News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भागवत से होता है आध्यात्मिक संवर्धनःअचल शास्त्रीMuzaffarnagar News
मोरना।(Regional News)।  तीर्थनगरी शुकतीर्थ के भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में चल रही भागवत कथा में धूमधाम हर्षाल्लास से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
 कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने बधाई गीत गाये, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की इन भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। बाल गोपाल को माखन मिश्री पंजीरी आदि का भोग लगाया गया। यजमान परिवार ने खूब बधाइयाँ लुटायी। कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण भारत की आत्मा तथा भागवत, रामायण, भगवद् गीता आदि ग्रंथ भारत के आभूषण हैं। इन ग्रंथों से ही भारतीय संस्कृति और परंपरा समृद्ध होती है। भागवत मनुष्य के आत्मिक संवर्धन तथा शांति का आधार है, जो मानव जाति के कल्याण का सबसे बड़ा साधन है। 
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को बांटने की जो राजनीति हो रही है वह भारतीय अस्मिता के लियघ् बहुत ही घातक है। लोगों को चाहियघ् कि वे जातिवाद के चक्कर में आपस में ना टकराएं, एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहें। समाज में शांति से बड़ा कोई धन नहीं है। इस अवसर पर आचार्य अरुण, आचार्य युवराज, ठाकुर प्रसाद, अयोध्या से आये गायक रामचरण, गायक रविकांत, नोएडा से आयीं कथा यजमान स्वदेश, सुषमा आदि मौजूद रहीं।
——————————
किशोर के साथ कुकर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग
मोरना। (Regional News)।मोबाइल मे पब्जी गेम दिखाने के बहाने आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने  आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
 थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को उसके दस वर्षीय पुत्र को एक युवक मोबाइल पर पबजी गेम दिखाने के बहाने गांव में स्थित एक पुराने मकान में ले गया तथा वहां उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने घर आकर घटना परिजनों को घटना के बारे मे बताया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि टंढ़ेड़ा गांव निवासी बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात को लेकर ली मीटिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी पर्व व त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पंचायत सभागार में पीस कमैटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। जनपद में आगामी पर्व व त्यौहारों (संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात) आदि को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में गणमान्य/संभ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान अधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/ गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो, शोभायात्रा में शांति, अनुशासन एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि संत रविदास जयंती व शब-ए-बारात शोभा यात्रा/जुलुस के दौरान शासन द्वारा जारी गाईडलाइन्स का पालन करे तथा कोई भी नई परंपरा प्रारम्भ न करें।
शहीदों की स्मृति में एसएसपी ने टीम के साथ दो मिनट का मौन रखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा पुलिस कार्यालय पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का किया गया मौन धारण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
मासूम बच्ची की ई-रिक्शा पलटने से हुई मौतMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Regional News)। कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरणा गांव में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची इनायत की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी एक सवारी से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, इनायत अपने मामा नाजिम के साथ चूहा छोड़ने गई थी। सड़क पार करते समय उसने मामा का हाथ छोड़ दिया, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद इनायत को तुरंत बुढ़ाना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, बच्ची के नाना नवाब ने इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया गया है कि इनायत बचपन से ही अपने नाना नवाब के पास रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांववासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
खतौली। (Regional News)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक खतौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील खतौली के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को केवल विचार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जन-आंदोलन का आधार बनाया। उनका जीवन आज भी हमें यह संदेश देता है कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता की जागरूकता, नैतिकता और करुणा में निहित होती है। वक्ताओं ने कहा कि 30 जनवरी 1948 का दिन भारतीय इतिहास में सदैव वेदना के साथ याद किया जाता है, जब सत्य, अहिंसा और मानवता के पुजारी महात्मा गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए एक मजबूत, सशक्त और नैतिक भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नाहिद बाला, मजा अब्बास, प्रदीप कुमार, नरेंद्र व्यापारी, लालित कुमार, नीरज शर्मा, प्रीत उपाध्याय, बीडी भारद्वाज, इमरान खान, महताब मिजो, अशरफ भीमपुर, असगर, नेदी नारायण सिंह, कुना, आदित्य जाटव, पद्मबसायच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
दो शातिर मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मीरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय बताया है।
सीओ जानसठ जानसठ रुपाली राव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 29/30 जनवरी 2026 की रात्रि को एक साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया। कुतुबपुर झाल क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग को और सघन कर दिया। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके और नहर पटरी की ओर मुड़कर भुम्मा की दिशा में भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। सिंचाई विभाग कार्यालय के पास तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम बाल-बाल बची और बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त शहनवाज पुत्र सरफराज घायल हो गया। वहीं, दूसरे अभियुक्त नौमान पुत्र सरफराज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा थाना मीरापुर का हिस्ट्रीशीटर, शातिर गौकश, लुटेरा व डकैत प्रवृत्ति का अपराधी। इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित कुल 16 गंभीर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। शाहनवाज के साथ ही पुलिस ने उसके साथी बदमाश नौमान पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा के विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट एवं गोवध अधिनियम सहित गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमेन्द्र सिंह और मोहित कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और नवीन कुमार शामिल रहे।
सतीश गुर्जर को फिर मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश गुर्जर को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप द्वारा समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सतीश गुर्जर निवासी ग्राम धमात इससे पूर्व भी इसी पद के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जनपद में समाजवादी पार्टी की सक्रिय राजनीति करते चले आ रहे हैं। लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यालय पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल,सपा नेता साजिद हसन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा, समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, समाजवादी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा नेत्री दीप्ति पाल आदि की उपस्थिति में सपा नेता सतीश गुर्जर को जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।
जिला पंचायत सभागार में अमर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का रखा मौन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति मे 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।  सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की भावना व्यक्त की गई। शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा  मौन रखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार, चकबंदी अधिकारी सहित समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को नो हेलमेट-नो हाईवे अभियान के तहत काटे चालान
चरथावल।(Regional News)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए श्नो हेलमेट-नो हाईवेश् अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कप्तान संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चरथावल थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया और चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने किया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हाईवे पर जाने से रोका गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले एक वर्ष के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 700 लोगों की जान गई है। इनमें से अधिकतर मामलों में हेलमेट न पहनना ही मौत का प्रमुख कारण रहा। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए नो हेलमेट-नो हाईवे अभियान को सख्ती से लागू किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
 गर्भवती महिलाओं की आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई
मोरना।(Regional News)। भोपा थाना क्षेत्र स्थित धीराहेड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं निकिता (पत्नी विषेश) और पूजा (पत्नी शिवम) को पोषक आहार वितरित किए गए। इनमें हरी सब्जियां, चने, फल और ड्राई फ्रूट शामिल थे।
बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर गजेश ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष गर्भवती महिलाओं के लिए यह गोद भराई कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता शर्मा, सविता राठी, आशा रेखा देवी, मुकेश देवी, लतीश देवी, मनु राठी, बबली राठी, निर्मला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
गीतापाठ एवं संकीर्तन का निःशुल्क भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जया एकादशी पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निःशुल्क गीतापाठ एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ।   परमश्रद्धेय महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम जया एकादशी पर पं राजीव पराशर शास्त्री  को गीतापाठ पुस्तक भेंट की गई। तत्पश्चात पराशर परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत गीतापाठ का शुभारंभ किया । गीता पाठ मे   अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति ,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, बारहवे अध्याय (भक्तियोग) का पाठ , अष्टादश श्लोकी गीता पाठ, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र भाव पूर्वक कराया  गया। भजनभाव में सुभाष गर्ग द्वारा श्रे मन कर ले गीतापाठ , येही तेरे काम आयेगा, प्रसिद्घ भजन गायक राजेश वर्मा जिसे पकडोगे राम वही तर जायेगा, जिसे छोडोगे पलभर मे डूब जायेगा’ संजय अरोड़ा द्वारा बधाई भाव,राम नाम की महिमा , राधा का बरसाना पयारा लगे आदि भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा संकीर्तन मे उपस्थित सभी श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे सराबोर होकर झूम/नाच उठे।  गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने नियमित गीतापाठ करने के लाभ बताये कि गीताजी का पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है। पण्डित कृष्णानन्द जी द्वारा एकादशी माहात्म्य बताया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष , हर्षिता पराशर, विपिन गुप्ता,प्रिया,आराधना , कमलेश, अर्चना, सुभाष गर्ग, राजीव पराशर, पं कृष्णानन्द , पं संजय,विपिन गुप्ता,शिवांगी, प्रीति ,नेहा,प्रीति,नेहा,सीता , साधना, पंडित राजीव शास्त्री जी, सुषमा,मोनिका,संजय अरोरा आदि काफी संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओ का विशेष सहयोग रहा। श्घर घर-घर गीता,हर घर गीताश्  इस पुनीत कार्य के लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को शास्त्री जी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। 
खतौली विधानसभा क्षेत्र में नोटिस सुनवाई तेज
खतौली। (Regional News)।मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 15 खतौली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। तहसील परिसर में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार अरविंद कुमार कुठार, नायाब अमित रस्तोगी ओर राजीव त्यागी द्वारा नोटिसों की सुनवाई की जा रही है। बताया गया कि मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और दावों के निस्तारण के लिए यह सुनवाई आयोजित की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित लोग उपस्थित होकर अपने पक्ष रख रहे हैं। तहसील परिसर में सौ से अधिक मामलों की सुनवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सभी मामलों का निस्तारण किए जाने की बात कही गई है अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जिनको भी नोटिस जारी किए गए हैं, वे समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।
शहीदों को जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र में किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर में 2 मिनट का मौन रखा गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मुजफ्फरनगर में पूर्वान्ह 11ः00 बजे  02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर  के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की भावना व्यक्त की गई। शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धा व उत्साह के साथ रविदास जयंती कार्यक्रम शुरू
चरथावल।  (Regional News)।क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन देर रात श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुटेसरा के ग्राम प्रधान नय्यूम त्यागी, बधाई कला के प्रधान धर्मेंद्र, कसियारा के प्रधान दीपक और आबाद त्यागी सहित भीम आर्मी के कई नेताओं ने शिरकत की। दलित समाज के लोगों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बधाई कला के प्रधान ने अपनी टीम के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और एकता की प्रेरणा देता है। इस दौरान जयकारों से माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
जानसठ।(Regional News)। पुलिस ने देर रात्रि एक मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास उर्फ अटरिया को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पैर में गोली लगी है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे श्जीरो टॉलरेंसश् अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी विकास अटरिया गढ़ी-नया गांव मार्ग पर एक सरकारी ट्यूबवेल के पास छिपा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मौके पर घेराबंदी की, तो अभियुक्त ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी और गन्ने के खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली विकास के पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। उसके पास से 3,320 रुपये नकद भी मिले हैं, जो जानसठ और ककरौली में हुई लूट व चोरी की घटनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विकास उर्फ अटरिया (निवासीरू ग्राम योगेन्द्रनगर, भोपा) एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर और शामली के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन को थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक कुमार, दीपक शर्मा और उनकी टीम ने अंजाम दिया।
 अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने किया बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत
मुजफ्फरनगर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत  जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का मान्य अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती रीना पवार ने बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत कर उपस्थित गणमान्य लोगों को कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई  बाल कल्याण समिति सदस्य श्री संदीप राठी ने सभी समाज के लोगों से आग्रह किया की बालक एवं बालिका का अधिकार सर्वप्रथम शिक्षा पर है 18 वर्ष से पहले बालिका की एवं 21 वर्ष से पहले बालक की शादी करना कानून अपराध है इसमें सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्ति समान दोषी है जिन पर100000 जुर्माना या 2 वर्ष की कैद का प्रावधान है जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रबंधक गजेंद्र सिंह बाल विवाह मुक्ति रथ को  लेकर सदर तहसील में एवं जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चौराहे मीनाक्षी चौक एवं शिव चौक पर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से  गौरव मालिक चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सचिन एवं मोहन आदि लोग उपस्थित रहे
जाम के झाम से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर मे जाम के झाम के कारण लोग हलकान रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके बाद आवाजाही सुचारू हो सकी। 
  शहर मे दिन प्रतिदिन बढ रही ई रिक्शा की तादाद अपने आप मे परेशानी का सबब बन चुकी हैं। हालाकि यातायात पुलिस द्वारा ई रिक्शाओं का रूट तय कर दिया गया  है। परन्तु इसके बावजूद ई रिक्शाओं मे वृद्धि, बेतरतीब वाहन चलाना तथा ई रिक्शा चालकों द्वारा अपनी ई रिक्शा को कहीं भी रोककर सवारी बैठाना/उतारना, टै्रफिक नियमों की अनदेखी आदि कई ऐसे कारण हैं जो टै्रफिक व्यवस्था को प्रभावित करते है। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर संभव यह प्रयास हो कि शहर मे कहीं कोई जाम ना लगे। विशेष तौर पर मुख्य बाजार, चौराहों पर यातायात सुचारू रहे।  विशेष तौर पर स्कूली बच्चों की छुटटी के समय यह ध्यान रखा जाए कि जाम ना लगे। स्कूली वाहन जाम ना फंसे।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − four =