Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने चीनी मिल भैसाना में  लगाये गये कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत आज कलैक्ट्रेट सभागार में कोविड प्रबन्धन, नियंत्रण एवं उससे सम्बनिधत किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि प्रथम चरण में सभी 9 विकास खण्ड के 5-5 गांव जिनमें अधिक कोविड संक्रमित मिले है उनमें विशेष अभियान चलाकर कोविड टैस्टिंग व वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराया जाये।

इसमें किसी भी प्रकार कि शिथिलता न बरती जाये। उन्होने सीएमओे व सभी एसडीएम को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसी प्रकार फिर द्वितीय चरण में सभी विकास खण्डों में से 5-5 गावं को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने के लिए व्यवस्था करें। उन्होने कहा कि यह कार्य रूटीन मंे चलते रहना चाहिए।

उन्होने कहा कि गंाव में बनाये गये कंटैनमेंट जोन की निगरानी बढाई जाये। अनावश्य रूप से कोई घर से बाहर न निकले। कंटेनमेंट जोन में बेरिकेंटिग व सख्ती को बढाया जाये तथा कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराया जाये। उन्होने कहा कि चिन्हित गांवों का औचक निरीक्षण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना सक्रमित मरीजों को कुशल क्षेम व उन्हे मेडिकल सुविधाएं, दवाईयों की किट का शत प्रतिशत वितरण कराया जाये। उन्होने कहा कि माॅस्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन प्रत्येक दशा में कराया जाये।

काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग शतप्रतिशत कराई जाये इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। गांवों में सर्व कर रही मेडिकल टीम को ई- रिक्शा पब्लिक एड्रेस सिंस्टम के साथ उपलब्ध करायी जाये।

इसके पूर्व आज जिलाधिकारी ने बुढ़ाना मे भैसाना चीनी मिल में लगाये गये कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैंिसग के साथ वैक्सीनेशन का कार्य किया जाये। उन्होने रजिस्ट्रेशन सैंटर, वैक्सीनेशन रूम व आब्जर्वेशन रूम का भी निरीक्षण किया।

उन्होने निर्देश दिये कि माॅस्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम0एस0 फौजदार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित सभी एसडीएम, चिकित्सकगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहंे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =