उत्तर प्रदेश

कांधला: पबजी खेलते-खेलते हुआ प्यार, शादी से इंकार- लड़के ने खा लिया जहर

पबजीसे शुरू हुए प्यार की मंजिल ने मौत का रास्ता ले लिया। गेम खेलते-खेलते शामली के एक लड़के को बिहार की रहने वाली लड़की से प्यार हुआ। जब परिवार शादी के लिए नहीं माना तो लड़के ने सुसाइड कर ली। यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के शामली का है।

PUBG गेम खेलते-खेलते एक लड़का और लड़की की दोस्ती हो गई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। जब घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो लड़के ने खुदकुशी कर ली। खास बात ये है कि जिस लड़की से लड़का शादी करना चाहता था वह बिहार की रहने वाली थी।

शादी का सपना लेकर लड़की बिहार से यूपी तक पहुंच गई। लड़की को अपने घर देखकर लड़के का परिवार हैरान रह गया। लड़की के दूसरे समुदाय से होने की वजह से लड़के के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। और लड़की के कांधला में होने की सूचना लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनो को दी। जिस पर बिहार से लड़की के परिजन शामली पहुँचे ओर लड़की को अपने साथ बिहार ले गए।

गर्लफ्रैंड से जुदाई PUBG लवर सहन नहीं कर सका और लड़के ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बता दें कि शामली के कांधला का रहने वाला युवक PUBG गेम खेलने के दौरान ही बिहार की रहने वाली एक युवती के करीब आ गया था। मृतक युवक का नाम विरासत पुत्र भोंदा बताया जा रहा है।

जोकि जनपद शामली के कस्बा कांधला का रहने वाला है। PUBG गेम पर हुआ प्यार के बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कस्मे तक खा लीं। एक दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। उसने लड़की से यूपी आने को कहा जिसको सुनकर प्रेमिका शामली में लड़के के घर पहुंच गई।

जिसको देखकर लड़के के परिवार के लोग दंग रह गए। लड़की से परिजनों ने बात कि तो उसने बताया कि भोंदी ओर वह आपस में प्यार करते है। और वह बिहार से यहां शादी करने के लिए आई है।

लड़की अलग समुदायी की बताई जा रही है। जातिवाद को लेकर परिजनों ने दोनों की शादी से इंकार कर दिया और इस पूरे मामले की सूचना लड़की के परिजनों व पुलिस को दी।

जिसके बाद लड़की के परिजन लड़की को साथ ले गए। गर्लफ्रेंड के चले जाने से लड़का बहुत ही दुखी हुआ और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ता देखकर लड़के को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद लड़के के परिवार में गम का माहौल है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =