समाचार (Muzaffarnagar News)
हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सड़क हादसा में नेशनल हाईवे 58 पर ट्रैक्टर ट्राली और ट्राले की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 सन्धावली फ्लाइओवर कट की है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, दोनों वाहन मेरठ की तरफ से आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक ने ए टू जेड की तरफ ट्रैक्टर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक ट्राले के पहियों के नीचे कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। नेशनल हाईवे 58 पर लगा जाम हादसे के बाद नेशनल हाईवे 58 पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस मुजफ्फरनगर सड़क हादसा ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है। मृतक ट्रैक्टर ट्राली चालक की पहचान तोहसींन पुत्र दीन निवासी गांव शेरनगर के रूप में हुई है
जिला पंचायत बोर्ड बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक मे ंवित्तिय वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट एवं वर्ष 2026-27 के मूल बजट की स्वीकृति सहित लालूखेडी के बस स्टैण्ड पर स्थापित भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सौन्द्रीकरण और जीर्णोद्धार के साथ एक वाटर कूलर स्थापित कराने की स्वीकृति एवं सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा गंाव गदनपुरा मे इंटरलोकिंग कार्य व संासद चन्दन सिंह चैहान द्वारा ग्राम लुहारी खुर्द मे 02 निर्माण कार्यो आदि की स्वीकृति पर विचार विमर्श हुआ। बैठक मे बजट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत स्थित सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में वित्तिय वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट एवं वर्ष 2026 -27 के मूल बजट की स्वीकृति को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पुनरीक्षण बजट वर्ष 2025-26 के लिए 47.67 करोड रूपये एवं वर्ष 2026-27 मूल बजट के लिए 52.79 करोड रूपये का बजट पास हुआ। बोर्ड बैठक में संासद हरेन्द्र मलिक के पत्रंाक 7 अप्रैल 2025 द्वारा गंाव गदनपुरा मंे आजाद की टयूबवैल से चन्द्रपाल के मकान से लगभग 600 मी.इंटर लोकिंग कार्य कराये जाने की स्वीकृति पर विचार हुआ। बिजनौर संासद चन्दन सिंह चैहान के पत्र दिनांकित 12 अक्टूबर 2025 द्वारा ग्राम लुहारी खुर्द में 02 निर्माण कार्य कराये जाने की स्वीकृति पर विचार, मीरापुर विधायक श्रीमति मिथलेश पाल के पत्र जिसमे 50 ग्रामो मे विभिन्न स्थानो पर हाईमास्ट लाईटे लगया जाने हेतु लिखा गया उक्त पर विचार स्वीकृति एवं पूर्व विधायक विक्रम सैनी के मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पंचायती राज लखनऊ खरपोड के मजरा धारीवाला मंे सडक निर्माण व विघुत व्यवस्था कराये जाने की स्वीकृति पर विचार आदि के अलावा पीडबलूडी एवं सिंचाई विभाग द्वारा नाना निर्माण ना कराने की दशा में एनओसी अथवा पैसा वापिस कराने ताकि जिला पंचायत उक्त निर्माण कार्य को करा सके आदि विभिन्न बिन्दुओ पर सौहार्दपूर्ण माहौल मे बैठक आहूत हुई।
बैठक मंे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत योगेश कुमार, स्टैनो अक्षय शर्मा, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, विघुत विभाग आदि विभिन्न विभागों से अधिकारी व जिला पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार धूमधाम से मनायेगा फाल्गुन महोत्सवः
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 24 फरवरी से 27 फरवरी तक श्री श्याम वन्दना फाल्गुन महोत्सव मनाया जा रहा है।
नई मन्डी रामलीला भवन पर आयोजित प्रेसवार्ता मे मनीष अग्रवाल, जयभगवान बंसल व अचिन्न सागर गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 फरवरी को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मन्डी रामलीला भवन मे होगा। जिसमें भजन गायिका तृप्ती लडडा जयपुर अपने भजनो से भक्तों को रिझायेगी। 25 फरवरी को रामलीला भवन मे ही मेंहदी उत्सव मनाया जाएगा। 26 फरवरी को श्याम बाबा की भव्य विशाल यात्रा शिव चैक से शुरू होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहंुचेगी। जिसमें हजारो की संख्या मे भक्त मौजूद होंगे। शुक्रवार 27 फरवरी को रामलीला भवन नई मन्डी मे श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव मनाया जायेगा। जिसमें वृन्दावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र बाबा के प्रेमियों को अपने भजनो से रिझायेंगे। फागुन महोत्सव के लिए बाबा का भव्य दरबार एवं श्रंगार के भी दर्शन होंगे। प्रेसवार्ता मे संदीप गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग,विकास गोयल, अचिन जिन्दल, नरेन्द्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रंाशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित ंसिंघल, गौरव गर्ग आदि श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंडारकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिल तेवतिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को बांटी चाबी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न लाभकारी योजनाए लागू की गई हैं। जिनका पात्र व्यक्यिों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उददेश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना हैं।
आज मखियाली चैकी के सामने निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार आवास की लाभार्थी को औपचारिक रूप से गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मेरठ रोड एमडीए कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा पात्र व्यक्तियों को मकान की चाबी वितरीत कर उन्हे बधाई दी गई। कार्यक्रम मे एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह सहित एमडीएम के समस्त अधिकारीगण व सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
प्रीमियर लीग का होगा आयोजनः क्रिकेट मैच मे नामचीन खिलाडी होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर प्रिमियर लीग का भव्य आयोजन 23 फरवरी से शुरू होगा। प्रिमियर लीग के दूसरे सीजन का शुभारम्भ 23 फरवरी को दोपहर एक बजे होगा। उदघाटन समारोह में मंडल आयुक्त डा.रूपेश कुमार, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, पूर्व डीजीपी डा.डी.एस.चैहान अतिथि के रूप मे शामिल होेंगे।
खाटू श्याम मंदिर परिसर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे जिला क्रिकेट एसो. के चेयरमैन समाजसेवी भीमसैन कंसल व अध्यक्ष मनोज पुण्डीर ने बताया कि दूसरे सीजन की प्रीमीयर लीग के लिए सभी तैयारियंा पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि इस टूर्नामैन्ट मे कुल 12 टीमे शामिल होंगी। जिसमे प्रत्येक टीम मे 15 खिलाडी शामिल हैं। हर टीम के साथ कोच व मैनेजर भी नियुक्त किए गए है। मनोज पुण्डीर ने बताया कि प्रीमियर लीग मे अम्बा वारियस, बिन्दल स्टाईकर्स, क्रिक गिरी चैप्स, देवभूमि राॅयल्स, सिल्वर टोन पैन्थल्स , सिल्वरटोन टाईगर्स, आईपीएल राईडर्स, मैडिकल मैवेरिक्स, टिहरी फाॅल्कन्स, वसुन्धरा सुपर किग्स, क्रिस्टल बालाजी टाईटन्स एवं भवानी लाॅयन्स की टीमे शामिल होगी। चैधरी चरणसिंह स्पोर्टस स्टेडियम मे आयोजित होने वाले इस टूर्नामैन्ट का लाईव प्रसारण होगा। स्टेडियम मे पंाच नए पिच बनवाए गए है। यह आयोजन 23 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च फाईनल मैच तक होगा। होली के दिन कोई मैच नही होगा। इस टूर्नामैन्ट मे भरतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार व भारतीय क्रिकेटर भूवनेश्वर कुमार भी शामिल होंगे। टूर्नामैन्ट मे विश्व स्तरीर एम्पायर भी शामिल होंगे।
फाईनल विजेता टीम को ढाई लाख रूपये की नकद धनराशि दी जाएगी। प्रत्येक मैच मे मैन आॅफ दी मैच, बेस्ट बेटसमैन, बैस्ट गनर व फाईनल मे मैन आॅफ दी मैच को नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस प्रीमियर लीग को कराने का उदेश्य उभरती प्रतिभाओं को उभारना है।
प्रेसवार्ता मे संजय शर्मा कोषाध्यक्ष, अरविन्द भारद्वाज उपाध्यक्ष, रोहित चैधरी, विकास राठी, अशोक गर्ग, चचा जे.पी आदि मौजूद रहे।
पात्र लाभार्थियों को सहायता धनराशि का चैक सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3500 परिवारों को रुपया 75 करोड़ की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम लखनऊ में किया गया आयोजित, जिसका सीधा प्रसारण विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अप कृषि निदेशक श्री प्रमोद कुमार सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम गोड़ तथा कृषि विभाग का समस्त स्टाफ एवं पात्र लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण को देखा। लाइव प्रसारण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत तहसील सदर, खतौली,जानसठ,बुढ़ाना के पात्र लाभार्थियों को सांकेतिक चेक तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत तहसील सदर, खतौली,जानसठ, बुढ़ाना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपए के सांकेतिक चेक प्रदान किये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
वैदिक मंत्रोचार के साथ किया खाटूश्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पावन तीर्थस्थल शकुतीर्थ की आध्यात्मिक धरती पर शनिवार को खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए विधिवत आधारशिला रखी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भव्य समारोह में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शनिवार को शकुतीर्थ स्थित श्री श्री 1008 श्री रघुवीर जी नागा बाबा टिल्ला दशणाम जूना अखाड़ा संन्यास आश्रम परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। आयोजन समिति ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। संपूर्ण परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह भूमि पूजन केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और सेवा भावना के विस्तार का दिव्य संकल्प है। संत-महात्माओं के सान्निध्य में संपन्न यह आयोजन समाज में धर्म, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम की असीम कृपा से यह मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयां देगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने को शकुतीर्थ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा समस्त समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए आस्था, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन गया।
11 पौधरोपित की
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण में लघु आहुति के रूप में भारत तिब्बत सहयोग मंच मुज़फ्फरनगर इकाई ने ष्सेवा सप्ताहष् के अंतर्गत मंच के मार्गदर्शक परम आदरणीय डॉ इन्द्रेश कुमार जी के जन्मदिवस पर शाकुंतलम कॉलोनी में कल्पवृक्ष, मौलश्री एवं नीम की 11 पौध रोपित की। इस पवित्र अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ, अर्जुन शर्मा (एमडी) आयुर्वेदाचार्य ने सभी से अपने जीवन में प्रत्येक शुभकार्य के अवसर पर एक पौध लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया स ताकि हम प्रकृति माँ को हराभरा और समृद्ध बना सकें। घ्घ्वृक्ष है तो सांस है-मानव जीवन की आस है। अरुण राजवंशी जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ स अतिन संगल-युवा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन किया स माननीय डॉ इन्द्रेश कुमार जी के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण किया गया स एड. संदीप दास-संयोजक प्रकृति प्रकोष्ठ-प्रांत मेरठ एवं अवनीश गोयल-जिला संयोजक प्रकृति प्रकोष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर सीए अश्विनी वर्मा-जिला मंत्री,विष्णु स्वरुप अग्रवाल-जिला महामंत्री, हरीश उपाध्याय, अभिषेक वर्मा-युवा जिला महामंत्री, अनुकृति उपस्थित रहे स हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासाः दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोबाइल छिनेती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से छिना गया 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0.मिश्रा तथा प्र0नि0 सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को थाना सिविल लाईन क्षेत्र में 02 व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मीनाक्षी चैक के पास मोबाइल फोन छिनने की घटना कारित की गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर टीम का गठन किया गया था। थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को मॉल रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से छिना गया 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिमव विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अंशुल मित्तल पुत्र शरद मित्तल निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी थाना कोतवाली नगर, विवेक कुमार उर्फ मुन्नू पुत्र महेश निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में . उ0नि0 विनोद कुमार, मुकुल कुशवाह, का. संुधीर कुमार, अंकित कुमार थाना सिविल लाईन शामिल रहे।
“मेगा स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ग्राम कैलावाड़ा कलाँ, ब्लॉक खतौली (मु. नगर) में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक “मेगा स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ सुनील तेवतीया के आदेशों के अनुपालन में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी महोदय डॉ लोकेश गुप्ता के दिशानिर्देशन में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को ग्राम कैलावाड़ा कलाँ, ब्लॉक खतौली (मु. नगर) में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक “मेगा स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री मनु चैधरी व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता द्वारा विधिवत रूप से किया गया ।
शिविर की थीम ‘सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’ रही जिसका उद्देश्य एक ही स्थान पर समस्त स्वास्थ्य सेवा जैसे पंजीकरण,समान्य रोग,चर्म रोग,दन्त रोग,स्त्री प्रसूति रोग,यौन संबंध जनित रोग का उपचार,निःशुल्क जाँच व परामर्श तथा दवा वितरण भी है।
उपरोक्त शिविर में कुल ८३८ लाभार्थियीयों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमे समान्य रोग ५१०, चर्म रोग ९२, स्त्री रोग १०६ ,दंत रोग ३६, ग़ैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग ४३२, योग परामर्श १०५ , परिवार नियोजन परामर्श ११६,क्षय रोग स्क्रीनिंग २८७, एचआईवी स्क्रीनिंग २२५, बलगम जांच२३, शुगर जांच ३१६, रक्तचाप जांच ३६८, १०५ एक्सरे जांच, आयुष ओपीडी २३३,टीकाकरण १० साथ ही साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ४५ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए ।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह द्वारा कराया गया तथा सफल संचालन डॉ कपिल (वरिष्ठ चिकित्साधिकारी तथा बीपीएम श्री जावेद द्वारा किया गया ।
शिविर में टीबी ग्रसित रोगियों को ग्राम प्रधान व जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा पोषण पोटली (प्रोटीन युक्त आहार) भी प्रदान किया गया ।
शिविर समापन पर समस्त चिकित्सकों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान भी किया गया ।शिविर में डॉ सुप्रिया,डॉ ध्रुव,डॉ वेद भूषण,डॉ चेतन,डॉ मुजीबुर रहमान, श्री अमरीश,शुभम्फार्मासिस्ट ,श्री उमेश एचईओ,श्री धर्मदास,विकुल एलटी,श्रीमती रश्मि,बबीता,ममता एएनएम,श्रीमती हरेंद्री,लक्ष्मी,दीपक,रोहित सीएचओ,श्रीमती पार्वती,आशा संगिनी आदि समस्त आशा कार्यकत्रिओं द्वारा कैम्प को सफल बनाया गया।
किसान हित में केन्द्र सरकार ने किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक से मांगे सुझाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण को लेकर 24 फरवरी को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केन्द्र सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक को भी आयोग के सदस्य सचिव सरियक जॉर्ज की ओर से आधिकारिक पत्र भेजकर बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से इस बैठक में किसानों के हक और हितों को मजबूती से रखने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक लागत के आधार पर उचित समर्थन मूल्य तय किया जाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि बीज, खाद, डीजल और मजदूरी की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंडी और भुगतान व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित कराना संगठन की प्राथमिकता में शामिल रहेगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का समय पर और पारदर्शी भुगतान मिल सके। उन्होंने किसानों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर के लिए अपने सुझाव अवश्य दें, जिससे आयोग के समक्ष मजबूती से किसानों का पक्ष रखा जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पूछा है कि किन फसलों के समर्थन मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, बढ़ती लागत को लेकर किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा खरीद, भुगतान और मंडी व्यवस्था में कौन से ठोस सुधार आवश्यक हैं। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसानों के सुझाव ही उनकी आवाज बनकर इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्तुत होंगे और सरकार के समक्ष प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
हादसे में एक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। बारात बस हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर हो गया। बारात की बस से हुए इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। गणपति धाम मंदिर की स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मंदिर मे आयोजन किया गया। सवेरे गणपति बाबा का भव्य श्रृगार किया गया तथा रूद्राभिषेक के बाद गणपति बाबा का चोला परिवर्तन किया गया। दोपहर बाद गणपति बाबा की महाआरती हुई। तत्पश्चात भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग आदि भक्तजन शामिल रहे।


