर के वार्ड संख्या 15 एवं 21 में प्रगतिरत नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह नाला शाहबुदीनपुर रोड से एमए इंजीनियरिंग तक लगभग 900 मीटर लंबाई में बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित करना है। इस नाले के निर्माण से आसपास के कई मोहल्लों में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका द्वारा यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिस पर करीब 62 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। अब तक लगभग 500 मीटर नाला निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सरिया मानक के अनुरूप न पाए जाने तथा एक-दो स्थानों पर नाले में लीकेज की शिकायत सामने आई। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को मौके पर ही सख्त हिदायत दी और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप ही प्रयोग की जाए तथा लीकेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ठेकेदार एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया और कार्य को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को भी निर्देशित किया कि कार्य की समाप्ति तक सतत तकनीकी पर्यवेक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बरसात के दिनों में क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाहबुदीनपुर क्षेत्र में गंभीर जल निकासी समस्या सामने आई थी। उसी के समाधान के लिए यह नाला निर्माण कराया जा रहा है, जो दो वार्डों से होकर गुजरता है और भविष्य में बारिश के समय जलभराव की समस्या को काफी हद तक समाप्त करेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर वार्ड सभासद रजत धीमान, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक अभियंता (निर्माण) नैपाल सिंह एवं अवर अभियंता (निर्माण) कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

महापुरूषों के नाम का हो रहा दुरूपयोगः सत्यप्रकाश रेशूMuzaffarnagar में ‘रेशू चौक’
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग जबरन अपनी हठधर्मिता दिखाकर महापुरूषों के नाम को मिटटी मे मिला रहे हैं।
  कण्व आश्रम कोट़द्वार से आए आधुनिक भीम विश्वपाल जैन ने कहा कि एक प्रतिष्ठित समाज को बदनाम करने के लिए कुछ लोगांे ने रेशू एडवरटाईजिंग कम्पनी के यूनीपोल पर जबरन कब्जा कर लिया है तथा विरोध करने पर समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू को डराया धमकाया गया है। सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज से 25 साल पहले जब यहंा पर उनका अकेला आवास था। तब इस स्थान का नाम रेशू चैक रखा गया था। जो कि सरकारी कागजों मे दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समाज के कुछ लोगों ने जबरन रेशू चैक के स्थान पर उसका नाम चैधरी चरणसिंह रख दिया है तथा वहंा चैधरी चरणसिंह के नाम फ्लैक्स लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत रत्न चैधरी चरणसिंह का बहुत सम्मान करते हैं। कुछ लोग चैधरी साहब नाम गलत उपयोग कर अपनी रोटी सेक रहे हैं। श्री रेशू ने कहा कि चाौधरी चरणसिंह सामाजिक समरसता के अनुयायी थे। वे एक जाति नही बल्कि पूरे समाज को एकजुट करना चाहते थे एवं जननायक थे। उन्होने यह भी कहा कि रेशू चैक के अलावा कई अन्य स्थान हैं। जिनका नाम भारत रत्न चैधरी चरणसिंह के नाम पर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हे धमकी दी है। उनके विरूद्ध कार्यवाही की मंाग को लेकर उन्होने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को भी लिखा है। उन्होने कहा कि यदि उन्हे न्याय नही मिलता तो वे जन आन्दोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान हिन्दू जागरण मंच नरेन्द्र पंवार, क्रंाति सेना के ललित मोहन शर्मा, शिवसेना के मनोज सैनी, क्रातिकारी शालू सैनी, आर्य समाज के मुकेश आर्य, ठा.अरूण प्रताप, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, सुनील तायल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, शलभ गुप्ता, आर्य समाज के अशोक कुशवाहा, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

कंबल वितरित किए
खतौली।  सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (ट्रस्ट) खतौली के पदाधिकारियों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । एकता जूनियर हाई स्कूल, बुढ़ाना रोड, खतौली में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों, विधवाओं और ज़रूरतमंद लोगों को गर्म लिहाफ (कंबल) भेंट किए गए। ट्रस्ट के संरक्षक प्रो. डाक्टर नसीर अहमद खान ने बताया कि इस सामाजिक और नेक कार्य में नगर के अनेक समाजसेवियों और सम्मानित लोगों ने हिस्सा लिया। बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत देने के लिए सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (ट्रस्ट) हर साल कंबल वितरण करता है। अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने कहां की यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिन्हें सर्दी में सहारे की जरूरत है। नगर के विभिन्न वार्डों से अनेक महिलाएं और पुरुष कंबल लेने के लिए पहुंचे। महासचिव अमीर अंजुम ने बताया कि सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (ट्रस्ट) बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहता हैं । कार्यक्रम में मोहम्मद मोहसिन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद ज़िशान, ट्रस्टी आदिल मोहसिन आदि उपस्थित रहे।

 

चोरी से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मोरना। ब्लॉक के तिस्सा अलीपुर गांव में एक ट्यूबल से केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शराफत नामक किसान की ट्यूबल को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर रात के समय ट्यूबल की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने वहां लगी कीमती केबल काट ली और मौके से फरार हो गए। इस चोरी से किसान शराफत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रविवार सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचा तो ट्यूबल की दीवार कटी देखकर उसे चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आसपास के जंगल क्षेत्र में कई बार केबल, और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। हालांकि, अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे किसानों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। घटना की सूचना तत्काल पीआरवी 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

धूल, कीचड से फिसलन बढ़ीMuzaffarnagar News Road Condition
मोरना। ककरौली के जौली-जटवाड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर धूल और फिसलन के कारण हादसों में वृद्धि हुई है। सिंचाई विभाग द्वारा दो महीने पहले नहर की सफाई और चैड़ीकरण के दौरान निकाली गई रेतीली मिट्टी व रेत को सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, जो अब सड़क पर फैलकर लोगों के लिए खतरा बन गई है। सड़क पर फैली इस मिट्टी के कारण वाहनों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो जाती है। दोपहिया वाहन चालक फिसलन और धूल के कारण संतुलन खो रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को भी आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। रेतीली मिट्टी के कारण टायरों के फिसलने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई गंभीर हादसा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। खेड़ी फिरोजाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि नहर की सफाई आवश्यक थी, लेकिन सड़क पर मिट्टी छोड़ देना विभाग की लापरवाही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। कम्हेड़ा गांव के संजय कुमार ने कहा कि रेतीली मिट्टी से टायरों के फिसलने का खतरा रहता है। दिन में लोग फिर भी संभल जाते हैं, लेकिन रात के समय यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने सफाई के बाद सड़क की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर फैली मिट्टी को तुरंत हटाया जाए। साथ ही, धूल से राहत और हादसों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए।

 

अस्थाई गौ आश्रय स्थल का पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मडॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए , गौशाला में सभी बबजअ सही से काम कर रहे है साफ़ सफ़ाई ठीक मिली ठण्ड से बचाव के लिए तिरपाल लगी हुई है।

 

हिन्द मजदूर किसान समिति ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्द मजदूर-किसान समिति ने मनुस्मृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
  हिन्दू मजदूर-किसान समिति से जुडे दर्जनो पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा। जिसमें आरोप लगाया गया कि हिन्दुओं में फूट डालने के लिए और राजनीतिक लाभ के लिए मनुस्मृति के विषय मंे जानबूझ कर भ्रम फैलाया जा रहा है। कि मनुस्मृति मानवता विरोधी है। जबकि मनुस्मृति के पहले अध्याय के 110 व 111 वें श्लोक में दो बार कहा गया है कि जन्मना जायते शूद्रः अर्थात प्रत्येक मनुष्य जन्म से शुद्र है। इससे यह सिद्ध होता है कि मनुस्मृति में जातिभेद नही है। मनुस्मृति और सनातन संस्कृति भ्रष्ट राजनीति का शिकार हुई है। जबकि मनुष्य के लिए सबसे पहला विधान मनुस्मृति है जो कि मानवतावादी है। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों एससी-ओबीसी, मजदूर किसानो, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मनुस्मृति का अपमान करने वालो पर कठोर कार्यवाही किये जाने की मंाग की है। ज्ञापन सौंपने वालो में सरपंज राजपाल, उपसरपंज दीपक , पदम सिंह, विकास, नवीन, तपेन्द्र, कार्तिक, पंकज, प्रवीण आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जिला क्राॅस कंट्री हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया स निर्णायक की भूमिका मुख्य रूप से नवीन चैधरी, प्रशांत तोमर, अंकुश कुमार आदि ने निभाई स जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव  का विशेष सहयोग रहा। चयनित खिलाडी 60वी उत्तरप्रदेश क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग करने के लिए झाँसी प्रस्थान  करेंगे जो कि 04 जनवरी  2026 को आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्लिखित है-अंडर 16 बालक वर्ग-कार्तिक शर्मा शांतनु चैधरी, सत्यम, सागर, अंडर 16  बालिका वर्ग- लक्ष्मी,  वंशिका चैधरी, हिमांशी, अंडर 18 बालक वर्ग -चिराग, प्रवीण कुमार, जॉनी, वंश चैधरी, रिहान, अर्जुन, अंडर 18 बालिका वर्ग खुशी राधिका, अंडर 20 बालक वर्ग- आशुतोष चैहान, पुरुष ओपन  वर्ग-दीपक कुमार, सौरभ राठी, कपिल सैनी, उपेंद्र बालियान, अनुज बंसल, महिला ओपन वर्ग-प्रीति, अंजलि, इन खिलाड़ियों का सिलेक्शन अप स्टेट क्रॉस कंट्री टीम के लिए किया गया ह।

 

खतरे को दावत दे रहे खुले ट्रांसफार्मरMuzaffarnagar News
मीरापुर। भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर गंभीर खतरे का कारण बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। कस्बे के जाटों वाले मोहल्ला में एक ट्रांसफॉर्मर भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना किसी सुरक्षा घेरे के रखा है। यह ट्रांसफॉर्मर कई बार दुर्घटना का कारण बनते-बनते बचा है, जिससे हर समय हादसे का जोखिम बना रहता है। इस ट्रांसफॉर्मर में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी लीड से निकलने वाली चिंगारियां कई बार भगदड़ का कारण बन चुकी हैं। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिनके लिए यह ट्रांसफॉर्मर लगातार खतरे का सबब बना हुआ है। स्थानीय निवासियों, जिनमें मोनू ठाकुर, आदिल, मोनू, सोनू और मुस्तकीम शामिल हैं, ने बताया कि बिजली विभाग ने इस ट्रांसफॉर्मर को सड़क किनारे खुले में बिना किसी बैरिकेडिंग के रखा है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताया। इस संबंध में, विद्युत विभाग के अवर अभियंता सतीश कुमार ने कहा, ष्आज ही मामला संज्ञान में आया है। अधिकतर ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग जल्द करा दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेता है तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

 

विद्युत व्यवस्था बिजली के खंभे टूटने से बाधितElectricity
चरथावल।  विकासखंड के ग्राम कुल्हेड़ी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिजली की लाइन में फंसने से कई विद्युत खंभे टूट गए। इस घटना के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। ट्रॉली आगे बढ़ती रही और बिजली के तारों में उलझ गई, जिससे खंभे टूटकर गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की मुख्य वजह रास्ते में खड़ी एक भैंसा बुग्गी है। उनका कहना है कि इस बुग्गी को हटाए बिना ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार गुजरती रहती हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रभावित ग्रामीणों, जिनमें अहतशाम, सलीम, राहिल और आकिब शामिल हैं, ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने और रास्ते से भैंसा बुग्गी को हटाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

हादसे में युवक घायल
शाहपुर। तेजगति से आ रही कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।   मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर के गंाव कसेरवा निवासी मुकेश अपने चचेरे भाई सुरेन्द्र के साथ बाईक द्वारा बुढाना के गंाव इटावा जाते वक्त कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी गाडी सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणंों ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं बाईक फिसल जाने से एक युवक चोटिल हो गया। इस हादसे में उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई।   मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी राकेश पुत्र धनप्रकाश अपनी बाईक द्वारा खतौली जाते वक्त अचानक बाईक फिसल जाने से चोटिल हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहंुचे आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया। 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 7 =