समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर नगर पालिका सख्तः सरकारी भवनों पर पांच करोड़ का टैक्स बकाया, नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पालिका मुजफ्फरनगर ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले टैक्स वसूली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जिले के प्रमुख सरकारी भवनों पर जलकर और भवन कर के रूप में पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। इस भारी भरकम बकाए को वसूलने के लिए नगर पालिका प्रशासन अब नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में जुट गया है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने वसूली में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जताते हुए राजस्व निरीक्षकों का जनवरी माह का वेतन भी रोक दिया है, जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
करोड़ों के कर्जदार हैं यह विभाग
नगर पालिका की रेवेन्यू इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बकाएदारों का ब्योरा देते हुए बताया कि सबसे बड़ी देनदारी मंडी समिति की है, जिस पर लगभग तीन करोड़ पैंसठ लाख रुपये बकाया हैं। हालांकि इसमें से बीस लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा एसएसपी कार्यालय पर छियानवे लाख, विकास भवन पर तैंतीस लाख सत्तर हजार, जिला अस्पताल पर बत्तीस लाख पचास हजार और सदर तहसील पर बीस लाख रुपये का कर लंबे समय से लंबित चला आ रहा है। पालिका का लक्ष्य है कि मार्च माह की समाप्ति से पहले इस धनराशि का बड़ा हिस्सा सरकारी खजाने में जमा करा लिया जाए।
टारगेट पूरा करने का दबाव
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष के अंत में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़े बकायेदारों को प्राथमिकता के आधार पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी। नोटिस के माध्यम से विभागों को सूचित किया जा रहा है कि वे समय रहते अपने बजट से नगर पालिका के करों का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि पालिका की विकास योजनाओं में धन की कमी आड़े न आए।
वेतन रुकने से राजस्व विभाग में हड़कंप
नगर पालिका ईओ द्वारा राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोके जाने की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि इस बार टैक्स वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे फील्ड में उतरकर और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाएं। नगर पालिका प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में सरकारी विभागों से बकाए का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त हो जाएगा, जिससे पालिका की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
मुजफ्फरनगरः विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन ने दिया ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने धरने का रास्ता अपनाया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चैधरी और महामंत्री कुलवंत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार सहित अन्य कदम उठाने को बाध्य होंगे।धरना-प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कार्य प्रभावित रहा। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा जारी रही।
पूर्व मंत्री संजीव बालियान को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने उत्तर प्रदेश सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से तीसरा उपमुख्यमंत्री बना सकती है। इस पर मोर्चा की ओर से संजीव बालियान को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई है। मोहन प्रजापति का कहना है कि संजीव बालियान एक जमीनी नेता हैं, जो सुबह से ही जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि बालियान बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य करते हैं। कुछ लोग उन्हें जाट विरोधी बताते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। वे किसी वर्ग के नहीं, बल्कि गलत व्यक्ति के खिलाफ खड़े होते हैं। मोर्चा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं संजीव बालियान को करीब से काम करते देखा है और पाया है कि वे हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा आज जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का उपचार बेहतर से बेहतर किया जाए तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां, जांच और चिकित्सीय सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
घायलों के परिजनों से जानकारी लेने पर पता चला कि सभी श्रमिक मजदूरी के लिए जा रहे थे।
तहसील जानसठ क्षेत्र के ग्राम गुर्जरहेड़ी के निकट सठेड़ी चैराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस भीषण दुर्घटना में कई महिला एवं पुरुष श्रमिक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि
घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।
गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाया मेडिकल कैंप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक मेडिकल केम्प भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में किया गया, जिसमें क्लब द्वारा दी गयी बस की सुविधायो का उपयोग करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जाँच की गयी एवं आवश्यकता होने पर दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गयी। इस अवसर पर क्लब द्वारा छात्राओ को सेल्फ हाईजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका का वितरण भी किया गया एवं शिक्षिकाओ को इसी विषय पर वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गयी एवं तीन बच्चो को साइकिल भी प्रदान की गईं,मुख्य अतिथि पीडीजी रो बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रही। कार्यक्रम संयोजक रो शैलेन्द्र शर्मा , रो विनोद वर्मा , सुनील अग्रवाल रो राजीव गुप्ता एवं रहे अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मानित किया, इस अवसर पर रो मनोज गुप्ता , देवेंद्र अरोड़ा , कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती वंदना शर्मा ने आंगतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेड़ा में सरकारी राशन डीलर की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने राशन डीलर फरमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है कि डीलर द्वारा न केवल राशन का गबन किया जा रहा है, बल्कि हक मांगने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर की मनमानी के कारण गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर महीने में केवल दो-तीन दिन ही दुकान खोलता है। गंभीर आरोप यह है कि डीलर पहले मशीन पर उपभोक्ताओं के अंगूठे लगवा लेता है, लेकिन जब राशन देने की बारी आती है तो आनाकानी करने लगता है। ग्रामीणों को आशंका है कि उनके अंगूठे के निशानों का दुरुपयोग कर राशन को ब्लैक में बेचा जा रहा है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि जब वे राशन की मांग करते हैं, तो डीलर उनके साथ दुव्र्यवहार करता है। ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके पास डीलर की अभद्रता के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।
गांव के अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पूरी तरह सरकारी राशन पर निर्भर हैं, ऐसे में समय पर खाद्यान्न न मिलना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर डीलर का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने और कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत, 21 घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। जानसठ से मजदूरों को लेकर मेरठ जा रही एक पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक (ट्रोले) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
काम पर जाते समय काल बने पहिए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8रू00 बजे जानसठ निवासी मजदूर एक पिकअप में सवार होकर रतनपुरी के रास्ते मेरठ में खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जानसठ निवासी ताराचंद और रामचंद्र की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को तुरंत खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
17 घायलों की हालत नाजुक, मेरठ रेफर
सीएचसी खतौली के सीनियर डॉक्टर अमित भरु ने बताया कि अस्पताल में कुल 23 लोग लाए गए थे, जिनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घायलों में से 17 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष 4 घायलों का उपचार खतौली सीएचसी में ही किया जा रहा है।
मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। वहीं, खतौली सीएचसी पहुंचे पीड़ित परिजनों ने उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और नियमानुसार सहायता व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
करंट लगने का बहाना बताकर किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला से युवक बहाना बनाकर किशोरी का अपहरण कर ले गया। आरोपी ने किशोरी को उसके पिता को करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की झूठी सूचना दी। किशोरी की मां ने अस्पताल में पहुंची तो मामला फर्जी निकला।
शहर कोतवाली एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की दुकान करता है। उसकी बेटी व दादी घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उसका चरथावल के गांव दधेडू निवासी वसीम कुरैशी घर पर पहुंचा। उसने परिजनों को जानकारी इलेक्ट्रिक मिस्त्री को करंट लग गया और वह अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद आरोपी उसकी बेटी को बाइक पर शहर लाने के बहाने अपहरण कर ले गया। किशोरी की मां अस्पताल में पहुंची तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिजली मिस्त्री को बुलाकर मारपीट मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला अमित विहार निवासी सतीश कुमार शिव चैक के निकट इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम करता है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उसेबिजली का काम कराने का लालच देकर जौली रोड पर रजवाहा के निकट बुलाया था।
आरोप है कि यहां पर विशाल, विशाल त्यागी तथा दीपक मिले और उसके सिर पर ईंटों और चाकू से प्रहार किया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर मचाने पर कुछ लोग को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


