News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आईटीआई में जिला जज ने किया विधिक सेवा-बृहद विधिक सेवा शिविर का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में आयोजन किया गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर  बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन अनुसार बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुजडू चुंगी मेरठ रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजन किया गया।  जिसमें विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट सं0-01, श्री रितेश सचदेवा अपर जिला जज कोर्ट सं0-07 , श्री देवेन्द्र सिंह फौजदार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट सं०-01 डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  श्री तुषार जायसवाल, अपर सिविल जज (जू०डि०), कोर्ट सं0-4, श्री दिव्य प्रताप सिंह निमेष, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय खतौली, मुजफ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंधारकर कमल किशोर देशभूषण,व अन्य अधिकारिगण, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी श्री शक्ति शरण श्रीवास्तव, मुख पशु चिकित्सा अधिकारी, पीओ नेडा, सहायक उपयुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  शिविर में जनपद में चल रही योजनाओं से संबंधित विशिष्ट शिविरों का आयोजन किया गया व आम जन मानस के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / राचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के द्वारा संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी देते हुए आम जन मानस को जागरूक किया गया साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों को वितरित कराया गया। जिनमें पांच हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रिकैम्प व मेगा कैम्प के माध्यम से लान का वितरण किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, त्तिविल जज (सी०डि०) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, तथा वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ, तथा कलक्ट्रेट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

 

डीआईजी ने ली मीटिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राजपत्रित अधिकारीगण के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन, बजट एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवस्थापन पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।  गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम चालू वित्तीय वर्ष के बजट की विस्तृत समीक्षा की गई। उपलब्ध बजट के मदवार व्यय, प्रस्तावित कार्यों एवं लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए वित्तीय संसाधनों के पारदर्शी, मितव्ययी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि समस्त व्यय शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध रूप से संपादित किए जाएं। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवस्थापन संबंधी विषयों पर विशेष बल दिया गया। उनके आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, प्रशिक्षण सामग्री, अनुशासन व्यवस्था एवं दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षु आरक्षियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। अंत में महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता एवं छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

मंत्री कपिलदेव ने घायल भाजपा नेता का जाना हाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिलदेव अग्रवाल आज घायल भाजपा नेता का हाल जानने के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने परिवार से कहा घबराने की जरूरत नहीं पूरा संगठन आपके साथ है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी। रमजान का पवित्र महीना चल रहा हे लेकिन इस तरह से एकदम से हमला करने के लिए कैसे एक साथ इक्ट्ठे हो जाते है इसकी जांच कराई जाएगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सीएमएस से तुरंत घायल अभिषेक गोयल को प्राइवेट रूम में शिफ्ट करने व अच्छी चिकित्सा व्यवस्था देने के आदेश दिए। कल की इस घटना से गुस्से में नजर आए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल । मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अन्य भर्ती मरीजों से भी हाल चाल जाना ओर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ बीजेपी नेताओं का लाव लश्कर मौजूद रहा।

 

भाजपा नेता मारपीट करने वाले दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस ने 24 घन्टे के भीतर भाजपा नेता के साथ मारपीट करने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। 
एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अभिषेक गोयल ने सिविल लाइन थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों दीपक सौरभ सैनी अनुज सैनी आशु सैनी तथा अन्य दो व्यक्तियों के साथ मौहल्ला कुन्दनपुरा से किराये की अर्टिगा कार से मेरठ जनपद के कस्बा लावड़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। विवाह स्थल पर कार चालक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन किया जा रहा था। मना करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वापसी के दौरान चालक ने अपने 15-20 साथियों को फोन कर वसुंधरा अंडरपास के पास बुला लिया था शाम करीब 8 बजे जब अभिषेक गोयल किराये की अर्टिगा से वहां पर पहुंचे तो पहले से ही खड़े आरोपियों ने वाहन रुकवाकर गाली-गलौच की और लोहे की रॉड लाठी व डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के गले में कपड़ा व साफा डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
बताया कि अभिषेक गोयल भाजपा में सोशल मीडिया सैल में नगर संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। भाजपा नेता पर हमले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा हमले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया। हमलावर आरोपियों में अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर खालापार, सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अंबा विहार खालापार, फैज राणा पुत्र वाहब निवासी कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू, अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी साउथ खालापार, अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट, हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू और ताबिश पुत्र इकबाल निवासी सरवट शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से हमले में शामिल एक थार वाहन संख्या यूके 08 बीई 4210 और एक स्विफ्ट वाहन संख्या यूपी 12 एजे़ड 1010 को भी जब्त किया है। ये दोनों वाहन घटना में प्रयुक्त पाए गए। बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैज राणा के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें बलवा, चोरी, शस्त्र अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऊधम सिंह, प्रशांत कुमार गिरि, सतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल सुधीर कुमार अंकित कुमार, मोहित कुमार, पंकज कुमार और विवेक शामिल रहे।

 

मिशन शक्ति जागरूकता स्टाल का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में लगाया गया मिशन शक्ति जागरूकता स्टाल, महिलाओं व छात्राओं को पोस्टर व पंपलेट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाईनों के विषय में किया गया जागरूक।  जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के क्रम में पुलिस मिशन शक्ति टीम द्वारा आईटीआई कॉलेज, मुजफ्फरनगर परिसर में एक विशेष जागरूकता स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार सिंह माननीय न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। उनके द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण हेतु शासन द्वारा अनेक विधिक प्रावधान एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर वे स्वयं को सशक्त बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को विधिक अधिकारों की जानकारी रखते हुए किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया। मुजफ्फरनगर पुलिस मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया दुरुपयोग, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट, पोस्टर एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण कर छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

सात दिवसीय शिविर सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का ’सप्तम एवं समापन दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया तथा शिविर परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की। समापन समारोह के लिए स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल को आकर्षक रूप से सजाया। समारोह के मुख्य अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा शिविर की गतिविधियों की सराहना की। विशेष सहयोग हेतु प्राचार्य महोदय द्वारा डॉ. राजीव कुमार, योगाचार्य मुकुल दुआ जी तथा अंतिम सत्र के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अक्षय कुमार को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया गया।

 

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी ने मनाया चार्टर डे एवं होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा चार्टर डे एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। समारोह के दौरान विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन एवं चाट का सभी ने आनंद लिया। रंगों और उल्लास से भरे इस आयोजन ने आपसी एकता और प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब की चार्टर अध्यक्ष रो. अर्चना बंसल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव शशि सिंघल, लोचन बंसल, शशि कुच्छल, अंजू गुप्ता उपस्थित रही।

 

नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के बीच पहुंचकर प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना और उपस्थित लोगों को इसके संदेशों से अवगत कराया।
नगर भ्रमण के दौरान गौरव स्वरूप ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली पहलों तथा सामाजिक उत्थान के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 13वें प्रसारण को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, नवाचार अर्थात नवीन सोच व तकनीकी पहल, युवा शक्ति तथा समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।
उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त संवाद माध्यम है। यह कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। गौरव स्वरूप ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास की गति तेज होती है और देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।
नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और सरकार की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सुझावों को संबंधित मंच तक पहुंचाया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व गौरव स्वरूप द्वारा शिव चैक स्थित झाँसी की रानी रामभोय मार्केट में जितेन्द्र मदान ‘बॉबी’ की दुकान वीर कलेक्शन पर पहुंचकर व्यापारियों से भेंट की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा, सभासद सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, अशोक टंडन, कनक बाटला, शलभ गुप्ता, सौरभ मित्तल, विमल मदान, अभिनव मदान, नमन मदान, अशोक अरोरा सहित अनेक व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लावारिसों की वारिस बनीं क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक ही दिन में किए 3 अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मानवता जब सिसकती है, तब कोई-कोई इंसान फरिश्ता बनकर सामने आता है। ऐसा ही एक संवेदनशील और साहसी चेहरा फिर सामने आया, जब क्रांतिकारी शालू सैनी ने दो लावारिस शवों सहित तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की। जनपद के सिखेड़ा थाना और खतौली थाना क्षेत्र से मिले दो लावारिस शवों को समाज की भीड़ ने भले ही अनदेखा कर दिया हो, लेकिन क्रांतिकारी शालू सैनी ने उन्हें अपना मानकर कंधा दिया। उन्होंने न केवल विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया बल्कि बहन बनकर उन अनजानों को सम्मानपूर्वक मोक्ष के द्वार तक पहुंचाया। तीसरा मामला एक बेहद गरीब परिवार से जुड़ा था, जिनके पास अपने परिजन के अंतिम संस्कार तक के लिए धन नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि वे अंतिम क्रिया के खर्च तक जुटाने में असमर्थ थे। ऐसे कठिन समय में क्रांतिकारी शालू सैनी उस परिवार के लिए सहारा बनकर खड़ी हुईं। उन्होंने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि परिवार का हिस्सा बनकर पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न किया परिवार की अस्मिता और संवेदनाओं का सम्मान करते हुए मृतक का नाम और पता गोपनीय रखा गया। श्मशान घाट पर जब चिता जली, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। एक ओर शोक का सन्नाटा था, तो दूसरी ओर क्रांतिकारी शालू सैनी का अटूट साहस और करुणा की भावना थी। उन्होंने साबित कर दिया कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि संवेदनाओं से बनते हैं। आज जब समाज में लोग अपनों से भी मुंह मोड़ लेते हैं, ऐसे समय में क्रांतिकारी शालू सैनी जैसे लोग इंसानियत की लौ जलाए हुए हैं। लावारिस शवों को कंधा देना और गरीब परिवार की बेटी-बहन बनकर अंतिम विदाई देना केवल सेवा नहीं, बल्कि सच्ची मानवता है। वास्तव में, क्रांतिकारी शालू सैनी उन लावारिसों की वारिस बन चुकी हैं, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं था।क्रांतिकारी शालू सैनी अब तक 6000 हजार से अधिक अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर चुकी है पिछले कई वर्षों से लावारिस व बेसहारा मृतकों के अंतिम संस्कार की सेवा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के धर्मानुसार अपने हाथों से कर रही है व अस्थियों को गंगा जी में वर्जित कर सभी पुण्य आत्माओं की शांति हेतु शांति पाठ भी कराती है उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस नेक सेवा में सभी उनकी मदद जरूर करे संपर्क क्रांतिकारी शालू सैनी 8273189764

 

 पूजा अर्चना के साथ शिविर सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गौ माता गुणों की दाता, हे वेदों का सब सार रे, नित नेम से इसका, श्रद्धा भाव से गुणगान करो । भारत तिब्बत सहयोग मंच मुज़फ्फरनगर इकाई ने मंच के मार्गदर्शक परम आदरणीय डॉ इन्द्रेश कुमार जी के जन्मदिवस पर  सेवा सप्ताह में गौ माताओ का पूजन कर हरा चारा, गऊ माता का आहार, गुड़ आदि समर्पित कियस निराश्रित गौ सेवा केंद्र-कूकड़ा मंडी स्थल पर मंच के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सुभाष चंद गुप्ता जी-समाज सेवी , मनोज शर्मा जी एवं नीतू भारद्वाज जी का शाल अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया स सभी ने गौ माता की विधिविधान से पूजा कर आरती की स अतिथि श्री सुभाष गुप्ता जी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से गाय को ग्रास खिलाने से कुंडली के पितृ दोष और अन्य ग्रह बाधाएं शांत होती है स अतिन जी ने बताया कि गौ-सेवा से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिला महामंत्री-विष्णु स्वरुप अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को मंच के उद्देश्यों, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी, चीनी समान का बहिष्कार, पर्यावरण संरक्षण, देश की सुरक्षा सर्वाेपरि के बारे में संक्षेप में बताया। इस अवसर पर जगदीश पालीवाल, अरुण राजवंशी, सीए अश्विनी वर्मा-जिला मंत्री, अवनीश गोयल-जिला संयोजक प्रकृति प्रकोष्ठ, अतिन संगल-युवा जिला अध्यक्ष, अभिषेक वर्मा-युवा जिला महामंत्री आदि उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के उपरांत गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन हुआ।

 

वार्षिक उत्सव तारे ज़मीन पर का हुआ आयोजन
मीरापुर। कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव तारे ज़मीन पर का आयोजन किया गया। इस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि श्रीमती यशिका चैहान पत्नी चंदन चैहान और श्रीमती मिथलेश पाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश गौर, स्कूल प्रबंधक विभोर डागा और गणमान्य अतिथि नवीन सैनी, अरुण शर्मा, शुभम जैन, और पुनीत राजपूत, अमित मित्तल, विकास गोयल, अंकित शर्मा, विकास कौशिक, संजीव राठी, मनीष गोयल, मनोज मदान, नीरज शर्मा, बृजभूषण अग्रवाल, दीपक कृष्णेत्री, अमित डागा,सौरभ महेश्वरी, मीरपुर कस्बे के सभी सम्मानित पत्रकार भाई बंधु, श्रीमती रेखा महेश्वरी, श्रीमती बीना सिंगल, श्रीमती वृंदा गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य श्री मती मंजू डागा, श्रीमती करुणा माहेश्वरी , श्रीमती सरिता डागा जी आदि रहे। वार्षिक उत्सव में विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सरस्वती मां के समस्त दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उसके बाद मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य और प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में फादर एक्ट, हंगर एक्ट, लिलिपुटडांस, राजस्थानी नृत्य, राधा कृष्ण जी नृत्य, परी डांस, रेट्रो डांस, शिव तांडव, तारे ज़मीन पर, फाइव एलिमेंट्स ऑफ़ नेचर, पंजाबी डांस, संदेशे आते हैं, ऑपरेशन सिंदूर, अनपढ़ नेताजी, चाइल्ड लेबर, स्कूल नहीं जाना, कव्वाली,  जोकर डांस आदि कार्यक्रम रहे। कार्यक्रम के मध्य अभिभावकों को अभिभावकों की भूमिका निभाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और सभी अभिभावकों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंदउठाया। अंत में स्कूल प्रबंधक श्री सी विभोर डागा जी और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू डागा जी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। और अंत में कक्षा छठी की आयुषी धारीवाल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।समस्त कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

 

त्रिसुक्त पाठ के समापन पर हवन यज्ञ के साथ हुआ विशाल भंडारा
मोरना। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम में चल रहे त्रिसुक्त पाठ का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दी गई और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वैदिक सूक्त अनुष्ठान के दौरान विज्ञानंद महाराज ने कहा कि वेद के सूक्त मंत्रराशि से परिपूर्ण होते हैं। इनका विधिपूर्वक अनुष्ठान और शुद्ध उच्चारण वांछित फल देने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि वेद मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के लिए श्रीमद्भागवत गीता में सैकड़ों प्रकार के विधान लिखित हैं। महाराज ने आगे कहा कि विधि से युक्त अनुष्ठान की पूर्णता पर अन्नदान की व्यवस्था, मंत्रों का ठीक प्रकार से उच्चारण और दक्षिणा का विधान तभी फलीभूत होता है, जब इन्हें श्रद्धा के साथ पूर्ण किया जाए। साध्वी योग नंदनी ने बताया कि शुद्धता, पवित्रता और शांति के लिए श्रीसूक्त, पुरुषसूक्त और लक्ष्मीसूक्त को विधि-विधान से आश्रम में संपन्न कराया गया है। चंद्र ब्रह्मचारी ने कहा कि जगत कल्याण के लिए संत अपना जीवन समर्पित करते हैं और सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन अमूल्य धरोहर है।
इस अवसर पर रमणगिरी महाराज, गीतानंद गिरी महाराज, श्रवण दास महाराज, भरत दास, सच्चिदानंद महाराज, रामसेवक महाराज, अजय कृष्ण शास्त्री, जयदेव महाराज, बसंत दास, जयवीर दास महाराज, कुलदीप, युवराज, रॉबिन पाल, बीके प्रियांशी दीदी और बीके श्रवण भाई सहित कई प्रमुख संत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

डिग्री कॉलिज की छात्राओं को मुख्य अथितियों ने किया सम्मानित
मोरना। मोरना मे शुक्रताल मार्ग स्थित महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हो गया। कार्य मे निपुणता का प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अथितियों द्वारा पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रतीर्थ मे स्थित अखंड धाम में  आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक मदनपाल सिंह व सचिव वेदवीर सिंह प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित शिविर में बेस्ट ग्रुप लीडर छात्रा मानसी,रूपांशी, पायल,रिया को चुना गया सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका मानसी पायल अंजलि व अनुशासन में रूपांशी, आयुषी को पुरस्कृत किया गया छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें यीशु,दीया,श्रेया शर्मा,मुस्कान ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया हिमानी, खुशी, पूजा, वर्षा,नूपुर,खुशी राठी, काजल, रिया आदि ने मनोहरी नृत्य प्रस्तुत किया
 वेदवीर सिंह ने कहा की लक्ष्य निर्धारित कर कठिन मेहनत आपको सफलता के शिखर पर पहुंचा देगी प्राचार्य डॉ.राजपाल सिंह मलिक छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की शिविर के माध्यम से राष्ट्र सेवा भाव व योग्यता को विकसित किया गया।
इस अवसर पर अखंड धाम के संस्थापक सतपाल शर्मा,विनोद शर्मा,डॉ. राज सिंह, नरेश कुमार,आजाद सिंह,शालू चैधरी,सपना शर्मा, नीता चैधरी,मीनू चैधरी,दीपक चैधरी आदि उपस्थित रहे।

 

जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुढाना। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में कम्पोजिट स्कूल तहसील क्षेत्र बुढाना में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत  बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।  भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। प्रश्नोत्तरी में  प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों आर्यन, तम्मन्ना, आमिर, समरीन, रौनक व अर्शी को किया गया समान्नित। बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर , जन जागरूकता अभियान में  कंपोजिट स्कूल बुढाना, निकट बी आर सी के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों मो. अकबर, श्रीमती मुनेश, देवेंद्र, श्रीमती दीपा, श्रीमती सुषमा, सुश्री नेहा, सुश्री पिंकी, सुश्री पूजा एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

फुटकर व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त नियम बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं संासद हरेन्द्र मलिक को आॅन लाईन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त नियम बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया है।
  ज्ञापन मे कहा गया है कि देश भारत विकसित भारत की दिशा मे आत्मनिर्भर हो रहा है। जिससे व्यापारियों मे विश्वास जगा है। परम्परागत व्यापारियों की रक्षा के लिए भी  आप का मार्ग दर्शन मिल रहा है। ज्ञापन मे कहा गया है कि आॅनलाईन व्यापार से छोटे व मध्यम व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है तथा उनकी आर्थिक स्थिती बिगड गई है। इस लिए आॅनलाइन व्यापार के लिए नियम सख्त बनाए जाए। ई काॅमर्स प्लेटफार्म द्वारा विदेशी पूंजी के बल पर की जा रही अत्यधिक छूट के कारण छोटे व्यापारी परेशान हैं। इसलिए आॅनलाइन व्यापार पर एक संयुक्त निगरानी तंत्र बनाया जाए।
  ज्ञापन भेजने वालो मे पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी जिला मंत्री, नगर अध्यक्ष अजय ंिसघल, नगर महामंत्री प्रवीण खेडा, राकेश गर्ग, सरदार सुलखन सिंह, दिनेश बंसल, अलका शर्मा, संजय मित्तल, पंकज शर्मा, राजपाल सैन, अन्जू शर्मा, धर्मपाल गिरी, अभिजीत गंभीर, अशोक छाबडा, अचिन कंसल, अनिल तायल, अमित मित्तल, पंकज गोयल आदि शामिल रहे।

 

सडक हादसे में बाईक सवार घायल  
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
  मिली जानकारी के अनुसार चरथावल क्षेत्र के गंाव दहचन्द निवासी युवक साजिद बाईक द्वारा अपने गंाव से शाहपुर रिश्तेदारी मे जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।

कार की चपेट मे आया स्कूटी सवार
मुजफ्फरनगर। पीछे की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
  बुढाना के गंाव बिटावदा निवासी साजिद पुरबालियान की और से खतौली किसी काम से जाते वक्त पीछे की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। अन्य वाहन चालकों ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया तथा कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई।
   आला अधिकारियों के निर्देशो के चलते पुलिस ने शहर के मिनाक्षी चैक, अलमासपुर चैक, अस्पताल चैराहा, प्रकाश चैक, फक्करशाह चैक एवं शामली रोड आदि अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव के निर्देशन में शहर कोतवाल बबलू कुमार वर्मा,थाना खालापार इंस्पैक्टर महावीर सिंह फौजदार, इंस्पैक्टर सिविल लाईन आशुतोष कुमार तथा इंस्पैक्टर कोतवाली नई मन्डी बृजेश कुमार ंिसह आदि ने पुलिस टीम के साथ कई स्थानो पर चैकिंग की तथा कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोडा गया। पुलिस ने इस दौरान कई लोगों के ई चालान भी काटे।

 

 

बुजुर्ग व्यक्ति घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्राईवेट बस की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया।   मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के खतौली मौहल्ला बिददीवाडा निवासी बुजुर्ग रामेश्वर दयाल जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से तेजगति से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित आसपास के दुकानदारों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि इस हादसे मे घायल के पैर मे चोट आई है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =