स्वास्थ्य विभाग को 10 आक्सीजन कंसरटेरटर मिले, आर्ट ऑफ लिविंग से जुडे लोगों का सेवाभाव
मुजफ्फरनगर। डी०एम० कार्यालय पर लोहा मंडी निवासी आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ता जतिन सिंधी व गांधी कालोनी निवासी राजन डाबर ने आर्ट ऑफ लिविंग बंगलोर की तरफ से जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग को १० ऑक्सीजन कंसरटेटर उपलब्ध कराये है।
आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और सीएमओ डा०महावीर सिंह फौजदार ए० सी० एम० ओ० डा०एस०के अग्रवाल की उपस्थिति में आर्ट ऑफ लिविंग के दोनो वालिटरयो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का बुके भेंट कर स्वागत किया और उसके बाद १० ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए ।
१० ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जतिन सिंधी व राजन डाबर के काम की तारीफ की और कहा कि जिले में इस समय इनकी बहुत आवश्यकता थी।
ये करोना काल मे काफी लोगो को लाभ देगे। राजन डाबर व जतिन सिंधी ने बताया कि १० कंसंट्रेटर्स सिलेंडर कंसंट्रेटर ऑक्सीजन मशीनें आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से उसकी सहयोगी आईएएचवी संस्था के द्वारा यहां भेजी गई हैं ।
आईएएचवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ही संस्था है जो समाज सेवा और आपदा काल में अलग से काम करती है। उत्तराखंड त्रासदी के दौरान भी इस संस्था ने बढ़ चढ़कर लोगों की सेवा की थी और जनहानि को काफी कम किया था।
आज इस आयोजन मे जिलाधिकारी सेलवा कुमारी जे के साथ सी एम ओ डा० महावीर सिह फोजदार,एसी एम ओ डा० एस० के० अग्रवाल, जतिन सिंधी व राजन डाबर,व प्रशासन व स्वास्थय विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

